Responsive Scrollable Menu

पिता को खोने का दर्द आज भी नहीं भूले Virat Kohli, जानें हर मैच से पहले क्यों सुनते हैं करण औजला का ये गाना?

Virat Kohli Karan Aujla Song: क्रिकेटर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में अपने ब्रैंड वन8 कम्यून का ग्लोबल प्रीमियर रखा, जहां लाखों की संख्या में फैंस पहुंचे. इस दौरान पंजाबी सिंगर करण औजला ने भी गाना गया. करण के साथ विराट ने भी स्टेज शेयर किया इसी दौरान क्रिकेटर ने बताया कि वो कई मैचों से पहले करण का का गाना 'Winning Speech' सुनते हैं. इसकी वजह सिर्फ म्यूजिक पसंद होना नहीं, बल्कि उनके लाइफ से जुड़ा एक बेहद भावुक रिश्ता है. चलिए जानते हैं, इसके बारे में-

करण औजला के फैन हैं विराट

विराट कोहली ने वन8 कम्यून में स्टेज पर सिंगर करण औजला से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो करण के गानों के फैन हैं. क्रिकेटर ने कहा-  'आप दिल से गाने लिखते हैं, जो कि आपकी कला में झलकता है. 'विनिंग स्पीच' (Winning Speech) गाना उन्हीं में से एक है. यs आपके जीवन के बारे में काफी कुछ बताता है.' वहीं, विराट ने आगे बताते हुए कहा कि वो अपने मैंच से पहले कई बार करण का यही गाना 'विनिंग स्पीच' सुनते हैं. विराट के मुताबिक, ये गाना उन्हें याद दिलाता है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हनत और धैर्य बनाए रखे तो लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है.

पिता की याद दिलाता है गाना

वहीं,  विराट कोहली ने ये भी बताया कि उन्हें 'Winning Speech' गाना सिर्फ मैदान में ही मोटिवेट नहीं करता है, बल्कि इसके बोल उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी प्रभावित करते हैं. उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था. ऐसे में जीवन की चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं था और इस गाने में संघर्ष, मेहनत और मुश्किल हालात से निकलकर सफलता हासिल करने की बात कही गई है, जो उन्हें अपनी ही जर्नी जैसी लगती है.

ये भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर धारदार हथियार से हुआ हमला, जानें किसने बनाया निशाना और क्यों?

क्या है 'Winning Speech' गाने का मतलब?

'Winning Speech' करण औजला का एक फेमस ट्रैक है, जिसमें सफलता हासिल करने के पीछे छिपे संघर्ष, त्याग और दर्द की कहानी बताई गई है. गाने का मैसेज ये है कि लोग अक्सर किसी व्यक्ति की सफलता देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की मेहनत, असफलताएं और व्यक्तिगत नुकसान नहीं देख पाते. गाने के बोल आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की भावना को दर्शाते हैं. इसमें ये भी बताया गया है कि कई बार इंसान को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निजी दुखों को पीछे छोड़ना पड़ता है. यही बात विराट कोहली को प्रभावित करती है.

विराट और गाने का इमोशनल कनेक्शन

विराट कोहली की लाइफ में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है. क्रिकेट के शुरुआती दिनों में उनके पिता हमेशा उनका हौसला बढ़ाते थे. लेकिन क्रिकेटर जब छोटे थे तो उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और क्रिकेट में अपना पूरा ध्यान लगाया. आज वो दुनिया के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाते हैं. वहीं, करण औजला का गाना 'Winning Speech' सुनते ही विराट के स्ट्रग्ल के दिन और पिता की यादें ताजा हो जाती हैं. यही वजह है कि ये गाना उनके लिए सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन चुका है.

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया गाना

वहीं, अब विराट कोहली के खुलासे के बाद करण औजला का गाना 'विनिंग स्पीच' चर्चा में आ गया है. हर कोई अब ये गाना सुन रहा है. सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड भी करने लगा है. करण औजला के फैंस भी इस बात से खुश नजर आए कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में से एक उनके गाने से प्रेरणा लेते हैं.कई यूजर्स गाने के बोलों और विराट की जिंदगी के बीच समानता बताते हुए पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. कुछ फैंस ने कहा कि अब वे भी इस गाने को विराट के ही नजरिए से सुनेंगे.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, समांथा की 'मा इंति बंगारम' ने की धमाकेदार कमाई

Continue reading on the app

West Bengal First Full Budget: सरकार बनने के बाद पहली बार पेश होगा राज्य का पहला पूर्ण बजट.. बड़े ऐलान मुमकिन, राज्य पर 7.8 लाख करोड़ का कर्ज़, आखिर कैसे निबटेगी सरकार?..

West Bengal Govt First Full Budget 2026-27: पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार आज पहला पूर्ण बजट पेश करेगी, रोजगार, उद्योग और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली की विधानसभा से भी छोटे देश कुराकाओ ने रचा इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में ड्रॉ से सभी हैरान

1.58 लाख की आबादी वाले देश कुराकाओ ने इक्वाडोर से ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप का पहला पॉइंट जीतकर इतिहास रचा। कुराकाओ फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे कम आबादी वाला देश है। Mon, 22 Jun 2026 13:24:08 +0530

  Videos
See all

"शिवसेना एक ही है और उसका नेतृत्व"| #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:16:40+00:00

Operation Tiger News: Uddhav Thackeray सुबह उठेंगे तो लौट आएंगे बागी? Eknath Shinde | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:13:51+00:00

Uddhav के प्रवक्ता ने on air बदल लिया अपना पाला? | #shorts #viralvideo #viralnews #uddhavthackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:15:04+00:00

Akash Deep के तिलक समारोह की पहली झलक | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers