VIDEO: पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे आतंकवादी, शोएब अख्तर के भाई के जनाने में दिखे लश्कर के टॉप आतंकी; क्रिकेटर से LeT का क्या कनेक्शन?
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया। अब शोएब अख्तर के भाई के जनाजे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
MAHA TET 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
MAHA TET 2026 Postponed: महाराष्ट्र में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2026) पर बड़ा संकट आया है। रविवार, 28 जून को होने वाली यह परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के चलते स्थगित कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के पास भिवंडी इलाके में प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
राज्य भर के 1028 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। हाल ही में NEET 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं के बाद, MSCE ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले लीक की सूचना ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भिवंडी पुलिस की कार्रवाई के बाद फैसला
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 27 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की। जांच के दौरान जब महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों ने प्रश्न पत्र का मिलान किया, तो परीक्षा के कुछ सवाल उस प्रश्न पत्र से मेल खाते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पारदर्शिता के लिए लिया गया निर्णय
परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। परिषद का मानना है कि इस स्थिति में परीक्षा कराना उचित नहीं है और निष्पक्ष जांच के लिए इसे रोकना आवश्यक है। इस वजह से 28 जून 2026 को होने वाली परीक्षा को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
MAHA TET परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जानी थी। पेपर 1 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होना था। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड (OMR शीट) पर आयोजित की जाती है। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। प्रश्न पत्र कुल नौ भाषाओं में उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनमें मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, सिंधी, कन्नड़ और हिंदी शामिल हैं।
नई तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी
आयोग ने फिलहाल नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। परीक्षा का नया शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा की नई तारीख से दो या तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।
उम्मीदवार आधिकारिक सूचना का करें इंतजार
MSCE ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीख के बारे में कोई भी जानकारी केवल महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखते रहें। जांच प्रक्रिया पूरी होने और सत्यापन के बाद नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल विभाग की वेबसाइट mahatet.in पर ही भरोसा करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi

















