FIH प्रो लीग 2026 के लंदन चरण में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। 2024 के बाद दोनों टीमें आमने- सामने हैं। भारत अंक तालिका में आठवें जबकि पाकिस्तान नौवें स्थान पर है। लाइव अपडेट के लिए बने रहिए।
Indian Army Border Security: श्रीनगर में विदेश मामलों की संसदीय कमेटी को सेना ने सिक्योरिटी ब्रीफिंग दिया है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत ने पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर सुरक्षा को बहुत मजबूत किया है. राजीव शुक्ला ने बताया कि सेना ने फ्यूचर प्लान तैयार कर लिया है. भारत अब सिंधु जल संधि और सीमा पार आतंकवाद पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है.
Rohit Sharma Padma Shri Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह के दौरान पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रोहित शर्मा को यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान क्रिकेट के खेल में उनके असाधारण योगदान और खेल के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया है। जनवरी में घोषित सूची के बाद, आज उन्हें औपचारिक रूप से यह सम्मान प्राप्त हुआ।
क्रिकेट जगत में 'हिटमैन' का दबदबा रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। साथ ही, वे 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान उनका नेतृत्व काफी सराहनीय रहा, जहां भारत फाइनल तक पहुंचा। रोहित ने उस टूर्नामेंट में 597 रन बनाए थे।
#WATCH | Delhi | Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma, awarded the Padma Shri by President Droupadi Murmu
इसके अलावा, 2019 के वनडे विश्व कप में उन्होंने रिकॉर्ड पांच शतक जड़कर सबको प्रभावित किया था, जिसमें वे 648 रनों के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे थे।
विजय अमृतराज और सविता पूनिया को भी मिला गौरव इस समारोह में अन्य खेल दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजा गया। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और 'द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर गोलकीपर सविता पूनिया को पद्म श्री पुरस्कार मिला।
सविता पूनिया के लिए भावुक पल पद्म श्री मिलने के बाद सविता पूनिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह बेहद खास पल है। उन्होंने बताया कि एक समय था जब वे घर से निकलने में भी डरती थीं और हॉकी खेलना एक दूर का सपना लगता था, लेकिन आज अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन में इस सम्मान को प्राप्त करना उनके लिए एक भावुक और यादगार सफर है। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी।