Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत का पारण किस समय करें, हरि वासर का रखें विशेष ध्यान
Revelation: 104 डिग्री बुखार में भी डांस करते रहे अक्षय कुमार, बीमारी में भी नहीं रोकी शूटिंग, अक्षरा सिंह का खुलासा
Akshay Kumar Song: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में उन्हें पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। अक्षरा ने इस अनुभव को अपने करियर का एक यादगार पल बताया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति उनके कमिटमेंट की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार तेज बुखार से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया।
103-104 डिग्री बुखार में कर रहे थे शूटिंग
ANI से बातचीत में अक्षरा सिंह ने बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगभग 103 से 104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद उनके चेहरे पर थकान या परेशानी का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा था।
अभिनेत्री ने कहा, “मैं लगातार उन्हें देख रही थी। इतनी तबीयत खराब होने के बावजूद जिस तरह वह काम कर रहे थे, उसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि वह अपने काम और कला से कितना प्यार करते हैं। वह बेहद जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करते हैं।”
पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आए अक्षय कुमार
‘घिस घिस घिस’ गाना कई मायनों में खास माना जा रहा है। यह पहली बार है जब अक्षय कुमार भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े किसी गाने का हिस्सा बने हैं। ऐसे में बॉलीवुड और भोजपुरी दर्शकों के बीच इस सहयोग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
अक्षरा सिंह के लिए भी यह मौका किसी सपने के सच होने जैसा रहा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास और भावुक करने वाला अनुभव था।
मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शकों को इंतजार
‘वेलकम टू द जंगल’ साल की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)






