Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) अपने मेंबर्स के लिए बड़ा डिजिटल अपग्रेड 'EPFO 3.0' लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पीएफ अकाउंट होल्डर्स अब UPI और ATM के जरिए भी अपना पैसा निकाल सकेंगे। इस नए सिस्टम को जून के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। EPFO ने अभी तक UPI या ATM ट्रांजैक्शन के लिए अलग से कोई विड्रॉल लिमिट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मौजूदा नियमों के अनुसार ही यह सिस्टम काम करेगा। 75% तक पीएफ की रकम निकाल सकेंगे अकाउंट होल्डर्स मौजूदा नियमों के आधार पर योग्य अकाउंट होल्डर्स अपनी विड्रॉल की जरूरत और एलिजिबिलिटी के हिसाब से पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा UPI या UPI-सक्षम ATM के जरिए निकाल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए सिस्टम से अवेलेबल ईपीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा सीधे लिंक किए गए बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर किया जा सकेगा। आधार OTP और NPCI की मदद से काम करेगा नया सिस्टम यह नया विड्रॉल सिस्टम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, इस सुविधा का टेस्टिंग काम पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने भी संकेत दिया है कि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस सिस्टम में मेंबर्स को सपोर्टेड UPI एप्स के जरिए विड्रॉल शुरू करने से पहले आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद पैसा तुरंत लिंक किए गए बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगा। इससे पुराना सिस्टम बदल जाएगा, जिसमें क्लेम सबमिट करने के बाद सेटलमेंट के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था। पीएफ-लिंक्ड ATM कार्ड भी मिलेंगे EPFO द्वारा पीएफ-लिंक्ड ATM कार्ड भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इससे अकाउंट होल्डर्स एक सामान्य डेबिट कार्ड की तरह सीधे ATM से अपनी एलिजिबल राशि निकाल सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेंबर्स को अपने EPF बैलेंस का कम से कम 25% हिस्सा खाते में बनाए रखना जरूरी हो सकता है, ताकि रिटायरमेंट की बचत पूरी तरह खत्म न हो। इन मेंबर्स को मिलेगी यह सुविधा इस नई डिजिटल विड्रॉल सुविधा का लाभ उठाने के लिए मेंबर्स के पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए… ऑटो-सेटलमेंट लिमिट बढ़कर ₹5 लाख हुई EPFO 3.0 के तहत UPI और ATM विड्रॉल के अलावा भी कई बड़े सुधार किए जा रहे हैं। क्लेम के लिए ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है। इससे अब ज्यादा से ज्यादा क्लेम बिना किसी मैनुअल दखल के ऑटोमैटिक प्रोसेस हो सकेंगे। इसके साथ ही मेंबर्स ID वेरिफिकेशन के लिए उमंग (UMANG) एप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे कागजी कार्रवाई कम होगी। हालांकि, जब तक EPFO विस्तृत ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी नहीं करता, तब तक पात्रता मानदंड और टैक्स नियमों सहित मौजूदा ईपीएफ विड्रॉल के नियम ही लागू रहेंगे। क्या है ऑटो-सेटलमेंट लिमिट? EPFO ने क्लेम सेटलमेंट को तेज करने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को अब ₹5 लाख रुपए कर दिया है। पहले यह सीमा केवल ₹1 लाख रुपए थी। इसका मतलब है कि अगर आपका क्लेम ₹5 लाख रुपए तक का है, तो सॉफ्टवेयर बिना किसी अधिकारी के मैनुअल अप्रूवल के इसे ऑटोमैटिक और बेहद कम समय में पास कर देगा। ये खबर भी पढ़ें… EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा: सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेस नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। इसकी वजह सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ई पासवबुक सर्विस और अन्य डिजिटल सर्विस बंद रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

शबरिमला सोना चोरी मामला : एसआईटी ने मुख्य आरोपी से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

शबरिमला सोना चोरी मामला : एसआईटी ने मुख्य आरोपी से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की

Continue reading on the app

  Sports

भारत पर सीरीज हार का खतरा: प्लेइंग-11 पर उठे सवाल, क्या 16 टी20 सीरीज में नहीं गंवाने का सिलसिला टूटेगा?

IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मिली हार ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। लगातार 12 टी20 सीरीज और टूर्नामेंट जीतने का सिलसिला टूट चुका और अब टीम के सामने एक और रिकॉर्ड बचाने की चुनौती। भारत पिछले 16 टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं हारा। अगर दूसरे टी20 में भी हार मिली तो यह रिकॉर्ड भी खत्म हो जाएगा।

इसी दबाव को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक नेट सेशन रखा है, जबकि दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है। गंभीर अपने खाते में एक और निराशाजनक रिकॉर्ड नहीं जोड़ना चाहते। इससे पहले उनकी कोचिंग में भारत घरेलू टेस्ट सीरीज में 12 साल बाद पहली बार क्लीन स्वीप का मुंह देख चुका है। 

आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया
दूसरी ओर आयरलैंड पहली बार भारत को हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास में है। टीम अब सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सपना देख रही। अगर ऐसा होता है तो यह 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद उसकी सबसे बड़ी द्विपक्षीय सफलता होगी। पहले मैच में घरेलू परिस्थितियों की बेहतर समझ आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुई।

भारत की गेंदबाजी पर उठे सवाल
भारत की गेंदबाजी पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि टीम ने शुरुआत शानदार करते हुए आयरलैंड को 30 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन बाद में गेंदबाज लय खो बैठे। उम्मीद है कि दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज पिच की अतिरिक्त उछाल और धीमी गति का बेहतर इस्तेमाल करेंगे और बल्लेबाजों को सीधे शॉट खेलने के बजाय स्क्वायर क्षेत्र में रन बनाने के लिए मजबूर करेंगे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में
श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में है। पहले टी20 में उन्होंने दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने वॉशिंगटन सुंदर को पहली बार 16वें ओवर में गेंद थमाई। उसी ओवर से मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव की संभावना भी बढ़ गई है।

क्या वैभव को मिलेगा मौका?
सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। हाल ही में भारत ए के लिए रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं सूर्यांश शेड़गे भी फिट होने पर वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आ सकते हैं।

गेंदबाजी में हर्षित राणा ने पहले मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। चोट से वापसी के बाद वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।

आयरलैंड की ओर से भारतीय मूल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंद्रा ने पहले ही मैच में डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा था। अब वह अपने जन्म देश के खिलाफ सीरीज जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगे।

पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती मदद
बेलफास्ट की पिच से एक बार फिर धीमी गति और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है। मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम इंडिया वापसी करेगी या आयरलैंड इतिहास रच देगा।

भारत (संभावित): 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 हर्षित राणा, 11 रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड (संभावित): 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस अडायर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोरकन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलानी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 मैथ्यू हम्फ्रीज़, 9 मैट हॉलार्ड, 10 लियाम मैकार्थी, 11 जय मूंड्रा।

Sat, 27 Jun 2026 15:16:29 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live: Chetan का कबूलनामा! | Pune Latest News | Ketan Murder Case | Siya Goyal | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:03:32+00:00

India's First Hydrogen Train Speed Trial: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ऐसे हुआ हाई-स्पीड ट्रायल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:02:15+00:00

Delhi Accident News: दिल्ली में तेज रफ्तार थार ने युवक को रौंदा! | Rash Driving Case | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:05:35+00:00

Maharajganj Famous 'Paan': महाराजगंज का 'शाही पान' क्यों है पूरे Uttar Pradesh में मशहूर? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T10:11:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers