Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

लखनऊ अग्निकांड के चारों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, मालिक वीरेंद्र शुक्ला अस्पताल में भर्ती

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ अग्निकांड में एक्शन जारी है. मंगलवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चारों में से तीन को जेल भेज दिया गया. जबकि मालिक वीरेंद्र शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें इमारत का मालिक वीरेंद्र शुक्ला भी शामिल है. आज (मंगलवार) को चारों आरोपियों को लखनऊ की एसीजेएम 2 अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. जबकि इमारत के मालिक वीरेंद्र शुक्ला को हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया.


खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Gujarat Govt: गुजरात में फिर से शुरू हुआ शाला प्रवेशोत्सव, 28.58 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य

Gujarat Govt: गुजरात में शिक्षा को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक बार फिर से बड़ा अभियान शुरू होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कन्या केलवाणी और शाला प्रवेशोत्सव का 24वां संस्करण 23 से 25 जून तक पूरे राज्य में आयोजित किया जाएगा. सीएम भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला ये अभियान लाखों बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगा. 

पीएम के स्कूल से शुरू होगा कार्यक्रम

सीएम भूपेंद्र पटेल इस साल वडनगर के बीएन हाईस्कूल से राज्यव्यापी शाला प्रवेशोत्सव की शुरुआत करेंगे. खास बात है कि ये वही विद्यालय है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी. मुख्यमंत्री बालवाटिका से लेकर कक्षा 11 तक के 389 विद्यार्थियों का वडनगर में प्रवेश कराएंगे. आंगनवाड़ी के बच्चे भी इसमें शामिल हैं.

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात के गांवों में विकास की नई तस्वीर, 12 वर्षों में लाखों परिवारों को मिला बड़ा लाभ

साल 2003 में शुरू की गई इस शिक्षा सेवा यात्रा के 24वें साल में प्रदेश भर के करीब 38,400 विद्यालयों में 28.58 लाख बच्चों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है. अभियान के तहत बालवाटिका, कक्षा-1, कक्षा-9 और कक्षा-11 में नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवाया जाएगा. 

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने राजकोट में संधिया ब्रिज का किया उद्घाटन, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी

प्रदेश की गुजरात सरकार ने कार्यक्रम को सिर्फ नामांकन तक ही सीमित नहीं रखा. इसे शिक्षा के उत्सव का रूप दिया गया है. सीएम, डिप्टी सीएम, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों और करीब 465 गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी से स्कूलों की अकादमिक उपलब्धियों, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी. 

प्रदेश सरकार का मानना है कि क्वालिटी एजुकेशन ही विकसित गुजरात और विकसित भारत की मजबूत नींव है. शाला प्रवेशोत्सव इसी सोच को आगे बढ़ाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.  

गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने शुरू किया खास अभियान, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni का 'कैप्टन कूल' फैसला! लगातार हार के बावजूद Stephen Fleming को CSK में मिली लाइफ लाइन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन अभी भी अपने अनुभवी मुख्य प्रशिक्षक स्टीफन फ्लेमिंग पर पूरा भरोसा बनाए हुए है। मौजूद जानकारी के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग 2027 सीजन में भी फ्लेमिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जबकि हाल के वर्षों में टीम का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में रहा है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक रही है। महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जाता है। वर्ष 2009 में फ्लेमिंग के मुख्य प्रशिक्षक बनने के बाद टीम ने कई खिताब जीते और लंबे समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी मुश्किल दौर में भी अपने पुराने भरोसेमंद ढांचे को बदलने के पक्ष में नहीं दिख रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टीफन फ्लेमिंग का अनुबंध हर साल नवीनीकृत किया जाता है और 2027 सत्र के लिए भी इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीन सत्रों तक प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही है।

वर्ष 2025 में टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी, जबकि 2026 सीजन में उसे आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। इन नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर टीम प्रबंधन और खासकर स्टीफन फ्लेमिंग की रणनीतियों को लेकर आलोचना तेज हो गई थी। कुछ प्रशंसकों ने उनके तौर-तरीकों को पुराने दौर का बताते हुए बदलाव की मांग भी उठाई थी। हालांकि फ्रेंचाइजी इन प्रतिक्रियाओं से प्रभावित होती नजर नहीं आ रही है।

गौरतलब है कि 2026 सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पारंपरिक रणनीति से हटकर युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया था। टीम ने देशभर से उभरती प्रतिभाओं को शामिल किया, जिनमें प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा प्रमुख नाम रहे। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता की झलक दिखाई, लेकिन टीम के प्रदर्शन में वह निरंतरता नहीं दिख सकी जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स जानी जाती रही हैं।

इसके अलावा चोटों ने भी टीम की योजनाओं को प्रभावित किया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी को लेकर भी कई सवाल उठे। शीर्ष क्रम में अपेक्षित आक्रामकता की कमी, मध्यक्रम की कमजोर समाप्ति क्षमता और गेंदबाजी इकाई की अस्थिरता टीम की बड़ी परेशानियां बनकर सामने आई थीं।

महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका को लेकर भी लगातार चर्चा होती रही। पिछले सीजन में वह चोटों से जूझते रहे और कई मौकों पर टीम के साथ भी नजर नहीं आए। हालांकि टीम के भीतर उनके प्रभाव और निर्णय क्षमता को अब भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि फ्लेमिंग को बनाए रखने के पीछे धोनी और उनके बीच वर्षों से चला आ रहा विश्वास भी एक बड़ा कारण हो सकता है।

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले सीजन में वापसी करना और अपनी पुरानी पहचान हासिल करना है। ऐसे में टीम प्रबंधन अनुभव, स्थिरता और लंबे समय से सफल रहे नेतृत्व ढांचे पर भरोसा बनाए रखने के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
Tue, 23 Jun 2026 19:38:44 +0530

  Videos
See all

Fatehpur Fire Accident: फतेहपुर के शांति नगर पावर हाउस में लगी भीषण आग। Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T14:41:13+00:00

नन्ही जिंदगियां बचा सकता है कृत्रिम प्लेसेंटा [Artificial placenta: New hope for premature babies?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T14:42:24+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | कांग्रेस के जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव पर ये लगाए आरोप! #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T14:36:14+00:00

पुणे के लोहगढ़ किले से मंगेतर को फेंका #pune #punecrime #siyagoyal #chetanchaudhary #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T14:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers