Responsive Scrollable Menu

Suzlon को मिला Tata Power से 400 MW का ऑर्डर, साझेदारी ने छू दी नई ऊंचाई

Suzlon Energy News: सुजलॉन एनर्जी और टाटा पावर के कारोबारी साझेदारी और मजबूत हुई है। टाटा पावर से सुजलॉन एनर्जी को 400 मेगावाट का ऑर्डर मिला है और इसके साथ ही दोनों के बीच चार राज्यों में 1 गीगावाट से अधिक की साझेदारी हो गई। जानिए सुजलॉन के लिए यह माइलस्टोन कितना अहम है और इसके तहत किस राज्य में काम होगा और क्या

Continue reading on the app

How to use Leftover Chati Patti: चाय की पत्ती फेंकने से पहले जान लें इसके ये कमाल के जुगाड़, घर की सफाई और बागवानी में आएगी काम

How to use Leftover Chati Patti: हमारे देश में चाय पीने के लिए टाइम और मौसम नहीं देखा जाता है. यहां के लोग सुबह की शुरुआत भी एक कप चाय से कर सकते हैं और कुछ लोग तो शायद रात में 1 कप चाय पी सकते हैं. चाय की बात तो हो गई. मगर सवाल यह है कि चाय के बाद बची हुई चायपत्तियों का क्या करते हैं आप? निश्चित ही आप उसे फेंक देते होंगे. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अभी रुक जाइए. बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं होती है, जो आप उन्हें डस्टबिन में डालें. बल्कि आप इनका इस्तेमाल क्लीनिंग एजेंट की तरह भी कर सकते हैं. चायपत्ती में मौजूद नैचुरल तत्व घर के जिद्दी दागों से लेकर घर के पौधों में नई जान फूंक सकता है. चलिए जानते हैं चायपत्ती के कुछ आसान यूज करने के हैक्स.

बची हुई चायपत्ती इस्तेमाल करने के हैक्स

बची हुई चाय पत्ती को पहले छलनी में भरकर अच्छे से साफ पानी की मदद से साफ कर लें. दो-तीन बार वॉश करने से उसके अंदर जमा शक्कर निकल जाएगी. दूध के अंश भी खत्म हो जाएंगे. अब आपकी चायपत्ती यूज करने के लिए तैयार है.

1.शीशे और कांच की सफाई

बची हुई चायपत्ती को साफ करने के बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उबाल लें. जब ये कड़क हो जाए तो उसे एक स्प्रे बॉटल में भर दें. अब इस लिक्विड से कांच के बर्तनों, खिड़कियों, ड्रेसिंग टेबल्स और शीशों पर स्प्रे करें और फिर सूती कपड़े से उन्हें पोंछ लें. ऐसा करने से ग्लास वाले ऑबजेक्ट्स की सफाई होगी.

2.लकड़ी के फर्नीचर में लाएं न्यू शाइनिंग

चायपत्ती को उबले हुए पानी में डालकर हल्का गुनगुना होने कर लें. अब इस पानी में एक साफ-सुथरा कपड़ा डालकर निचोड़ लें. अब इस कपड़े से लकड़ी के सोफे, टेबल और कैबिनेट की सफाई करें. यह लकड़ी को नैचुरल पॉलिश और चमक देगा.

3.बर्तनों की चिकनाई दूर करें

अगर आपेके बर्तनों पर जिद्दी चिकनाई जमा हो गई है या उनमें से बदबू आ रही है तो बची हुई चायपत्ती को रगड़ कर उसे साफ कर सकते हैं. इसमें मौजूद टैनिन एसिड्स चिकनाई को तुरंत हटाते हैं और दुर्गंध को दूर करते हैं.

4.किचन सिंक और टाइल्स की सफाई करें

किचन की टाइल्स या बाथरूम की टाइल्स में चिपचिपाहट आ गई है तो चायपत्ती और बेकिंग सोडा का एक घोल तैयार करें. इसके बाद इस मिश्रण से टाइल्स को स्क्रब करें. जिद्दी से जिद्दी दाग और चिकनाहट खत्म हो जाएगी.

5.फर्श की बदबू और कीटाणु मिटाएं

घर के किसी कोने में बदबू या पोछे के पानी में महक आ रही है तो आप उसे दूर करने के लिए चाय पत्ती के पानी को पोछे की बाल्टी में मिलाकर पोछा मार सकते हैं. इस पानी से पोछा लगाने से मक्खियां भी नहीं आती है और घर में हल्की महक भी आती है.

6.पौधे में लाएं नई जान

बची हुई चाय पत्ती को आप साफ करने के बाद अपने पौधों में डाल सकते हैं. ये एक नैचुरल खाद की तरह काम करती है, जो पौधे को पोषण दे सकती है. इससे पौधे की ग्रोथ भी होती है. 

7.फ्रिज की बदबू दूर करें

अगर फ्रिज खोलते ही अजीब सी बदबू आती है, तो बची हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर और सुखाकर एक छोटी कटोरी में भर लें और फ्रिज के किसी कोने में रख दें. चायपत्ती प्राकृतिक रूप से दुर्गंध को सोख लेती है, जिससे फ्रिज में आ रही महक दूर होती है.

8.जूतों की दुर्गंध से पाएं छुटकारा

बरसात या एक ही जूते को बार-बार पहनने के कारण उन जूतों में बदबू आने लगती है. ऐसे में बची हुई चायपत्ती को धोकर सुखा लें और एक कपड़े या पेपर पाउच में भरकर रातभर जूतों के अंदर रख दें. चायपत्ती नमी और दुर्गंध को अवशोषित कर लेती है, जिससे जूते काफी हद तक फ्रेश महसूस होते हैं.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Meets Karn Rathi: 8 फीट 2 इंच लंबे हरियाणा के कर्ण राठी से मिले स्वामी रामदेव, रोज पीता है 3 लीटर दूध! देखें वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 WC: टीम इंडिया ने पहली बार दिया मौका, सिर्फ 6 गेंदों में दिखाया अपना जलवा, वापसी हो तो ऐसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 2 बदलाव किए. इसमें से ही एक बदलाव का तुरंत असर दिखा और सिर्फ 6 गेंदों में ये फैसला सही साबित हो गया. Thu, 25 Jun 2026 20:02:53 +0530

  Videos
See all

Venezuela Earthquake: भूकंप ने मचाई तबाही, वेनेजुएला से दर्दनाक तस्वीरें | shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T15:09:21+00:00

Breaking News: Ram Mandir Donation Case में बड़ा कदम, FIR के बाद जांच तेज | Ayodhya | Khabardar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T15:09:01+00:00

SpaceX Rocket Launch: वैंडेनबर्ग से SpaceX लॉन्च, देखते रह गए लोग! shorts | Elon Musk | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T15:09:16+00:00

Ketan Murder Case | Siya Goyal ने BF के साथ मिलकर रचा हत्याकांड! वहां की रिपोर्ट देखिये | Chetan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T15:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers