US-Iran Nuclear Deal: ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दोटूक चेतावनी, परमाणु ठिकानों की जांच में आनाकानी की तो बंद होगी चर्चा
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम की निगरानी और प्रतिबंधों को हटाने के लिए चल रही बातचीत एक बार फिर खटाई में पड़ती नजर आ रही है। स्विट्जरलैंड में दोनों देशों की तकनीकी टीमों के बीच हुई चर्चा के बाद न्यूक्लियर साइटों की जांच को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारियों द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों के निरीक्षण को लेकर सब कुछ पहले से तय हो चुका है। दूसरी ओर, ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि पिछले साल बमबारी का शिकार हुई परमाणु साइटों की जांच के लिए अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी और 60 दिनों का अल्टीमेटम
इस गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अगर ईरान अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जांच के लिए तुरंत तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका इस बातचीत को तत्काल प्रभाव से बंद कर देगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे जांच शुरू करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही दोनों देशों के बीच एक शुरुआती सहमति बनी थी, जिसके तहत ईरान को अपना एनरिच्ड यूरेनियम का स्टॉक कम करना था और बदले में अमेरिका उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाने वाला था। इस पूरी बड़ी डील को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों को 60 दिनों का समय मिला है।
होर्मुज स्ट्रेट में रेस्क्यू प्लान और पेजेशकियन की पाकिस्तान यात्रा
इस राजनीतिक तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में फंसे करीब 11 हजार क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने इन क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक विशेष रेस्क्यू प्लान शुरू कर दिया है। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पाकिस्तान का महत्वपूर्ण दौरा किया है, जहाँ उन्होंने इस्लामाबाद में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की।
जंग की शुरुआत के बाद पेजेशकियन की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। उन्होंने वहां साफ किया कि अमेरिका के साथ हो रहे समझौते में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं है और ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।
FIFA World Cup 2026 का फाइनल जीतने वाली टीम को डोनाल्ड ट्रंप देंगे ट्रॉफी
Donald Trump, FIFA World Cup Trophy: FIFA अघ्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के अंदर ये कोई पहली बार नहीं होगा जब ट्रंप विजेता को ट्रॉफी देते दिखेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जियानी इन्फेंटिनो ने तेजी से अपने रिश्ते मजबूत किए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi