A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

समय रैना ने 'Latent 2' से की करोड़ों रुपये की कमाई, Netflix से हुई इतने में डील, यूट्यूब से भी बरसा पैसा

Samay Raina Net Worth: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India's Got Latent 2) से कमबैक किया है. पिछले साल उनका लेटेंट का पहला सीजन आया था. जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था. उनका पहला सीजन यूट्यूब पर देखा जाता था और इससे करोड़ों व्यूज मिलते थे. बताया जाता है कि उन्होंने इसके जरिए करोड़ों रुपये की कमाई की थी. हालांकि, विवाद के चलते उन्हें इस शो को अचानक बंद करना पड़ा. अब करीब एक साल बाद समय रैना दोबारा लेटेंट 2 लेकर आए हैं. पहले की तरह इस शो को भी ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है. इस शो के पहले एपिसोड को एक ही दिन में यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज मिले. इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के राइट्स नेटफ्लिक्स को भी बेचे हैं. दावा किया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये की डील की है. आइए जानते हैं कि समय रैना ने अबतक कितनी कमाई की है और उनकी नेटवर्थ कितनी है. 

Netflix से हुई करोड़ों की डील

समय रैना इस समय देश के सबसे ज्यादा चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियन में गिने जाते हैं. यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी कॉमेडी की वीडियो पल भर में वायरल हो जाती है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूथ के बीच उनकी कितनी ज्यादा पॉपुलैरिटी है. अब उनका लेटेंट 2 शो आ गया है. उन्होंने इस शो को यूट्यब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी लॉन्च किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए नेटफ्लिक्स से करीब 15-20 करोड़ के बीच डील की है. अगर ये दावा सही है तो आप समझ सकते हैं कि समय रैना ने एक शो के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर ली  है. इसके साथ ही उनकी गिनती बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन में की जाने लगी है. 

यूट्यूब से भी हुए मालामाल

समय रैना ने सिर्फ नेटफ्लिक्स से ही करोड़ों रुपये नहीं छापे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर्स के मुताबिक, समय ने लेटेंट 2 के पहले एपिसोड से लाखों रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि यह कमाई उन्होंने केवल 24 घंटे के अंदर की है. इस शो के पहले एपिसोड को एक दिन के अंदर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. ऐसे में उन्होंने इससे करीब 40-50 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. यूट्यूब पर इस शो अपलोड हुए आज चौथा दिन है और अब इसके व्यूज 44 मिलियन हो गए हैं. ऐसे में आप जोड़ सकते हैं कि उन्होंने कीरब 80 लाख रुपये एड के जरिए कमा लिए होंगे. आपको बता दें कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि समय रैना ने कितने रुपये कमाए हैं. इस बारे में सिर्फ अलग-अलग रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है. जिस हिसाब से उनके शो को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने मोटी कमाई की है. 


समय रैना की नेटवर्थ कितनी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि समय की नेटवर्थ करोड़ों में है. समय की कुल संपत्ति 140 से 210 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. वो एक महीने में करीब 1.5 से 3 करोड़ रुपये कमाते हैं. जबकि उनकी सालाना कमाई लगभग 38 से 40 करोड़ रुपये आंकी गई है. वह ज्यादातर कमाई यूट्यूब चैनल और अन्य सोर्स के जरिए करते हैं. यूट्यूब पर उनकी वीडियो पर पर करोड़ों व्यूज आते हैं. अकेले यूट्यूब से उनकी महीने की आय लाखों में होती है. इसमें वह ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsements) और शो में एड और ब्रांड इंटीग्रेशन (स्पॉन्सरशिप) से भी तगड़ी कमाई करते हैं. इतना ही नहीं वह लाइव शोज और टूर से भी कमाई करते हैं. समय भारत और विदेशों में अपने कॉमेडी शोज करते हैं. जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है.  

