Responsive Scrollable Menu

भारत पर सीरीज हार का खतरा: प्लेइंग-11 पर उठे सवाल, क्या 16 टी20 सीरीज में नहीं गंवाने का सिलसिला टूटेगा?

IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिली हार ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। लगातार 12 टी20 सीरीज और टूर्नामेंट जीतने का सिलसिला टूट चुका और अब टीम के सामने एक और रिकॉर्ड बचाने की चुनौती। भारत पिछले 16 टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं हारा। अगर दूसरे टी20 में भी हार मिली तो यह रिकॉर्ड भी खत्म हो जाएगा।

इसी दबाव को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक नेट सेशन रखा है, जबकि दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। गंभीर अपने खाते में एक और निराशाजनक रिकॉर्ड नहीं जोड़ना चाहते। इससे पहले उनकी कोचिंग में भारत घरेलू टेस्ट सीरीज में 12 साल बाद पहली बार क्लीन स्वीप का मुंह देख चुका है। 

आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया
दूसरी ओर आयरलैंड पहली बार भारत को हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास में है। टीम अब सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सपना देख रही। अगर ऐसा होता है तो यह 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद उसकी सबसे बड़ी द्विपक्षीय सफलता होगी। पहले मैच में घरेलू परिस्थितियों की बेहतर समझ आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुई।

भारत की गेंदबाजी पर उठे सवाल
भारत की गेंदबाजी पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि टीम ने शुरुआत शानदार करते हुए आयरलैंड को 30 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन बाद में गेंदबाज लय खो बैठे। उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज पिच की अतिरिक्त उछाल और धीमी गति का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और बल्लेबाजों को सीधे शॉट खेलने के बजाय स्क्वायर क्षेत्र में रन बनाने के लिए मजबूर करेंगे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में
श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में है। पहले टी20 में उन्होंने दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने वॉशिंगटन सुंदर को पहली बार 16वें ओवर में गेंद थमाई। उसी ओवर से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है।

क्या वैभव को मिलेगा मौका?
सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। हाल ही में भारत ए के लिए रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं सूर्यांश शेड़गे भी फिट होने पर वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आ सकते हैं।

गेंदबाजी में हर्षित राणा ने पहले मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। चोट से वापसी के बाद वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।

आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने पहले ही मैच में डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। अब वह अपने जन्म देश के खिलाफ सीरीज जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगे।

पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती मदद
बेलफास्ट की पिच से एक बार फिर धीमी गति और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है। मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम इंडिया वापसी करेगी या आयरलैंड इतिहास रच देगा।

भारत (संभावित): 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 हर्षित राणा, 11 रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड (संभावित): 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस अडायर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोरकन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलानी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 मैथ्यू हम्फ्रीज़, 9 मैट हॉलार्ड, 10 लियाम मैकार्थी, 11 जय मूंड्रा।

Continue reading on the app

RRB NTPC Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की आज होगी जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) सीबीटी-1 परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। बोर्ड आज 27 जून 2026 को शाम 7 बजे प्रश्न-पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट देख सकेंगे।

आंसर-की जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर को लेकर संदेह है, तो वह 5 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक शुल्क काटकर राशि वापस कर दी जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। पहला चरण 7 मई से 9 मई 2026 तक और दूसरा चरण 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित हुआ था। अब लाखों उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं।

आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद प्रश्न-पत्र, रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो उसी पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन चुनौती दर्ज की जा सकती है।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद विशेषज्ञ समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा और उसी आधार पर फाइनल आंसर-की एवं परिणाम तैयार किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी उत्तर कुंजी का मिलान कर आवश्यक होने पर आपत्ति दर्ज करें।
 

Continue reading on the app

  Sports

विंबलडन में सेंटर कोर्ट पर एकल खेल रहे किसी भारतीय पर कमेंट्री करना चाहता हूं: विजय अमृतराज

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज ने कहा है कि देश के टेनिस भविष्य के लिए उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश एक भारतीय एकल खिलाड़ी को विंबलडन खिताब के लिए मुकाबला करते देखना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ डबल्स में सफलता इस खेल में भारत की लंबे समय से चली आ रही उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकती। Sat, 27 Jun 2026 16:10:49 +0530

  Videos
See all

UP Vidhan Sabha Election-2027: 'मिशन 2027' को लेकर UP BJP में बड़ा बदलाव! #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T11:07:46+00:00

Odisha में मिला कोबरा का खौफनाक अड्डा... 30 बच्चे एक साथ रेस्क्यू | Breaking News | Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T11:05:26+00:00

PM Modi का बड़ा मिशन...Seychelles दौरे से हिंद महासागर में चीन को मिलेगा जवाब? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T11:11:10+00:00

Champat Rai Anil Mishra Resign News: इस्तीफे पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से बयान जारी | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T11:10:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers