Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेशी पर्यटकों के लिए बड़ी राहत: भारत ने फिर शुरू की टूरिस्ट वीजा सेवा, 28 जून से शुरू होंगे आवेदन

India Bangladesh Tourist Visa: भारत और बांग्लादेश के बीच यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दो साल के लंबे अंतराल के बाद भारत सरकार ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं।

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को जमुना फ्यूचर पार्क स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) के दौरे के दौरान इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि 28 जून 2026 से पर्यटक वीजा के लिए आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

इन 5 केंद्रों पर मिलेगी सुविधा
फिलहाल यह वीजा सेवा बांग्लादेश के पांच प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई गई है। इनमें ढाका, राजशाही, चटगांव, सिलहट और खुलना शामिल हैं। उच्चायुक्त त्रिवेदी ने उम्मीद जताई कि इस कदम से दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल और अन्य आपातकालीन वीजा (मानवीय आधार पर) पहले की तरह ही प्राथमिकता के साथ जारी रखे जाएंगे।

क्यों बंद की गई थी वीजा सेवा?
वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सुरक्षा कारणों से वीजा सेवाओं को सीमित कर दिया गया था। अगस्त 2024 में इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के साथ-साथ कई वीजा केंद्रों पर हमलों के बाद भारतीय उच्चायोग को ऑपरेशन्स को कम करना पड़ा था। सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, पिछले दो वर्षों में भारत ने मेडिकल और आपातकालीन आधार पर प्रतिदिन 1500 से अधिक वीजा जारी किए थे।

नए उच्चायुक्त का कार्यभार
इससे पहले, नए भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने राष्ट्रपति भवन 'बंगभवन' में बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना परिचय पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने ढाका में अपने राजनयिक कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि दिनेश त्रिवेदी इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले राजनेता हैं, जो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक नई शुरुआत के संकेत हैं।

Continue reading on the app

RSOS Result 2026: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

RSOS 10th-12th Open School Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे सभी छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन 23 अप्रैल से 20 मई 2026 के बीच किया गया था।

रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना परिणाम देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Important News' सेक्शन में जाएं।
  • वहां 'Results' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार संबंधित लिंक चुनें।
  • कैप्चा कोड, जन्म तिथि और अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
  • 'Submit' बटन दबाते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान
परिणाम डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें। मार्कशीट में परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विषय कोड, थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स के साथ-साथ कुल प्राप्तांक और रिजल्ट स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। यदि किसी भी विवरण में कोई गलती या विसंगति दिखे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

परिणाम के बाद आगे की प्रक्रिया
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए पुनः मूल्यांकन (Re-evaluation) की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद RSOS ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक छात्र आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs SL A: साई सुदर्शन के शतक के बाद ध्रुव जुरेल का धमाका, पहले ही दिन बैकफुट पर श्रीलंका

Sai Sudharsan smasesh Century: गॉल में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ 4 विकेट पर 333 रनों का विशाल स्कोर बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. ओपनर साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों की शतकीय पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान ध्रुव जुरेल (नाबाद 68) और शेख रशीद (नाबाद 53) अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. श्रीलंकाई टीम के लिए दिलुम सुदीरा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. Thu, 25 Jun 2026 18:37:41 +0530

  Videos
See all

Venezuela Earthquake LIVE Updates: वेनेजुएला में 2 भूकंप से मची तबाही, चारों तरफ अफरा-तफरी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T13:40:59+00:00

Ram Mandir | ‘चंपत राय पर कारवाई की हिम्मत करे सरकार’ #sanjaysingh #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T13:43:13+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | Champat Rai पर जमीन वाला आरोप..Sanjay Singh के दावे में कितना दम? # #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T13:40:08+00:00

Pune Murder Case: पुणे केस में साजिश का CCTV फुटेज? #crime #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T13:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers