Responsive Scrollable Menu

'जमीन, आसमान या पाताल...' ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने किया बड़ा खुलासा

NSA Ajit Doval on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के पूरा देश गुस्से में था. इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश बेगुनाह पर्यटकों के हत्यारों को ऐसी सजा दिलाने की मांग कर रहा था, जिससे आतंकी फिर कभी भारत की ओर आंखें उठाकर न देख सकें. अब  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की नई डॉक्यूमेंट्री में उस गुप्त मिशन के बारे में बताया है.

अप्रैल 2025 में हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला

जिसने सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की नींद उड़ा दी थी. एनएसए अजीत डोभाल ने इस बात का खुलासा किया है कि इस आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का निर्देश स्पष्ठ था कि 'गुनहगार चाहे जमीन में हों, आसमान में हैं या पाताल में, उन्हें ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा.'

  • बता दें कि इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी, लेकिन उसके बाद भारत ने इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था. भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटों तक चला था. जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.

डिस्कवरी की डॉक्युमेंट्री सीरीज में किया बड़ा खुलासा

डिस्कवरी की डॉक्युमेंट्री सीरीज 'डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में डोभाल ने बताया कि जब पहलगाम हमला हुआ, तब पीएम मोदी सऊदी अरब में थे और उन्हें अपना दौरा बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा. सऊदी अरब से लौटने पर प्रधानमंत्री ने तुरंत बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और घटना के बारे में जानकारी ली.

  • एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, "प्रधानमंत्री लौटे. विदेश सचिव उन्हें लेने आए थे. फिर एयरपोर्ट पर ही हमारी बैठक हुई. सबसे पहले वह सारी जानकारी जानना चाहते थे. और फिर उनका मुझसे पहला सवाल था- 'यह किसने किया है? कौन जिम्मेदार है? हमें बिल्कुल साफ पता होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं. मुझे यह तुरंत जानना है." उन्होंने आगे कहा कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की वजह से भारतीय अधिकारी जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच पाए.

'पाकिस्तान के लिए एक संदेश'

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने पहले इंटरव्यू में डोभाल ने कहा कि भारत का संदेश साफ था कि उसकी "दरियादिली और सहनशीलता" को कमजोरी न समझा जाए. उन्होंने कहा कि देश जोखिम उठाने और दुश्मन पर कड़ा प्रहार करने के लिए तैयार है, चाहे नतीजे कुछ भी हों. डोभाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान को यह एहसास कराना चाहता था कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद द्वारा "आतंकवाद को लगातार समर्थन देने या आतंकवादियों के खिलाफ असरदार कार्रवाई न कर पाने" को बर्दाश्त नहीं करेगी.

  • डोभाल ने बताया, "हमने ऑपरेशन का मकसद दुश्मन के कैंपों को नष्ट करना तय किया था, खासकर उन कैंपों को जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे." "दुनिया के लिए संदेश बहुत साफ है - भारत की दरियादिली या सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. भारत जोखिम उठा सकता है, भारत कड़ा प्रहार कर सकता है, चाहे नतीजे कुछ भी हों."
  • उन्होंने कहा, "एक बार जब कोई चीज शुरू हो जाती है, तो हम देश की संप्रभुता बनाए रखने के लिए जरूरी हद तक जाने को तैयार रहते हैं और इसकी कोई सीमा नहीं है. हम खून की आखिरी बूंद तक लड़ते हैं."

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का भारत का जवाब

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया. इस हमले का बदला लेने के लिए भारती सेना ने 7 मई 2025 की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor में शहीद हुए थे छह भारतीय सैनिक, भारत सरकार ने पहली बार शेयर किया सभी के नाम

  • भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए, और भारत की ओर से किए गए सभी जवाबी हमले भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ही किए गए.

ये भी पढ़ें: 'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं; घर में घुसकर कर सकता है प्रहार', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले NSA अजित डोभाल

Continue reading on the app

बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

WTC Points Table Update: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. मेहमानों ने कंगारुओं को उनके घर पर 9 विकेट से धूल चटाकर हर किसी को हैरान कर दिया. बांग्लादेश के इस उलटफेर का असर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर भी देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद अब ICC WTC की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंची है.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बेहतर किया PCT

डार्विन में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. ये पहला मौका है, जब बांग्लादेश की टीम कंगारुओं को उनके घर में किसी टेस्ट मैच में हराने में कामयाब हुई है. इस जीत से न केवल टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा बल्कि अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उनकी स्थिति काफी बेहतर हो गई है.

वैसे देखा जाए, तो बांग्लादेश की टीम इस मैच के शुरू होने से पहले भी नंबर-4 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर है, मगर, उनके PCT में सुधार हुआ है. बांग्लादेश ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है और मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह बांग्लादेश की टीम के पास 40 अंक हैं और PCT 66.67 हो गया है.

ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान

बांग्लादेश के हाथों मिली हार यकीनन पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए काफी शर्मनाक है. भले ही इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई है, लेकिन उसके PCT में काफी गिरावट आई है. बांग्लादेश से हारने से पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत (PCT) 87.50% था. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में हार के बाद यह घटकर 77.77% रह गया है. प्वॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 75 PCT के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.

कौन से नंबर पर है टीम इंडिया?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. बता दें, इस वक्त टीम इंडिया भी श्रीलंका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसे जीतकर वो WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर बनाना चाहेगी.

यहां डालिए अंक तालिका पर नजर

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT
1 ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 84 77.78%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 40 72.22%
4 बांग्लादेश 5 3 1 1 40 66.67%
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15%
6 श्रीलंका 4 1 1 2 16 41.67%
7  इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36%
8 पाकिस्तान 6 2 4 0 4 22.22%
9 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 4 20.83%

 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! बांग्लादेश ने 9 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास, कंगारुओं को उनके ही घर में पहली बार दी टेस्ट क्रिकेट में मात

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में किया धमाका, निशान फर्नांडो के विकेट से थर्राया श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 462 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी धमाकेदार शुरआत की है. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निशान फर्नांडो को चलता किया. श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए अपना ये पहला विकेट गंवाया. Mon, 17 Aug 2026 10:21:59 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha : PM Modi को घेरने की सियासत में खुद फंस घए Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:36+00:00

Flood News: वाराणसी में गंगा उफान पर, 6 सेमीघंटे बढ़ रहा पानी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T05:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers