Academy Awards: ऑस्कर वोटिंग पैनल में शामिल हुए विशाल भारद्वाज, जानिए और किन भारतीयों को मिला न्योता
Academy Awards: भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व की खबर सामने आई है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल ऑस्कर वोटिंग पैनल में शामिल होने के लिए 529 नए सदस्यों को आमंत्रित किया है। इस सूची में भारत के छह फिल्मी पेशेवरों को भी जगह मिली है, जिनमें निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
विशाल भारद्वाज को मिला खास सम्मान
विशाल भारद्वाज भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में शामिल हैं जिन्होंने निर्देशन, लेखन और संगीत तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'ओमकारा', 'हैदर', 'कमीने', 'सात खून माफ' और 'खुफिया' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर विशाल को इस बार अकादमी ने म्यूजिक ब्रांच में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।
इन भारतीयों को भी मिला न्योता
विशाल भारद्वाज के अलावा फिल्म एडिटर दीपा भाटिया और ए. श्रीकर प्रसाद को भी अकादमी की ओर से आमंत्रण मिला है। ए. श्रीकर प्रसाद को 'आरआरआर', 'तलवार', 'साथिया', 'शेरशाह' और 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों की एडिटिंग के लिए जाना जाता है। वहीं दीपा भाटिया 'तारे ज़मीन पर', 'काई पो चे', 'रॉक ऑन' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों से जुड़ी रही हैं।
कॉस्ट्यूम डिजाइनर और कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल
इस सूची में कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी का नाम भी शामिल है। उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'पोन्नियिन सेल्वन', 'डंकी', 'क्वीन' और 'संजू' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर और डिज्नी से जुड़ी एनिमेटर अवनीत कौर को भी अकादमी की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है।
कब होंगे अगले ऑस्कर?
99वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 14 मार्च 2027 को किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन लगातार तीसरी बार करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े- ग्लोबल स्टार बनने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को सता रहा है यह मलाल, खुद किया खुलासा!
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले हैं, तो जानिए आपकी कमाई पर कितना बनेगा टैक्स?
ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से पहले जानिए कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपकी कुल इनकम निकालकर टैक्स देनदारी का पूरा हिसाब कैसे लगाता है.
The post इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले हैं, तो जानिए आपकी कमाई पर कितना बनेगा टैक्स? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















