Responsive Scrollable Menu

17 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, 'हैवान' की रिलीज डेट आई सामने

Haiwaan Release Date Announced: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वेलकम टू द जंगल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म हैवान की रिलीज डेट का अनाउंस हो चुका हैं. प्रियदर्शन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी अहम रोल अदा करते दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि इस समय अक्षय विलेन के रोल में हैं और अक्षय और सैफ करीब 17 साल बाद एक साथ दिखाई देंगे. ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है. आइए जनाते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

'हैवान' की रिलीज डेट आई सामने

आपको बता दें कि हैवान फिल्म के मेकर्स की ओर से अनाउंसमेंट की गई है कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसे KVN प्रोडक्शन और 'थेस्पियन' फिल्मस के बैनर तले बनाया जा रहा है. इसकी रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह एक जुनून, एक लगातार चलने वाली तलाश और ऐसी स्टोरी है जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर जरूर देखना चाहेंगे. इसके साथ ही फैंस से रिलीज डेट को नोट करने के लिए कहा गया.

17 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे अक्षय और सैफ

'हैवान' की सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 17 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे. इससे पहले दोनों साल 2008 में रिलीज हुई 'टशन' में साथ नजर आए थे. अब इतने लंबे समय बाद दोनों की जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

विलेन के रोल में नजर आएंगे अक्षय

अक्षय कुमार काफी लंबे समय से विलेन के रोल में नजर नहीं आए हैं. बीते सालों में उनकी अक्सर एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति वाली फिल्में आई हैं. लेकिन 'हैवान' में उनका अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस फिल्म में लंबे समय बाद निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे. यही वजह है कि फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं सैफ अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे.  आपको बता दें कि 'हैवान' फिल्म की शूटिंग पिछले साल अगस्त 2025 में शुरू हुई थी. उस समय प्रियदर्शन ने फिल्म के पूजा समारोह की फोटो शेयर की थी.

ये भी पढ़ें: मोदी जी की पूजा करती है सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन! एक्टर ने कहा- 'PM की फोटो को लड्डू खिलाती है'

हैवान की बॉक्स ऑफिस पर होगी इन मूवी से टक्कर

अक्षय और सैफ की 'हैवान' मूवी ऐसे समय में रिलीज हो रही है. जब बड़े पर्दे पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इसमें यश की एक्शन फिल्म टॉक्सिक भी शामिल है. बताया जा रहा है कि यह अगस्त के आखिर में आ सकती है. उसके बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अक्षय कुमार, सैफ अली खान और प्रियदर्शन की तिकड़ी से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में वेलकम टू द जंगल  में नजर आए, जिसने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. कमाई की बता करें तो अब तक इस फिल्म ने इंडिया में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें: साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, एक्टर-डायरेक्टर K Bhagyaraj का 73 साल की उम्र में निधन

Continue reading on the app

DU UG Admission 2026: डीयू में CUET स्कोर के अलावा इन कोटों से भी मिल सकता है एडमिशन, जानिए कौन-कौन से हैं विकल्प

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में यूजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रियाा शुरू हो चुकी है. इस बार भी प्रवेश पूरी तरह सीयूईटी यूजी 2026 के अंकों के आधार पर होगा. हालांकि, केवल अच्छा स्कोर हासिल करना ही पर्याप्त नहीं होगा. छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस कोर्स में वे एडमिशन लेना चाहते हैं उससे जुड़े विषय में उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ा भी या नहीं. विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल खोल दिया है. इसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन से लेकर सीट आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चलिए जानते हैं कैसे पूरा होगा एडमिशन प्रोसेस? साथ ही जानेंगे डीयू में एडमिशन के लिए कितने तरह के कोटे हैं? 

कितने स्टेप में पूरा होगा एडमिशन? 

डीयू की प्रवेश प्रक्रिया को तीन अलग-अलग चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में छात्रों को CSAS पोर्टन पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद दूसरे चरण में उन्हें अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होंगी. अंतिम चरण में CUET स्कोर और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी. यदि किसी छात्र को सीट मिलती है तो तय समय के भीतर फीस जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी.

