बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया
WTC Points Table Update: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. मेहमानों ने कंगारुओं को उनके घर पर 9 विकेट से धूल चटाकर हर किसी को हैरान कर दिया. बांग्लादेश के इस उलटफेर का असर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर भी देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद अब ICC WTC की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंची है.
ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बेहतर किया PCT
डार्विन में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. ये पहला मौका है, जब बांग्लादेश की टीम कंगारुओं को उनके घर में किसी टेस्ट मैच में हराने में कामयाब हुई है. इस जीत से न केवल टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा बल्कि अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी उनकी स्थिति काफी बेहतर हो गई है.
Darwin Test: Done & Dusted! ???????????? A historic 9-wicket win for the Tigers! ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/fk99drzMCC
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026
वैसे देखा जाए, तो बांग्लादेश की टीम इस मैच के शुरू होने से पहले भी नंबर-4 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर है, मगर, उनके PCT में सुधार हुआ है. बांग्लादेश ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस संस्करण में 5 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, एक मैच हारा है और मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह बांग्लादेश की टीम के पास 40 अंक हैं और PCT 66.67 हो गया है.
Player of the Match! ???????????????? Hasan Mahmud was unstoppable in Darwin, finishing with match figures of 9/111, including 6/55 and 3/56, to power Bangladesh to a historic 9-wicket win over Australia! ????????#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/m4badWfBRn
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 16, 2026
ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान
बांग्लादेश के हाथों मिली हार यकीनन पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए काफी शर्मनाक है. भले ही इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई है, लेकिन उसके PCT में काफी गिरावट आई है. बांग्लादेश से हारने से पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का जीत का प्रतिशत (PCT) 87.50% था. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में हार के बाद यह घटकर 77.77% रह गया है. प्वॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 75 PCT के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.
A look at the current #WTC27 standings after Bangladesh's stellar victory against Australia ????
— ICC (@ICC) August 16, 2026
????: https://t.co/TJt9cbipMe pic.twitter.com/STlrZu6ZUy
कौन से नंबर पर है टीम इंडिया?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश की इस जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. बता दें, इस वक्त टीम इंडिया भी श्रीलंका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसे जीतकर वो WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर बनाना चाहेगी.
यहां डालिए अंक तालिका पर नजर
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 84 | 77.78% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 66.67% |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15% |
| 6 | श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 2 | 16 | 41.67% |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38 | 24.36% |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | 22.22% |
| 9 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 4 | 20.83% |
दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनूठी पहल, गरीबों और जरूरतमंदों को मिलेगा बिल्कुल मुफ्त मेडिकल परामर्श
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के नामचीन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है. महंगे इलाज और आर्थिक तंगी के कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहने वाले लोगों की मदद के लिए डॉक्टरों ने 'दो घंटे देश के नाम' नाम से एक विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का शुभारंभ किया है. इस पहल के तहत विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपना कीमती समय निकालकर हर हफ्ते दो घंटे गरीबों को पूरी तरह से मुफ्त सलाह और परामर्श देंगे.
किन बीमारियों के विशेषज्ञ आ रहे हैं आगे?
इस राष्ट्रव्यापी जनहित अभियान में चिकित्सा जगत के कई जाने-माने विशेषज्ञ जुड़ रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स), कैंसर (ऑन्कोलॉजी), मानसिक स्वास्थ्य (साइकाइट्री), बाल रोग (पीडियाट्रिक्स), हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), नेत्र रोग (ऑप्थलमोलॉजी), स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा (जनरल मेडिसिन) के डॉक्टर शामिल हैं. यह सभी विशेषज्ञ अपने-अपने अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त ओपीडी (OPD) चलाकर मरीजों का मार्गदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
अस्पताल के साथ-साथ ऑनलाइन वीडियो कंसल्टेशन की भी सुविधा
इस मुहिम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल स्थानीय अस्पतालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीजों के लिए भी बेहद मददगार साबित हो रही है. जो मरीज सीधे अस्पतालों या क्लीनिकों तक पहुंचने में असमर्थ हैं, वे वीडियो कॉल के जरिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इससे देश के किसी भी कोने से जरूरतमंद लोग सीधे विशेषज्ञ डॉक्टरों से जुड़कर अपनी बीमारी पर राय ले सकते हैं.
डॉक्टरों ने क्या कहा इस पहल के बारे में?
दिल्ली आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. इकेदा लाल ने इस अभियान पर बात करते हुए बताया कि देश के गरीब मरीज अब बिना किसी शुल्क के सीधा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं. यह सेवा आमने-सामने (इन-पर्सन) और वीडियो कॉल दोनों माध्यमों से उपलब्ध है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कम संसाधनों वाले क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करना है. टॉमर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल. टॉमर का मानना है कि अच्छी चिकित्सा और ऑर्थोपेडिक सलाह किसी व्यक्ति की पैसे चुकाने की क्षमता पर आधारित नहीं होनी चाहिए. 'दो घंटे देश के नाम' मुहिम के जरिए उनकी कोशिश यही है कि समय पर सही सलाह उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है.
ये भी पढ़ें: भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों की आज बैठक, पर्यावरण और सतत विकास पर होगी चर्चा
वहीं, इस अभियान का हिस्सा बनी मानसिक स्वास्थ्य संस्था 'होप केयर इंडिया' के निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दीपक रहेजा ने कहा कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एक सुखी जीवन का आधार है, लेकिन गरीबी के कारण अधिकांश लोग समय पर सहायता नहीं ले पाते. इस मुहिम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते कोई भी व्यक्ति विशेषज्ञ की सलाह से वंचित न रहे.
ये भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे शाहरुख, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन, FDA ने विज्ञापन मामले में भेजा नोटिस, मांगा जवाब
ये भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी से लेकर शाह और CM योगी ने किया नमन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









