IAF के एक टेंडर ने खोली राफेल पर ना'पाक दावों की पोल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर नंगा हुआ दुश्मन देश
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने आधिकारिक बयानों और सुनियोजित सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बार-बार दावा किया था कि उसके बलों ने भारत के कई राफेल फाइटर जेट्स को मार गिराया है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड सरकार सतर्क, मुख्यमंत्री धामी ने राज्यभर में फायर सेफ्टी ऑडिट के दिए निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें सीएम धामी ने अधिकारियों को राज्य की सभी अस्पतालों, कोचिंग संस्थाओं, मॉल, होटल और भीड़ भाड़ वाली इमारतों का पूरा फायर सेफ्टी ऑडिट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है और फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करने में कोई भी लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उनकी तत्काल पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि फायर फाइटिंग उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था की विशेष रूप से जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अग्निशमन सेवा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि फायर सेफ्टी ऑडिट की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके।
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोगों की मौत
बता दें कि सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच का मामला एसआईटी को सौंपा गया है। एसआईटी 7 दिनों के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। विभिन्न राज्यों की सरकारें इस हादसे के बाद सख्त हो गईं हैं एवं फायर सेफ्टी के निर्देश भी दिए हैं।
सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 23, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News













.jpg)





