39 की उम्र में भी नहीं थम रहे मेसी: फ्री-किक से गोल दाग अर्जेंटीना को दिलाई लगातार तीसरी जीत; बनाया वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड
argentina vs jordan highlights: फुटबॉल विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी का जादू बरकरार है। अर्जेंटीना के कप्तान ने जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में बेंच से उतरकर फ्री-किक से शानदार गोल दागा और टीम को 3-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज का अंत तीनों मैच जीतकर किया और टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।
39 साल के मेसी इस मुकाबले में शुरुआती 11 का हिस्सा नहीं थे। कोच लियोनेल स्कालोनी ने उन्हें आराम दिया और दूसरे हाफ के 60वें मिनट में मैदान पर उतारा। मेसी ने आते ही अपनी मौजूदगी का असर दिखाया। उन्होंने शानदार फ्री-किक को गोल में बदलकर अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी।
LIONEL MESSI JUST SCORED THE GREATEST FREEKICK GOAL IN HISTORY ???????? pic.twitter.com/VZYdSSBCtM
— MC (@CrewsMat10) June 28, 2026
इस गोल के साथ मेसी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब उनके नाम मेंस विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 19 गोल हो गए। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस को काफी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, मेसी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Only one GOAT ???? ????????
— CyberSpectre ????|| Software Dev???????????????????? (@joel_udoji) June 28, 2026
Lionel Messi with a Great Freekick ???????? pic.twitter.com/cHJ1jOKcuc
यह मेसी के करियर का 72वां फ्री-किक गोल और अर्जेंटीना के लिए 12वां फ्री-किक गोल था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब उनके नाम 202 मैच में 123 गोल हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके नाम 145 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं।
???????????? Lionel Messi breaks another record as he becomes the FIRST PLAYER EVER to score in 7 consecutive World Cup games.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) June 28, 2026
Perfect free kick. ???? pic.twitter.com/vgWxKSV6CW
मेसी के मैदान पर आने से पहले अर्जेंटीना ने मैच पर पकड़ बना ली थी। जियोवानी लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री-किक से शानदार गोल किया, जबकि लाउतारो मार्टिनेज ने पहला हाफ खत्म होने से पहले दूसरा गोल दाग दिया। जॉर्डन पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका था और वह वापसी नहीं कर सका।
मैच के बाद लो सेल्सो ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें हर दिन खेलते देखना पूरी टीम के लिए प्रेरणा है। वहीं कोच स्कालोनी ने बताया कि मेसी से बातचीत के बाद ही उन्हें दूसरे हाफ में उतारने का फैसला लिया गया था ताकि वह पूरी तरह फिट भी रहें और टीम को जरूरत पड़ने पर मजबूती भी मिले।
इस बीच फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे ने भी इराक के खिलाफ दो गोल कर विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचा दी। लेकिन मेसी अभी भी सबसे आगे हैं। अब ग्रुप-जे की विजेता अर्जेंटीना का सामना राउंड ऑफ-32 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली केप वर्डे की टीम से होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मेसी और अर्जेंटीना खिताब बचाने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं।
RRB NTPC UG Answer Key 2026: एनटीपीसी यूजी प्रोविजल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
जो अभ्यर्थी किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर असंतुष्ट हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो नियमानुसार शुल्क वापस किया जा सकता है।
आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Answer Key या Latest Updates सेक्शन में उपलब्ध RRB NTPC UG Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं। भविष्य की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी उपयोगी रहेगा।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों की नजर फाइनल आंसर-की और परिणाम पर टिकी हुई है। बोर्ड सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा और उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने उत्तरों की जांच करें और यदि आवश्यक हो तो अंतिम तिथि से पहले आपत्ति दर्ज करा दें।




Haribhoomi











.jpg)



