Responsive Scrollable Menu

Fashion Tips: दीपावली पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स से पाएं अट्रैक्टिव- फेस्टिव लुक, खूब जमेगा रंग

Fashion Tips: दिवाली जैसे मौके पर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक ही कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन आप चाहें तो साड़ी, लहंगा, सलवार-सूट के बजाय कुछ डिफरेंट ट्रेडिशनल ड्रेसेस भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल के साथ फेस्टिव लुक भी मिलेगा। न्यू ट्रेंड के ये ड्रेस ऑप्शंस आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

प्लाजो सूट 
अगर आप दिवाली के दिन पूजा के समय ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप सूट और प्लाजो पैंट वियर कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कॉटन और सिल्क से मिलकर बना प्लाजो सूट खूब ट्रेंड में है। इनका दुपट्टा प्लाजो पैंट्स के साथ बहुत खूबसूरत दिखता है। प्लाजो सूट, खासकर युवतियों को खूबसूरत लुक देता है।  इसकी एक खासियत यह भी है कि इसे घर में कैरी करना कंफर्टेबल होता है और घर के बाहर भी इसे आसानी से पहन सकती हैं।

शरारा सूट
आने वाली दीपावली पर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो शरारा सूट वियर कर सकती हैं। मार्केट में शरारा सूट, सिंपल के साथ हैवी लुक में भी अवेलेबल है। मार्केट में आपको शरारा सूट इजिली मिल जाएंगे। ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी शरारा सूट अवेलेबल हैं। आप कहीं से भी खरीद सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जब शरारा सूट कैरी करें तो हैवी के बजाय लाइट मेकअप ही अप्लाई करें।

ये भी पढें: Diwali Food Recipe: दीपावली पर परिवार के संग लें स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा, घर पर ऐसे बनाएं ये लजीज पकवान

धोती सूट
यूं तो धोती को हमेशा से पुरुष ही पहनते आए हैं, लेकिन न्यू फैशन के इस दौर में अब महिलाएं भी धोती को सलवार के रूप में पहनने लगी हैं। यह धोती सलवार देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और आप इसे सिर्फ अपनी स्ट्रेट कुर्ती के साथ ही नहीं, बल्कि अनारकली सूट के साथ भी पहनकर एक अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस दिवाली आप इसे पहन सकती हैं। धोती सूट को पहनकर आप काफी ग्लैमरस भी दिखेंगी।

स्ट्रेट पैंट विद सूट
स्ट्रेट पैंट को आजकल सिगरेट पैंट्स भी कहा जाता है। कुछ समय पहले तक यह सूट वर्किंग वूमेन प्रोफेशनली पहना करती थीं, लेकिन अब इसे फेस्टिवल्स पर भी वियर किया जाने लगा है। सिगरेट पैंट्स नीचे से एक स्लीक लुक देती हैं। इसकी मदद से आप सिंपल लेकिन क्लासिक लुक पा सकती हैं। इसे आप, लाइन कुर्ती या फिर अनारकली के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों मार्केट में ये आसानी से आपको मिल जाएंगे। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपका फिगर स्लिम-ट्रिम या कहें फिट है तो हैवी फैब्रिक वाली ड्रेस चुनें। अगर वजन थोड़ा ज्यादा है तो लाइट फैब्रिक वाली ड्रेस चुनना बेहतर होगा। 
  • नॉर्मली दिवाली पर ग्रीन, रेड कलर ड्रेस को शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो मैरून, ब्लू जैसे डार्क कलर्स की ड्रेसेस भी सेलेक्ट कर सकती हैं। वैसे अगर आपका बॉडी कॉम्प्लेक्शन फेयर है तो पीच, पिंक, सॉफ्ट ब्लू, ऑरेंज शेड्स वाली ड्रेसेस भी आप पर खूब फबेंगी। अगर आपका बॉडी कॉम्प्लेक्शन डार्कर है तो बहुत ज्यादा डार्क शेड ड्रेसेस कैरी ना करें।
  • सूट्स में आप किसी भी लेंथ की स्लीव्स पहन सकती हैं। लेकिन यह जरूर देखें कि आपके बॉडी टाइप पर क्या सूट करता है। अगर आपकी बाहें भारी हैं तो स्लीवलेस पहनने से बचें। अगर बाहें स्लिम हैं तो आप किसी भी स्लीव लेंथ वाला सूट ट्राय कर सकती हैं।

रिपोर्ट: निकिता चौहान

Continue reading on the app

Viral News: अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर क्यों भड़के यूज़र्स? फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर छिड़ी बहस

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर किया गया एक पोस्ट है। X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई उनकी टिप्पणी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए तो बड़ी संख्या में यूज़र्स ने इसे लेकर आपत्ति जताई।

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों की नस्लीय पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए लिखा कि टीम में 11 खिलाड़ियों में से 10 अश्वेत और एक श्वेत खिलाड़ी है। उन्होंने इसके साथ "अश्वेतों की ताकत" भी लिखा। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

क्यों चर्चा में है यह मामला?

