OPINION: बंद गेट, हाथों में एडमिट कार्ड और आंखों में आंसू...NEET एग्जाम में मिनटों की देरी और साल बर्बाद!
NEET UG री-एग्जाम के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो ने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कहीं एक पिता बेटी के लिए अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया, कहीं छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर रोते-बिलखते दिखे तो कहीं कुछ मिनट की देरी ने डॉक्टर बनने का सपना अधूरा छोड़ दिया. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या दो या पांच मिनट की देरी की वजह से किसी छात्र के सालभर की मेहनत और उसके पूरे भविष्य को अनदेखा किया जा सकता है?
फैटी लिवर से हार्ट अटैक तक, पुरुषों में तेजी से बढ़ रही खतरनाक बीमारियां..जानिए क्या है कारण
फरीदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में हार्ट अटैक, फैटी लिवर, मोटापा और तनाव से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. जंक फूड, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान और अनियमित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि 30-35 वर्ष की उम्र के बाद नियमित हेल्थ चेकअप, संतुलित खानपान और रोजाना व्यायाम गंभीर बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं.




News18



















