कल कितने बजे शुरू होगा वैभव सूर्यवंशी का मैच, इंडिया-आयरलैंड के बीच कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स
IND vs IRE 1st T20 : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने आयरलैंड दौरे पर है, जहां टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे तो वहीं, वैभव सूयर्वंशी इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ 1 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ अपनी तैयारी पुख्ता करने का मौका होगा. तो आइए जानते हैं कि ये मैच कब और कहां कितने बजे से शुरू होगा.
कब,कहां और कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाला पहला टी20 मैच 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे से होगी, जबकि इस मैच का टॉस 5:30 बजे होगा.
वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू
भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत कर सकते हैं. बीसीसीआई के द्वारा हाल ही में वैभव सूर्यवंशी को उनकी पहली किट भी सौंपी गई है. वो टीम इंडिया की जर्सी में पहली बार नजर आए. ये संकेत है कि वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू हो सकता है.
Ladies & Gentlemen
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
वैभव सूर्यवंशी को IPL से मिला टीम इंडिया में मौका
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. वैभव ने 16 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से आईपीएल 2026 में कुल 72 छ्कके भी निकले. ये आईपीएल के एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के थे. आईपीएल के 19वें सीजन का ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी ने हासिल किया था.
पिच रिपोर्ट
भारत और आयरलैं का मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में होने वाला है. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है. इस पिच पर नई गेंद के साथ गेंदबाजों को तेज गति के साथ उछाल मिलता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करता है. वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे ये पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है. ऐसे में बल्लेबाज आसानी से यहां पर रन बनाते हैं.
बेलफास्ट स्टेडियम के आंकड़े
इस मैदान पर अब तक कुल 33 मैच हुए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 19 मैचों में जीत मिली है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 127 है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है.
भारत-आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, इन दोनों टीमों के बीच कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 मुकाबले भारत ने जीते हैं. टीम इंडिया को सभी मैचों में जीत मिली है, जबकि आयरलैंड की टीम इंडिया के सामने एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है.
भारत और आयरलैंड का टी20 स्क्वाड
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुदंर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और प्रसिद्ध कृष्णा.
आयरलैंड : लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन.
Baba Ramdev Meets Karn Rathi: 8 फीट 2 इंच लंबे हरियाणा के कर्ण राठी से मिले स्वामी रामदेव, रोज पीता है 3 लीटर दूध! देखें वीडियो
Baba Ramdev Meets Karn Rathi: हरियाणा के बहादुरगढ़ का 12वीं कक्षा के छात्र कर्ण राठी इन दिनों अपनी हाईट को लेकर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव ने कर्ण राठी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. स्वामी रामदेव कर्ण राठी के सामने खुद बहुत छोटे दिख रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो में कि कर्ण की लंबाई लगभग 8 फीट 2 इंच है. कर्ण सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लंबे लोगों में शामिल है. वहीं, अब तक के सबसे ज्यादा लंबाई वाले शख्स भी है. वीडियो में 7 फीट वाली उनकी मां भी नजर आई. देखें वीडियो.
Wrestler द ग्रेट खली से भी ज्यादा लंबाई
कर्ण राठी की खास बात यह है कि उनकी लंबाई फेमस इंडियन रेसलर The Great Khali से भी ज्यादा बताई जा रही है. द ग्रेट खली की लंबाई करीब 7 फीट 1 इंच की है, जबकि कर्ण उनसे लगभग एक फुट ज्यादा लंबे हैं. यही वजह है कि लोग उन्हें भारत का जायंट भी कहते हैं. स्वामी रामदेव ने बताया कि मैंने बहुत से आश्चर्य देखें हैं लेकिन यह पहली बार है. दरअसल, कर्ण उनका शिष्य भी है, जो इन दिनों पतंजलि संस्थान में रह रहा है. उन्होंने बताया कि कर्ण की सिर्फ लंबाई नहीं दिमाग भी बहुत अच्छा है और इसकी फूर्ति भी बहुत बढ़िया है. इसका खान-पान भी सबसे अलग है. कर्ण की मां बताती है कि वह एक दिन कम से कम 3 लीटर दूध पी लेता है.
परिवार में भी है असाधारण लंबाई
कर्ण राठी की लंबाई को लेकर लोगों की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि सिर्फ कर्ण नहीं बल्कि उनकी मां की लंबाई भी करीब 7 फीट बताई जा रही है. मां और बेटे की यह जोड़ी जहां भी जाती है, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है. विशेषज्ञों के अनुसार कई बार असाधारण लंबाई का संबंध आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है. बताया जाता है कि उनके पिता जी की लंबाई भी बहुत ज्यादा है. यानी ये लंबाई वाला आशीर्वाद कर्ण को उनके माता-पिता से ही प्राप्त है. कर्ण के पिता जी भी एक डॉक्टर है.
बाबा रामदेव जी मिलवा रहे हैं हरियाणा के 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले कर्ण राठी से,जिनका कद द ग्रेट खली से भी ज्यादा 8 फिट दो इंच है.।
— ????????Indresh Mishra????????????????इन्द्रेश कुमार मिश्रा ✍️ (@Indresh19925) June 24, 2026
इनकी माता दी जी भी 7 फिट की हैं.।
कर्ण न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति 8"2 के साथ.।
वाह भारतभूमि तुम्हें प्रणाम है.।???????? pic.twitter.com/ByXIHQNTB0
बाबा रामदेव से की खास मुलाकात
पतंजलि के संस्थापक और योग गुरु स्वामी रामदेव ने कर्ण राठी से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कर्ण के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद हजारों लोग कर्ण की लंबाई और व्यक्तित्व की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, स्वामी रामदेव ने भी बताया कि कर्ण की डाइट बिल्कुल अलग है. वह शाक-सब्जी, दूध और फल जैसी देसी चीजों का सेवन करता है. पतंजलि सेंटर में कर्ण के लिए स्पेशल डाइट का भी पूरा इंतजाम किया गया है. कर्ण के पिता का नाम डॉक्टर संजय राठी है. कर्ण भी भविष्य में अपने पिता की तरह डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं.
दुनिया के सबसे लंबे लोगों में हो रही गिनती
अगर कर्ण राठी की लंबाई का आधिकारिक सत्यापन किया जाता है, तो उनका नाम दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्तियों की सूची में शामिल हो चुका है. इतनी कम उम्र में 8 फीट 2 इंच की लंबाई होना अपने आप में बेहद दुर्लभ माना जाता है.
भारत के लिए गौरव का क्षण
कर्ण राठी आज सिर्फ अपनी लंबाई की वजह से नहीं बल्कि अपने आत्मविश्वास और सादगी के कारण भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. हरियाणा का यह युवा देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बाबा रामदेव के साथ उनकी मुलाकात ने उन्हें और अधिक लोकप्रिय बना दिया है. कर्ण राठी की यह अनोखी पहचान भारत के लिए गर्व का क्षण बन चुकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















