Success Story: सास-बहू की जोड़ी ने रची सफलता की कहानी, 'अंजू बेन नू रसोड़ो' के घर जैसे स्वाद ने जीता लोगों का दिल
Anju Ben Nu Rasodo: सास-बहू की मजबूत साझेदारी और मेहनत ने 'अंजू बेन नू रसोड़ो' को सफलता की नई पहचान दिलाई है. घर के पारंपरिक स्वाद और शुद्ध भोजन पर भरोसा करते हुए दोनों ने मिलकर इस होम फूड बिजनेस की शुरुआत की. शुरुआत में सीमित ग्राहकों के साथ शुरू हुआ यह सफर आज बड़ी संख्या में लोगों की पसंद बन चुका है. यहां तैयार किए जाने वाले व्यंजन घर जैसे स्वाद, ताजी सामग्री और पारंपरिक रेसिपी के कारण ग्राहकों का दिल जीत रहे हैं. सास-बहू की यह जोड़ी न केवल स्वादिष्ट भोजन परोस रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की भी प्रेरक मिसाल बन गई है. उनकी मेहनत, आपसी तालमेल और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता ने इस छोटे से प्रयास को सफल व्यवसाय में बदल दिया. यह कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है.
आजमगढ़: तहबरपुर के किसान राकेश राय 2 बीघे में लगाये 1 हजार केले के पौधे, लाखों में कमाई
Success story: आजमगढ़ तहबरपुर के प्रगतिशील किसान राकेश राय 2 बीघे में 1 हजार केले के पौधे लगाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं. नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन से डेढ़ लाख तक अनुदान भी मिलता है. आजमगढ़ में कई ऐसे किसान है जो व्यावसायिक रूप से सब्जी व अन्य फलों की खेती कर रहे हैं और बेहद कम लागत और कम समय में जबरदस्त मुनाफा भी कमा रहे हैं. किसानों के द्वारा व्यावसायिक रूप से फसलों की पैदावार करने के लिए कृषि क्षेत्र में मौजूद नई-नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















