फुटबॉल जगत में मातम: 21 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी केंजो कीस का निधन, नदी में डूबने से हुई मौत
Kenzo Kies death: फ्रांसीसी फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 21 वर्षीय उभरते हुए विंगर केंजो कीस का निधन हो गया है। सोमवार को लियोन के पास स्थित रोन (Rhone) नदी में डूबने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया था।
क्या थी पूरी घटना?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। लियोन के पूर्व में स्थित 'फेसीन फॉल्स' के पास चार लोग तेज बहाव में फंस गए थे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया, लेकिन शुरुआत में केंजो कीस का कोई पता नहीं चल पाया था।
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फुटबॉलर को नदी से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस हादसे में चार में से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिन्हें इलाज की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को भी नदी से निकाला गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
कौन थे केंजो कीस?
केंजो कीस एक प्रतिभाशाली फ्रांसीसी विंगर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में लियोन क्लब के साथ की थी। उन्होंने आठ वर्षों तक क्लब की अकादमी प्रणाली में रहकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारा और उनकी युवा व रिजर्व टीमों के लिए खेला।
लियोन के बाद, उन्होंने सेंट-एटिएन (Saint-Etienne) क्लब का रुख किया। पिछले साल अनुबंध समाप्त होने के बाद वे लीग 2 के क्लब 'एन अवांट गुइनकैम्प' की रिजर्व टीम में शामिल हुए थे। मात्र 21 वर्ष की आयु में उनका निधन खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि उन्हें भविष्य का एक होनहार खिलाड़ी माना जा रहा था।
प्रकाश राज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर-जमानती वारंट जारी; आखिर क्या है मामला
साल 2019 में अधिवक्ता दिलीप कुमार ने बेंगलुरु के हलसूर गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रकाश राज का नाम एक साथ कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मतदाता सूचियों में दर्ज था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















