अमेरिका में कॉफी शॉप ने ट्रंप के सांसद पर क्यों लगाया बैन? इजरायल से है संबंध, जानें पूरा मामला
Democratic Congressman Dan Goldman: अमेरिका में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है। एक कॉफी शॉप ने ट्रंप के सांसद पर बैन लगा दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। कैफे के इस फैसले के पीछे इजरायल का संबंध निकला है।
दरअसल, रविवार को उज्बेक शैली से प्रेरित एक पोएटिका कॉफी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि डैन गोल्डमैन का उनके स्टोर में स्वागत नहीं है। स्टोर ने सांसद को बैन कर दिया। इसके बाद न्याय विभाग की शीर्ष नागरिक अधिकार अभियोजक हरमीत के ढिल्लों ने जांच शुरू की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त ढिल्लों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये कार्रवाइयां न केवल निंदनीय हैं, बल्कि संभावित रूप से अवैध भी हैं। कहा कि नागरिक अधिकार विभाग ने जांच शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करेगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि न्याय विभाग किस कानूनी आधार पर पोएटिका कॉफी के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई कर सकेगा।
Truly wild stuff from a local NYC coffee shop — the city has become a very broken place
— Jon Levine (@LevineJonathan) June 22, 2026
Can't help but also notice Dan Goldman's thoroughly dignified response
Also wondering @TheLeoTerrell @HarmeetKDhillon if this legal pic.twitter.com/qfyLX7P6Bt
क्या है पूरा मामला?
पोएटिका कॉफी की ब्रुकलिन और ईस्ट विलेज में 7 शाखाएं हैं। बीते रविवार को सांसद गोल्डमैन अपनी बेटी के साथ पोएटिका कॉफी में गए। तब पोएटिका कॉफी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि हमें खुशी है कि आप आज हमारी दुकान पर कॉफी पीने आए थे। लिखा कि क्या आपको समझ आ रहा है कि इसका स्वाद नरसंहार के रस जैसा नहीं है? या फिर भी आपको अंतर समझने में मुश्किल हो रही है? देखिए, पोएटिका में हम नस्लवादियों, फासीवादियों, समलैंगिक विरोधी, नरसंहार के समर्थकों या इनके बीच के किसी भी व्यक्ति को सेवा नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें: Explainer: 'मैं वह हर काम नहीं करता जो ट्रंप चाहते हैं', नेतन्याहू के इस बयान के क्या हैं मायने?
काफी शॉप ने रिफंड तक कर दिया
पोस्ट में आगे लिखा कि बहुत बुरा हुआ कि हमने आपको तुरंत नहीं पहचाना, वरना हम आपको वापस भेज देते। इतना ही नहीं, पोएटिका कॉफी ने आगे कहा कि उसने गोल्डमैन को ब्रांच में खर्च किए गए 9.82 डॉलर वापस कर दिए हैं और उसे कभी वापस नहीं आना चाहिए।
क्या बोले सांसद?
मामले में सांसद गोल्डमैन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने शिष्टाचार, उपयुक्तता, शालीनता और बातचीत के प्रति अपना नजरिया खो दिया है। लेकिन न्यूयॉर्क के सांसद ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कॉफी चेन की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि वे अपना समय और संसाधन उन लोगों के खिलाफ यहूदी-विरोधी भावना की जांच करने में लगाएं जिनके पास मेरे जैसा मंच नहीं है, जो निर्वाचित अधिकारी नहीं हैं।
कौन हैं सांसद गोल्डमैन, इजरायल का विवाद क्या?
दिल्ली-NCR में अचानक बिगड़ा मौसम, धूल भरी आंधी से दोपहर में ही छाया अंधेरा
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है. अचानक आई धूल भरी आंधी ने मौसम ऐसा बदला कि दोपहर में ही अंधेरा छा गया है. पूरा दिल्ली-एनसीआर धूल भरी आंधी की आगोश में है. अचानक आई आंधी ने मौसम बदल दिया है. लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर घना धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे आसमान धुंधला दिखाई दे रहा है. विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. तेज हवाओं के थपेड़ों की वजह से खुले में लगी दुकानों के सामान उड़ने लगे हैं.
IMD ने भविष्यवाणी की थी कि आज से राजधानी दिल्ली का मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. IMD की भविष्यवाणी सटीक निकली क्योंकि लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
मौसम विभाग की भविष्यवाणी निकली सटीक
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान था कि दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही, विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. दोपहर और शाम के वक्त मौसम में नरमी आएगी. बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी. माहौल इससे काफी ज्यादा सुहाना हो गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






