34 साल बाद भी बराबर हैं किंग खान का जलवा, 'बादशाह' गाने पर एंट्री और डांस ने जीता फैंस का दिल
By shristi jha
34 Years of SRK: बॉलीवुड में 34 साल पुरे कर चुके 'शाहरुख खान' (Shahrukh Khan) का जादू आज भी पहले जैसा कायम है. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक खास पार्टी में 'शाहरुख खान' ने अपनी फिल्म बादशाह के मशहूर गाने 'बादशाह ओ बादशाह' पर शानदार एंट्री ली और जमकर डांस किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस एक बार फिर उन बॉलीवुड का अलसी 'बादशाह' बता रहे है.
34 साल बाद भी कायम दीवानगी
हिंदी मूवीज में तीस साल से ज्यादा का सफर तय कर चुके शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी में आज भी कोई कमी नहीं आई है. उनके एक इवेंट में पहुंचने भर से माहौल बदल जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ब्लैक आउटफिट और नए लुक में नजर आए शाहरुख ने जैसे ही ‘बादशाह ओ बादशाह’ और ‘चांद तारे तोड़ लाऊं’ जैसे अपने सुपरहिट गानों पर डांस किया, पूरा हॉल तालियों और हूटिंग से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस उनकी एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
शाहरुख खान का डेब्यू?
आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना'(Deewana) से की थी. फिल्म में उनके साथ 'दिव्या भारती'(Divya Bharti) और 'ऋषि कपूर'(Rishi Kapoor) भी लीड रोल में थे. हालांकि फिल्मों से पहले उन्होंने टीवी की दुनिया में फौजी, सर्कस और दिल दरिया जैसे सीरियल से पहचान बनाई थी. 'दीवाना' के लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था, और यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा सफर, जिसने उन्हें बॉलीवुड का किंग खान बना दिया.
निगेटिव रोल से बने रोमांस के बादशाह
अपने करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख ने ट्रेडिशनल हीरो की छवि से हटकर 'बाजीगर', 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए. उस समय यह एक बड़ा जोखिम माना जाता था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया. इसके बाद 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है', 'वीर-जारा' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांस का नया चेहरा बना दिया. आज भी उन्हें बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है.
'किंग' से फिर बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल
शाहरुख इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'किंग'(King) की शूटिंग में बिजी हैं. 'सिद्धार्थ आनंद'(Siddharth Anand) के डिरेक्टिंग में बन रही इस एक्शन थ्रिलर को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में उनकी बेटी 'सुहाना खान'(Suhana Khan) भी अहम रोल में नजर आएंगी, जबकि 'अभिषेक बच्चन'(Abhishek Bachchan), 'दीपिका पादुकोण'(Deepika Padukone), 'अनिल कपूर'(Anil Kapoor), 'जैकी श्रॉफ'(Jackie Shroff) और 'रानी मुखर्जी'(Rani Mukerji) जैसे सितारे भी इसका हिस्सा हैं. फिल्म इसी साल दिसंबर में थिएटर में रिलीज होने वाली है.
किंग खान का जादू आज भी कायम
समय के साथ इंडस्ट्री में कई नए चेहरे आए, लेकिन शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी और स्टारडम आज भी बरकरार है. 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने साबित कर दिया कि दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी उतनी ही मजबूत है. 34 साल पूरे होने के बाद भी जिस तरह उनके वीडियो, गाने और स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, वह इस बात का सबूत है कि किंग खान का जादू अभी भी कायम है.
यह भी पढ़ें: सलमान पर था क्रश, अभिषेक से टूटी सगाई, शादी भी नहीं बचा सकी रिश्ता, ऐसी रही Karisma Kapoor की लव लाइफ
Suzlon को मिला Tata Power से 400 MW का ऑर्डर, साझेदारी ने छू दी नई ऊंचाई
Suzlon Energy News: सुजलॉन एनर्जी और टाटा पावर के कारोबारी साझेदारी और मजबूत हुई है। टाटा पावर से सुजलॉन एनर्जी को 400 मेगावाट का ऑर्डर मिला है और इसके साथ ही दोनों के बीच चार राज्यों में 1 गीगावाट से अधिक की साझेदारी हो गई। जानिए सुजलॉन के लिए यह माइलस्टोन कितना अहम है और इसके तहत किस राज्य में काम होगा और क्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol




