विषयों का मिलान करना होगा जरूरी

डीयू ने कहा है कि केवल CUET में अच्छे अंक आने से प्रवेश मान्य नहीं होगा. दूसरे चरण के दौरान विश्वविद्यालय उम्मीदवारों के CUET विषयों का मिलान 12वीं में पढ़े गए विषयों से करेगा. इसी आधार पर यह तय होगा कि छात्र किन-किन कॉलेजों और विश्वविद्यालय के लिए पात्र है. इसके बाद संबंधित कोर्स का मेरिट स्कोर तैयार किया जाएगा. इसलिए छात्रों को प्राथमिकताएं भरने से पहले अपनी पात्रता की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए.

CUET स्कोर के अलावा इन कोटों से भी मिलेगा मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष लगभग 72 हजार नियमित सीटों पर प्रवेश होगा. इसके अलावा विश्वविद्यालय ने कई सुपरन्यूमरेरी सीटों पर भी आवेदन की सुविधा दी है. इनमें खासतौर से स्पोर्ट्स कोटा, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ECA) और कई कोटा शामिल हैं. इन अतिरिक्त सीटों को जोड़ने के बाद कुल उपलब्ध सीटों की संख्या करीब 85 हजार तक पहुंच जाती है. इससे कई ऐसे छात्रों को भी अवसर मिलेगा जो सामान्य मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाते. 

कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन? 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CSAS पोर्टल पर अपने CUET UG 2026 आवेदन नंबर के जरिए लॉग इन करना होगा. लॉग इन करते ही नाम, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी CUET आवेदन से अपने आप पोर्टल पर दिखाई देगी. यह जानकारी बाद में बदली नहीं जा सकेगी. इसलिए छात्रों को आवेदन से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए. इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर दिए गए शुल्क का भुगतान करना होगा. तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. 

कितनी देनी होगी आवेदन फीस

विश्वविद्यालय ने अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है. BFA, B.Sc (PE, HE & S) और BA (Hons) Music जैसे खास कॉलेजों के लिए 400 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. यदि कोई छात्र स्पोर्ट्स या ECA कोटे के तहत आवेदन करता है तो प्रत्येक कोटे के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. 

कब से शुरू हो सकता है नया सेशन? 

विश्वविद्यालय की योजना के अनुसार सभी चरण पूरे होने और सीट आवंटन के बाद छात्र फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करेंगे. डीयू का नया सेशन 1 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और कॉलेज व कोर्स से जुड़ी जानकारी सोच-समझकर भरें. समय पर आवेदन सही विषयों का चयन और प्राथमिकताओं की सही सूची तैयार करना ही बेहतर कॉलेज और पसंदीदा कोर्स में प्रवेश पाने का सबसे अच्छा मौका है. 

यह भी पढ़ें: DU Admission 2026: DU एडमिशन में राहत! री-इवैल्यूएशन के छात्र पुराने मार्क्स डालकर भी कर सकेंगे अप्लाई

Continue reading on the app

  Sports

कब और कहां खेला जाएगा आयरलैंड के खिलाफ दूसरा T20, क्या अब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू?

IND vs IRE 2nd T20I Playing XI: आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में चौकाने वाली हार झेलने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे टॉप ऑर्डर पर दूसरे मैच में अच्छा खेलने का दबाव होगा. रविवार को होने वाले इस मुकाबले की लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या वाकई कोई बदलाव की उम्मीद है? Sat, 27 Jun 2026 15:24:51 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live | Breaking News | Ketan Murder Case | अभी-अभी केतन हत्याकांड पर आई बहुत बड़ी खबर #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:44:01+00:00

Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे बड़ा जलजला..'10 हजार' मौत ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:39:10+00:00

PM Modi News: सेशेल्स में PM मोदी का भव्य स्वागत #pmmodi #seychelles #pmmodinews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:39:37+00:00

Ram Temple Donation Row: अनिल मिश्रा के बेटे ने राम मंदिर चंदा चोरी पर ये कहकर चौंकाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers