A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

छत्तीसगढ़ी संगीत में नया धमाल: संजय अग्रवाल की पेशकश 'कोई देखे तोला' नई जोड़ी मचाएगी धूम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी'  युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं के अनुरूप खुद को पूरी तरह बदल लिया है। बॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ी एल्बम्स भी अपने बेहतरीन और रूमानी अंदाज में बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

इसी कड़ी में ए ई कैसेट्स के उस सुनहरे 'गोल्डन एरा' की यादों को समेटे, ए ई सिनेमा के बैनर तले 'शो-मैन' संजय अग्रवाल 'रायगढ़िया' एक बार फिर छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक नया मील का पत्थर गाड़ने जा रहे हैं।

कई गायकों को शिखर तक पहुंचाया 
संजय अग्रवाल हमेशा से नई और उभरती प्रतिभाओं पर भरोसा जताने और उन्हें फर्श से अर्श तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में उन्होंने रायगढ़ के कई गायकों को शिखर तक पहुंचाया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार नवागत पीढ़ी की बेहद खूबसूरत और कमसिन जोड़ी तुषार सोलंकी और प्राची साहू को मौका दिया है। यह नई जोड़ी अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने के लिए तैयार है।

न्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम 'कोई देखे तोला' आज होगा लॉन्च
​छत्तीसगढ़ी सिनेमा के ग्लैमर और एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले सुपरस्टार जयेश कामवरूपु ने इस बार निर्देशन की कमान संभाली है। उनके जादुई और रूमानी निर्देशन में सजा यह न्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम 'कोई देखे तोला' आज लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को देखना और सुनना अपने आप में एक बेहद सुखद और जादुई अहसास होगा।

कंचन जोशी और तुषार सोलंकी की दिलकश आवाज
​इस गाने को अपनी मखमली धुन और दिल को छू लेने वाले शब्दों से सजाया है मशहूर गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर अमित प्रधान ने, जिसका संगीत युवाओं को इसे बार-बार गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। वहीं, सुरीली आवाज की मल्लिका कंचन जोशी और खुद तुषार सोलंकी की दिलकश आवाज में गाया यह रोमांटिक गाना रिलीज होते ही हर युवा की जुबान पर चढ़ने के लिए तैयार है। 

यह गाना सफर को बनाएगा यादगार
इस गाने का संगीत इतना कर्णप्रिय और सुरीला है कि, इसे न केवल सुना जा सकता है, बल्कि गहराई से महसूस भी किया जा सकता है। लॉन्ग ड्राइव या सफर के दौरान कार के म्यूजिक बॉक्स में इसे सुनना आपके सफर को एक बेहद खूबसूरत और यादगार अहसास में बदल देगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Continue reading on the app

Priyanka Chopra: प्रियंका ने दिया बड़ा सरप्राइज, हॉलीवुड क्वीन Angelina Jolie के साथ करेंगी काम! जानें डीटेल्स

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। पीसी जल्द ही भारत में वाराणसी फिल्म से कमबैक करने वाली हैं, इसी बीच उन्होंने एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज स्टार एंजेलिना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं।

एंजेलिना जोली को बताया इंस्पिरेशन
हाल ही में 'फॉर्च्यून इंडिया' से बात करते हुए प्रियंका ने कन्फर्म किया कि वह हॉलीवुड की मशहूर स्टार एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि वह जोली के साथ किसी फिल्म, एडवर्टाइजिंग कैंपेन या किसी चैरिटी से जुड़े काम में साथ आएंगी।

दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एंजेलिना उन महिलाओं में से हैं जो उन्हें लगातार प्रेरित करती हैं। प्रियंका ने यह भी बताया कि हॉलीवुड अभिनेत्रियां पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक भी उनके लिए इंस्पिरेशन रही हैं।

'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में कमबैक
प्रियंका चोपड़ा लंबे अंतराल के बाद भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की बिग बजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।

फिल्म की शूटिंग दुनिया के कई हिस्सों में की गई है, जिनमें जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद शामिल हैं। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Jharkhand T20 के फाइनल में लगे 25 छक्के, कुमार कुशाग्र की 39 गेंदों की धुआंधार पारी ने टीम को बनाया चैंपियन

Kumar Kushagra: वो आया, खेला और टीम को चैंपियन बना ले गया. श्रीलंका दौरे से इंडिया ए के साथ खिताब जीतकर लौटे कुमार कुशाग्र के लिए यही कहा जा सकता है. झारखंड T20 लीग के फाइनल में अपनी टीम को जिताने के लिए उन्होंने 39 गेंदों में धुआंधार पारी खेली. Wed, 24 Jun 2026 08:46:43 +0530

  Videos
See all

Mumbai में भारी बारिश से कैसे चारों तरफ अफरा -तफरी मची है देखिए पूरी रिपोर्ट इस Video में | Rain | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T04:12:07+00:00

Iran US Israel Ceasefire Fail LIVE: टूटी डील, जंग का ऐलान! | Attack on Lebanon | Hormuz | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T04:05:06+00:00

Shocking Bus Incident | गुस्से में युवक में दूसरे को चलती बस से भिड़ाया | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T03:43:01+00:00

Lucknow Fire News Update : सिक्किम में लैंडस्लाइड में बाल बाल बचे लोग | Lucknow Fire Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-24T04:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once