Priyanka Chopra: प्रियंका ने दिया बड़ा सरप्राइज, हॉलीवुड क्वीन Angelina Jolie के साथ करेंगी काम! जानें डीटेल्स
Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। पीसी जल्द ही भारत में वाराणसी फिल्म से कमबैक करने वाली हैं, इसी बीच उन्होंने एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज स्टार एंजेलिना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं।
एंजेलिना जोली को बताया इंस्पिरेशन
हाल ही में 'फॉर्च्यून इंडिया' से बात करते हुए प्रियंका ने कन्फर्म किया कि वह हॉलीवुड की मशहूर स्टार एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि वह जोली के साथ किसी फिल्म, एडवर्टाइजिंग कैंपेन या किसी चैरिटी से जुड़े काम में साथ आएंगी।
दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एंजेलिना उन महिलाओं में से हैं जो उन्हें लगातार प्रेरित करती हैं। प्रियंका ने यह भी बताया कि हॉलीवुड अभिनेत्रियां पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक भी उनके लिए इंस्पिरेशन रही हैं।
'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में कमबैक
प्रियंका चोपड़ा लंबे अंतराल के बाद भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की बिग बजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।
फिल्म की शूटिंग दुनिया के कई हिस्सों में की गई है, जिनमें जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद शामिल हैं। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Aamir Khan 3rd Marriage: न ग्रैंड वेडिंग, न बॉलीवुड की भीड़! आमिर खान-गौरी की शादी में होंगे सिर्फ खास मेहमान, जानें डीटेल्स
Aamir Khan 3rd Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ रीयल लव ढूंढ चुके आमिर 5 जुलाई 2026 को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। इस वेडिंग को लेकर काफी चर्चाएं हैं। इसी बीच एक्टर ने खुद बताआ है कि वह न कोई ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं और न ही कोई शोर-शराबा होगा।
उन्होंने अपनी शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण अंदाज में करने का फैसला लिया है जिसमें केवल उनके करीबी शामिल होंगे।
आमिर खान करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर और गौरी ने ग्रैंड सेरेमनी की बजाय घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करने का फैसला किया है। इस समारोह में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 'डेक्कन क्रॉनिकल' से बातचीत में आमिर खान ने शादी की खबरों की पुष्टि करते हुए बताया कि वे और गौरी इस खास मौके को बेहद निजी रखना चाहते हैं।
अभिनेता ने कहा कि शादी का आयोजन बहुत साधारण तरीके से किया जाएगा और इसमें केवल नजदीकी लोग ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों की इच्छा है कि यह समारोह बिना किसी दिखावे के, परिवार के बीच संपन्न हो।
गौरी संग रिश्ते को नया नाम देने का लिया फैसला
कुछ हफ्ते पहले आमिर खान ने अपनी शादी की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में शादी उनकी प्रायोरिटी नहीं थी, लेकिन समय के साथ दोनों को महसूस हुआ कि अब वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
आमिर के मुताबिक, यह फैसला उन्होंने आपसी समझ और रिश्ते की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया है।
शादी की तैयारियों में व्यस्त हुए अभिनेता
सूत्रों के अनुसार, शादी की तैयारियों को देखते हुए आमिर खान ने फिलहाल अपने कुछ प्रोफेशनल कामों से दूरी बना ली है। अभिनेता इन दिनों पूरी तरह से विवाह की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं ताकि समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
शादी के बाद फिर शुरू करेंगे '3 इडियट्स' की शूटिंग
शादी के बाद आमिर खान जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर लौटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की तैयारियों में दोबारा जुट सकते हैं। वर्ष 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।




Haribhoomi














.jpg)


