July Upcoming Movies: जुलाई 2026 में रिलीज हो रही ये 5 बड़ी फिल्में, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?
July Upcoming Movies: हर हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती है. वहीं, अब जुलाई का महीना शुरू होने वाला है और ये महीना बॉक्स ऑफिस के लिए साल के सबसे बड़े महीनों में से एक बनने जा रहा है. इस महीने सिनेमाघरों में दर्शकों को पौराणिक कथा, एक्शन, सुपरहीरो, सामाजिक मुद्दों और कॉमेडी पर आधारित कई बड़ी फिल्में देखने को मिलेंगी. इनमें पैन-इंडिया एंटरटेनर्स से लेकर हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर तक सभी फिल्में शामिल है. तो आइए जानते हैं कि जुलाई की उन पांच फिल्मों के बारे में, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.
1. द इंडिया स्टोरी (The India Story)
महीने की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'द इंडिया स्टोरी' देश में बढ़ती खाद्य मिलावट (फूड अडल्टरेशन) जैसे गंभीर मुद्दे बमाई गई है. चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सागर शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है. फिल्म में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), मुरली शर्मा और मनीष वाधवा अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण चर्चा छेड़ने का भी प्रयास करती है.
2. नागबंधम (Nagabandham)
फिल्म 'नागबंधम' पौराणिक कथा, फैंटेसी और एडवेंचर का दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई एक्सपीरियंस देने वाली है. अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी ने निक स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विराट कर्णा (Virat Karan) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. ये जुलाई की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो गई है. ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी.
3. स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे (Spider Man: Brand New Day)
मार्वल की फेमस सुपरहीरो 'स्पाइडर-मैन' एक बार फिर से नए रोमांचक सफर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. शानदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के लिए मशहूर ये फ्रेंचाइजी दुनियाभर के दर्शकों की पसंद रही है. वहीं, अब 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' जुलाई की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज में से एक मानी जा रही है. ये फिल्म भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Panchayat की क्रांति देवी ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बताया बड़े स्टार्स के बीच कैरेक्टर आर्टिस्ट्स को नहीं मिलती इज्जत
4. अल्फा (Alpha)
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म 'अल्फा' भी इस महीने की चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी (Sharvari) लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी दमदार रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया था और इसमें आलिया ने जो एक्शन किया है, ऐसा करते हुए उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया. शिव रवैल के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी ये स्पाई थ्रिलर अपने बड़े पैमाने, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक कहानी के दम पर भारतीय एक्शन सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जगाती है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी.
5. धमाल 4 (Dhamaal 4)
फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' एक बार फिर हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज लेकर लौट रही है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे।. कॉमेडी, एडवेंचर और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर ठहाके लगाने पर मजबूर करने के लिए तैयार है. ये फिल्म 3 जुलाई से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार 'Cocktail 2', दुनियाभर में की बंपर कमाई
समय रैना ने 'Latent 2' से की करोड़ों रुपये की कमाई, Netflix से हुई इतने में डील, यूट्यूब से भी बरसा पैसा
Samay Raina Net Worth: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India's Got Latent 2) से कमबैक किया है. पिछले साल उनका लेटेंट का पहला सीजन आया था. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था. उनका पहला सीजन यूट्यूब पर देखा जाता था और इससे करोड़ों व्यूज मिलते थे. बताया जाता है कि उन्होंने इसके जरिए करोड़ों रुपये की कमाई की थी. हालांकि, विवाद के चलते उन्हें इस शो को अचानक बंद करना पड़ा. अब करीब एक साल बाद समय रैना दोबारा लेटेंट 2 लेकर आए हैं. पहले की तरह इस शो को भी ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है. इस शो के पहले एपिसोड को एक ही दिन में यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज मिले. इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के राइट्स नेटफ्लिक्स को भी बेचे हैं. दावा किया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये की डील की है. आइए जानते हैं कि समय रैना ने अबतक कितनी कमाई की है और उनकी नेटवर्थ कितनी है.
Netflix से हुई करोड़ों की डील
समय रैना इस समय देश के सबसे ज्यादा चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियन में गिने जाते हैं. यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी कॉमेडी की वीडियो पल भर में वायरल हो जाती है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूथ के बीच उनकी कितनी ज्यादा पॉपुलैरिटी है. अब उनका लेटेंट 2 शो आ गया है. उन्होंने इस शो को यूट्यब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी लॉन्च किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए नेटफ्लिक्स से करीब 15-20 करोड़ के बीच डील की है. अगर ये दावा सही है तो आप समझ सकते हैं कि समय रैना ने एक शो के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही उनकी गिनती बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन में की जाने लगी है.
यूट्यूब से भी हुए मालामाल
समय रैना ने सिर्फ नेटफ्लिक्स से ही करोड़ों रुपये नहीं छापे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर्स के मुताबिक, समय ने लेटेंट 2 के पहले एपिसोड से लाखों रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि यह कमाई उन्होंने केवल 24 घंटे के अंदर की है. इस शो के पहले एपिसोड को एक दिन के अंदर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. ऐसे में उन्होंने इससे करीब 40-50 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. यूट्यूब पर इस शो अपलोड हुए आज चौथा दिन है और अब इसके व्यूज 44 मिलियन हो गए हैं. ऐसे में आप जोड़ सकते हैं कि उन्होंने कीरब 80 लाख रुपये एड के जरिए कमा लिए होंगे. आपको बता दें कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि समय रैना ने कितने रुपये कमाए हैं. इस बारे में सिर्फ अलग-अलग रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है. जिस हिसाब से उनके शो को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने मोटी कमाई की है.
This is the biggest moment in Samay Raina’s career.
— Paritsh Sharrma (????️Paritosh) (@Paritolkks) June 21, 2026
He must have got something close to ₹15–20 Cr from Netflix.
From YouTube alone, with 25 million views on Day 1, he would get around ₹40–50 lakh from AdSense.
From AI Nova, Flipkart Minute, Avvatar drink, and Snitch 4…
समय रैना की नेटवर्थ कितनी है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि समय की नेटवर्थ करोड़ों में है. समय की कुल संपत्ति 140 से 210 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. वो एक महीने में करीब 1.5 से 3 करोड़ रुपये कमाते हैं. जबकि उनकी सालाना कमाई लगभग 38 से 40 करोड़ रुपये आंकी गई है. वह ज्यादातर कमाई यूट्यूब चैनल और अन्य सोर्स के जरिए करते हैं. यूट्यूब पर उनकी वीडियो पर पर करोड़ों व्यूज आते हैं. अकेले यूट्यूब से उनकी महीने की आय लाखों में होती है. इसमें वह ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsements) और शो में एड और ब्रांड इंटीग्रेशन (स्पॉन्सरशिप) से भी तगड़ी कमाई करते हैं. इतना ही नहीं वह लाइव शोज और टूर से भी कमाई करते हैं. समय भारत और विदेशों में अपने कॉमेडी शोज करते हैं. जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है.
ये भी पढ़ें: विक्की या कैटरीना? आखिर किस पर गया है बेटे विहान का लुक, दादा शाम कौशल ने खोला राज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