  • अमिताभ बच्चन का X पोस्ट वायरल हुआ।
  • फ्रांस की फुटबॉल टीम की नस्लीय विविधता पर बहस छिड़ी।
  • खिलाड़ियों की पहचान, राष्ट्रीयता और प्रतिनिधित्व को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
  • समर्थकों और आलोचकों के बीच राय बंटी हुई दिखाई दी।

खिलाड़ियों की पहचान को लेकर उठे सवाल

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने अभिनेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि किसी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की पहचान उनकी त्वचा के रंग से नहीं, बल्कि उनकी राष्ट्रीयता और खेल प्रतिभा से की जानी चाहिए। आलोचकों का कहना था कि फ्रांस की टीम को केवल नस्लीय आधार पर देखना उसकी वास्तविक पहचान और विविधता को नजरअंदाज करना है।

वहीं कुछ यूज़र्स ने याद दिलाया कि फ्रांस दशकों से एक बहु-सांस्कृतिक समाज रहा है, जहां विभिन्न मूल और समुदायों से आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनते रहे हैं। टीम के कई खिलाड़ी अफ्रीकी या कैरेबियाई मूल के परिवारों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण फ्रांस में हुआ है और वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पुरानी बहस फिर हुई तेज

अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की नस्लीय और सांस्कृतिक विविधता को लेकर पुरानी बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई। इससे पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान फ्रांस की टीम की संरचना और खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि को लेकर बहस होती रही है।

हालांकि कुछ लोगों ने अभिनेता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक तथ्यात्मक अवलोकन साझा किया था और उसका उद्देश्य किसी समुदाय या खिलाड़ी की पहचान पर सवाल उठाना नहीं था। दूसरी ओर, कई यूज़र्स का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों को ऐसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय शब्दों के चयन में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक वर्ग इसे सामान्य टिप्पणी मान रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे खिलाड़ियों की पहचान को नस्ल तक सीमित करने वाला बयान बता रहा है। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट लगातार चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

फ्रांस की टीम क्यों मानी जाती है दुनिया की सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों में से एक?

विवाद के बीच यह भी जानना जरूरी है कि फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दुनिया की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। 'ले ब्लूज' (Les Bleus) ने 1998 में घरेलू मैदान पर और 2018 में रूस में FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2022 वर्ल्ड कप में भी टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।

फ्रांस की टीम लंबे समय से अपनी बहुसांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती रही है। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले खिलाड़ियों ने देश को कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाए हैं। टीम ने 1984 और 2000 में UEFA यूरो चैंपियनशिप भी जीती थी। वर्तमान दौर में किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रिजमैन और अन्य स्टार खिलाड़ियों के कारण फ्रांस को हर बड़े टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

मैं हार स्वीकार करता हूं...बांग्लादेश ने हमें तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ा, कप्तान बोले- कोई बहाना नहीं

Pat Cummins admits loss: बांग्लादेश के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को खुलकर स्वीकार किया है. कमिंस के अनुसार, मैच के पहले ही दिन बल्लेबाजों का जल्दी सिमटना और गेंदबाजों का दबाव न बना पाना हार की मुख्य वजह रहा. उन्होंने माना कि बांग्लादेश ने अनुशासित खेल दिखाते हुए उन्हें हर विभाग में पछाड़ा. हालांकि, जोश हेज़लवुड के 300 विकेट और कैमरन ग्रीन के जुझारू शतक की तारीफ करते हुए कमिंस ने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी का भरोसा जताया है. Sun, 16 Aug 2026 17:31:05 +0530

  Videos
See all

Amit Shah On Congress | वंदे मातरम का गायन अधूरा छोड़ना शर्मनाक-शाह #ytshorts #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:13:22+00:00

Jammu Kashmir News : मौलाना साजिद ने उमर से क्या पूछा ? #omarabdullah #jammuandkashmir #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:12:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers