पीएफ का पैसा अटकने या क्लेम रिजेक्ट होने पर अब ईपीएफओ (EPFO) दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल 'EPFiGMS' के जरिए घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस डिजिटल व्यवस्था से न सिर्फ समस्या सीधे सही अधिकारी तक पहुंचती है, बल्कि आप ऑनलाइन उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.
Rishabh Pant trade: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाडी ट्रेड में से एक के तहत ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। मंगलवार 23 जून 2026 को आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की। इस अदला-बदली के तहत ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल हो गए है।
ऋषभ पंत की फीस में बड़ी कटौती ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर शामिल किया गया है। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे महंगे खिलाडी थे, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि पिछले दो सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी फीस में काफी कटौती झेलनी पड़ी है।
दिल्ली कैपिटल्स में पंत की पुरानी यादें ऋषभ पंत फिर से उसी टीम का हिस्सा बन गए है, जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 महत्वपूर्ण सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत अब तक कुल 111 मैच खेल चुके है। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम प्रबंधन के साथ कुछ कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन अब वे दोबारा दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे।
पंत का आईपीएल में प्रदर्शन पिछले दो आईपीएल सीजन ऋषभ पंत के लिए चुनौतीपूर्ण रहे है। उन्होंने कुल 28 पारियों में केवल तीन बार पचास से अधिक का स्कोर किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। वहीं 2026 के सीजन में उनका प्रदर्शन थोड़ा सुधरा और उन्होंने 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। सीजन के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी।
कुलदीप यादव अब अपने राज्य की टीम के साथ कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में गए है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 38.10 की औसत से केवल 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.29 रही थी। कप्तान अक्षर पटेल भी पिछले सीजन में उनके खराब फॉर्म से चिंतित नजर आए थे।
ट्रेड का गणित इस बड़े ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 13.75 करोड़ रुपये बचे है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंत को लेने के कारण 1.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि पंत की फीस कुलदीप की तुलना में 1.75 करोड़ रुपये अधिक है। अब देखना होगा कि दोनों खिलाडी अपनी नई टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते है।