Responsive Scrollable Menu

मानसून में आंखों के इंफेक्शन से बचना है तो जरूर करें ये काम, इस तरह सुरक्षित रहेंगी आपकी Eyes

Monsoon Eye Infection: बरसात के मौसम में अगर आंखों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो आंखों से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए मानसून में अपनी आंखों का ख्याल किस तरह से रखा जा सकता है.

The post मानसून में आंखों के इंफेक्शन से बचना है तो जरूर करें ये काम, इस तरह सुरक्षित रहेंगी आपकी Eyes appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Eetha First look: विठाबाई नारायणगांवकर के लुक में छाईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- ''तैयार हो... आ रही है ईथा'

Eetha First look: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ईथा को लेकर चर्चा में बनी हुई थी. अभी हाल ही में इस फिल्म का टीजर (Eetha Teaser) सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. वहीं, अब मेकर्स ने इसे यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया है. इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म ने श्रद्धा कपूर का पहला लुक भी शेयर किया है. विठाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar)  के लुक में एक्ट्रेस छा गई है. 

'ईथा' से सामने आया श्रद्धा कपूर का लुक

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर देखने के बाद से फैंस बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.  वहीं, अब इसका पहला लुक सामने आ गया है. श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर किया. पीली कलर की साड़ी पहने एक्ट्रेस  छा गई. उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'तैयार हो... आ रही है ईथा'. अब श्रद्धा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ टीजर

बता दें, सिनेमाघरों में तो ईथा का टीजर रिलीज हो गया था. वहीं, अब मेकर्स ने इसे यूट्यूब पर भी शेयर कर दिया है. बता दें, टीजर में एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट दिखाया गया है और वो इसी हालत में स्टेज पर परफॉर्मेंस करती दिखीं. फिर एक शो के दौरानव बच्चे को जन्म देने के लिए बैकस्टेज जाती हैं. एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस  देख फैंस हैरान हैं. बता दें, ये फिल्म रियल लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में  श्रद्धा कपूर तमाशा डांसर विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- मां बनीं, पत्थर से काटी गर्भनाल और फिर किया डांस, कौन थीं Vithabai? जिनकी लाइफ पर बनीं श्रद्धा कपूर की 'Eetha'

कौन थी विठाबाई नारायणगांवकर? 

विठाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar) को 1950 और 1990 के दशकों के बीच तमाशा और लावणी प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था.  ये दौर वो समय था, जब अपनी कला को खुलकर दिखाना आसान नहीं होता था. ऐसे में उनके लिए तमाशा और लावणी की दुनिया में नाम कमाना बहुत मुश्किल रहा था. लेकिन विठाबाई नारायणगांवकर न केवल नाम कमाया बल्कि उन्होंने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई. इतना ही नहीं, उन्होंने न केवल अपने समय में महिलाओं के लिए अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए उत्तेजित किया बल्कि खुद को भी इस समाज में ऊंचा नाम कमाने का मौका दिया. 

विठाबाई से जुड़ा हैरान कर देने वाला किस्सा

तमाशा कलाकार  विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा और हैरान कर देने वाला किस्सा  वो है, जब वो नौ महीने की प्रेग्नेंट थी और  इसके बावजूद भी मंच पर परफॉर्म करने पहुंची थी. ऐसे में शो के दौरान उन्हें दर्द हुआ और वो मंच के पीछे गईं और उन्होंने खुद बच्चे को जन्म दिया. हैरानी की बात ये है कि उस समय आसपास कोई मेडिकल सुविधा नहीं थी. ऐसे में उन्होंने  पत्थर की मदद से गर्भनाल काटी. इतना ही नहीं, मां बनने के बाद वो फिर मंच पर लौटी और अपना शो पूरा किया. यही सीन फिल्म के टीजर में देख लोग हैरान हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म ईथा?

ईथा की रिलीज की बात करे तो ये फिल्म  28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इस फिल्म का  निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है, जबकि इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), नाना पाटेकर (Nana Patekar), मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub) भी अहम रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर की 'ईथा' का टीजर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस!

Continue reading on the app

  Sports

जसपाल राणा और राजा रणधीर सिंह के नाम पर होंगी इंडिया ओपन प्रतियोगिता

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। जुलाई में होने वाली इंडिया ओपन प्रतियोगिताओं का नाम भारतीय शूटिंग और खेल प्रशासन के इतिहास की दो सबसे प्रभावशाली हस्तियों के सम्मान में रखा जाएगा। राइफल/पिस्टल इवेंट्स में इंडिया ओपन प्रतियोगिता को अब 'जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन प्रतियोगिता (राइफल/पिस्टल इवेंट्स)' के नाम से जाना जाएगा, जबकि शॉटगन इवेंट्स का नाम 'राजा रणधीर सिंह मेमोरियल इंडिया ओपन प्रतियोगिता (शॉटगन इवेंट्स)' होगा। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने मंगलवार को यह घोषणा की है। Tue, 23 Jun 2026 19:29:15 +0530

  Videos
See all

Tej Pratap Yadav के घर हुई चोरी, PA ने ही कर दिया बड़ा कांड! | #tejpratapyadav #patna #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T15:40:58+00:00

Lucknow Fire: क्या भ्रष्टाचार ने ली मासूमों की जान? | #LucknowFire #Corruption #UPNews #FireSafety #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T15:40:33+00:00

Lohagad Fort Murder: आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड को 7 दिन की पुलिस रिमांड Ketan Agarwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T15:44:13+00:00

Lucknow Aliganj Fire: लखनऊ अग्निकांड में भ्रष्ट अफसरों पर बुलडोजर कब? CM Yogi | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T15:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers