Vat Purnima 2026: कब है वट पूर्णिमा, शक्तिशाली दिन पर बन रहें तीन शुभ संयोजन, 5 राशियों पर रहेगा महादेव का आशीर्वाद
Vat Purnima 2026: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ और जरूरी माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से बरगद के पेड़ की पूजा करती है. वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है, इसलिए इसकी पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. आइए जानते हैं साल 2026 में वट पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस व्रत का धार्मिक महत्व.
कब है वट पूर्णिमा 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर वट पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. साल 2026 में वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून 2026, सोमवार के दिन रखा जाएगा. यह व्रत मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत में यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. वहीं उत्तर भारत में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत का प्रचलन है.
वट पूर्णिमा पर बन रहा 3 शुभ संयोग
वट पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्ल योग, ब्रह्म योग और स्ट्रॉबेरी मून का अद्भुत संयोग बन रहा है. इन शुभ संयोगों में की गई पूजा पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाती है.
वट पूर्णिमा 2026 पूजा विधि
वट पूर्णिमा (Vat Purnima) के दिन महिलाएं सुबह महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं. स्नान के पश्चात श्रृंगार की सामग्रियां इकट्ठा करके वट वृक्ष की पूजा के लिए जाती हैं. वहां पहुंचकर बरगद के पेड़ के चारों तरफ कलावा और कच्चा सूत लपेटती हैं. फिर जल अर्पित करके हल्दी, कुमकुम लगाकर विधि विधान से पूजा करती हैं. इसके बाद सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी-सुनाई जाती है. पूजा की समाप्ति के बाद आरती करके मन में पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं. मान्यता यह भी है कि पूजा के बाद सासू मां को बायना देने से सौभाग्यवती और पुत्रवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
वट पूर्णिमा पर इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए वट पूर्णिमा का दिन बेहद लाभकारी माना जा रहा है. भगवान शिव की कृपा से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे सफलता आपके कदम चूमेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन शुभ रहने वाला है. महादेव के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शिक्षा और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को वट पूर्णिमा के दिन जीवन में अपार धन-संपत्ति और तरक्की के योग हैं. भोलेनाथ की कृपा से हर कार्य में आसानी से सफलता मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर शिव जी हमेशा मेहरबान रहते हैं. सुख-समृद्धि बनी रहेगी और बिना किसी बाधा के कार्य पूरे होंगे.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन फलदायी माना जा रहा है. आध्यात्मिक शांति और सफलता प्राप्त होगी. जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और निराशा दूर होगी.
यह भी पढ़ें: Shani Trayodashi 2026: आज शनि त्रयोदशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ जाएंगी परेशानियां ही परेशानियां
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी के मोबाइल बांग्लादेश-नेपाल भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 325 फोन बरामद
राजधानी दिल्ली की रोहिणी जिला पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन को विदेश भेजने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 325 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद फोनों की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि गिरोह का काम स्नैचिंग और चोरी के मोबाइल इकट्ठा करना, उन्हें छिपाकर रखना और फिर पार्सल के जरिए बांग्लादेश व नेपाल भेजना था. प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने अब तक करीब 12,000 मोबाइल फोन दोनों देशों में भेजने की बात कबूली है.
गिरोह में शामिल कौन?
गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में शामिल हैं:
- मोबाइल स्नैचर
- चोरी के फोन खरीदने वाले (बॉयर)
- पार्सल कंपनी के दो कर्मचारी
ये पार्सल कर्मचारी फोनों को सुरक्षित तरीके से पैक करके विदेश भेजने में मदद करते थे. डीसीपी शशांक जायसवाल ने कहा कि बरामद 325 फोनों में से लगभग 150 फोनों की पहचान कर ली गई है. इन फोनों को उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच की है और अन्य शामिल लोगों की तलाश जारी है.
पुलिस अब बांग्लादेश और नेपाल में फोन खरीदने वाले नेटवर्क की भी गहराई से जांच कर रही है. मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट से जुड़े और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.
दिल्ली के लिए राहत की खबर
यह कार्रवाई दिल्ली में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी चोट मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में ऐसे अपराधों में कमी आने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