ये भी पढ़ें: विक्की या कैटरीना? आखिर किस पर गया है बेटे विहान का लुक, दादा शाम कौशल ने खोला राज

Continue reading on the app

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | 'डेडली डॉक्टर' के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े महानायक—सुपरस्टार रजनीकांत और उस्ताद अभिनेता-निर्माता कमल हासन—एक बार फिर एक धमाकेदार प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। रजनीकांत की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक 'थलाइवर 173' कहा जा रहा था, के आधिकारिक नाम का एलान हो चुका है। फिल्म का नाम 'धर्मन' रखा गया है। प्रोड्यूसर कमल हासन ने बुधवार, 24 जून 2026 को सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 'ड्रैगन' और 'ओरी देवुडा' जैसी फ़िल्मों के लिए मशहूर अश्वथ मारिमुथु द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की घोषणा ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी है और दर्शक इस प्रोजेक्ट के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

रजनीकांत की 'थलाइवर 173' अब 'धर्मन' है, पोस्टर जारी
पहले पोस्टर में रजनीकांत एक गंभीर अंदाज़ में नीले सर्जिकल स्क्रब पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि फ़िल्म की कहानी मेडिकल या हॉस्पिटल से जुड़ी है। इसमें फ़िल्म का टाइटल 'धर्मन' और उसके नीचे टैगलाइन "द डेडली डॉक्टर" (खतरनाक डॉक्टर) भी लिखी है। कमल हासन ने तमिल में एक कैप्शन लिखा, जिसका मोटा-मोटा मतलब है "न्याय की जीत होगी।"

'धर्मन' के लिए डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु को चुनने के बारे में रजनीकांत ने क्या कहा?
पूजा समारोह के दौरान, रजनीकांत ने बताया कि अश्वथ मारिमुथु इस प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले चौथे डायरेक्टर थे। उन्होंने माना कि पर्दे के पीछे इस फ़िल्म में कई बदलाव हुए। उन्होंने कहा, "शुरू में इस प्रोजेक्ट को के.एस. रविकुमार डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन बात नहीं बनी, और फिर सुंदर सी. डायरेक्टर के तौर पर जुड़े। हालांकि, अपनी दूसरी फ़िल्मों की वजह से उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। फिर सिबी चक्रवर्ती आए; मुझे सिबी की कहानी बहुत पसंद आई, लेकिन यह बहुत संवेदनशील विषय था। यह एक न्यूक्लियर साइंटिस्ट के बारे में थी और इसके लिए अफ़गानिस्तान और रूस में शूटिंग की ज़रूरत थी। साथ ही, यह बहुत ज़्यादा समय लेने वाला प्रोजेक्ट लग रहा था, इसलिए हम इसे नहीं कर पाए। फिर हमने अश्वथ मारिमुथु को फ़ाइनल किया।"

धर्मन: क्रू की जानकारी
इस फ़िल्म को कमल हासन और आर. महेंद्रन ने राज कमल फ़िल्म्स इंटरनेशनल (RKFI) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिन्होंने पहले रजनीकांत के साथ 'कुली', 'जेलर', 'दरबार' और 'पेट्टा' जैसी फ़िल्मों में काम किया है। सिनेमैटोग्राफी निकेत बोम्मी ने और एडिटिंग प्रदीप ई. राघव ने की है।

रजनीकांत का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, रजनीकांत को आखिरी बार लोकेश कनगराज की फ़िल्म 'कुली' में देखा गया था, जिसमें श्रुति हासन और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। उनके पास कई फ़िल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें 'जेलर 2' और कमल हासन के साथ एक बिना नाम वाला प्रोजेक्ट 'KH x RK' शामिल है।
 

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

 

Continue reading on the app

  Sports

इंडिया मैच में दिखाया गया पाकिस्तान का गलत झंडा, FIH ने मांगी माफी; आखिर क्या हुई चूक?

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने इंडिया के खिलाफ प्रो लीग मैच में पाकिस्तान का झंडा गलत दिखाए जाने पर माफी मांगी है। यह मैच लंदन में आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। Wed, 24 Jun 2026 19:36:29 +0530

  Videos
See all

Mumbai Weather: पानी-पानी हुई मुंबई, पानी में डूबी रेल पटरियां! shorts | Mumbai Rain |Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T14:13:56+00:00

डेनमार्क में समुद्री घास की छत वाले आखिरी घर [Denmark’s Last Seaweed Roofs] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T14:13:56+00:00

Maulana Arshad Madani on Muslims Jihad : 'जिहाद करना जरूरी...' ये क्या बोल गए मौलाना मदनी? | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T14:15:29+00:00

Rohit Sharma: हिटमैन के नाम एक और बड़ा सम्मान, बने पद्मश्री! shorts | Padma Shri Award | Sports News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T14:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once