Responsive Scrollable Menu

Viral News: अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर क्यों भड़के यूज़र्स? फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर छिड़ी बहस

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि फ्रांस की FIFA वर्ल्ड कप 2026 टीम को लेकर किया गया एक पोस्ट है। X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई उनकी टिप्पणी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए तो बड़ी संख्या में यूज़र्स ने इसे लेकर आपत्ति जताई।

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों की नस्लीय पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए लिखा कि टीम में 11 खिलाड़ियों में से 10 अश्वेत और एक श्वेत खिलाड़ी है। उन्होंने इसके साथ "अश्वेतों की ताकत" भी लिखा। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और देखते ही देखते यह चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

क्यों चर्चा में है यह मामला?

  • अमिताभ बच्चन का X पोस्ट वायरल हुआ।
  • फ्रांस की फुटबॉल टीम की नस्लीय विविधता पर बहस छिड़ी।
  • खिलाड़ियों की पहचान, राष्ट्रीयता और प्रतिनिधित्व को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
  • समर्थकों और आलोचकों के बीच राय बंटी हुई दिखाई दी।

खिलाड़ियों की पहचान को लेकर उठे सवाल

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने अभिनेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि किसी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की पहचान उनकी त्वचा के रंग से नहीं, बल्कि उनकी राष्ट्रीयता और खेल प्रतिभा से की जानी चाहिए। आलोचकों का कहना था कि फ्रांस की टीम को केवल नस्लीय आधार पर देखना उसकी वास्तविक पहचान और विविधता को नजरअंदाज करना है।

वहीं कुछ यूज़र्स ने याद दिलाया कि फ्रांस दशकों से एक बहु-सांस्कृतिक समाज रहा है, जहां विभिन्न मूल और समुदायों से आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनते रहे हैं। टीम के कई खिलाड़ी अफ्रीकी या कैरेबियाई मूल के परिवारों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण फ्रांस में हुआ है और वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पुरानी बहस फिर हुई तेज

अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की नस्लीय और सांस्कृतिक विविधता को लेकर पुरानी बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई। इससे पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान फ्रांस की टीम की संरचना और खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि को लेकर बहस होती रही है।

हालांकि कुछ लोगों ने अभिनेता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक तथ्यात्मक अवलोकन साझा किया था और उसका उद्देश्य किसी समुदाय या खिलाड़ी की पहचान पर सवाल उठाना नहीं था। दूसरी ओर, कई यूज़र्स का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों को ऐसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय शब्दों के चयन में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

फिलहाल इस मुद्दे पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक वर्ग इसे सामान्य टिप्पणी मान रहा है, जबकि दूसरा वर्ग इसे खिलाड़ियों की पहचान को नस्ल तक सीमित करने वाला बयान बता रहा है। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट लगातार चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

फ्रांस की टीम क्यों मानी जाती है दुनिया की सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों में से एक?

विवाद के बीच यह भी जानना जरूरी है कि फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दुनिया की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। 'ले ब्लूज' (Les Bleus) ने 1998 में घरेलू मैदान पर और 2018 में रूस में FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2022 वर्ल्ड कप में भी टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।

फ्रांस की टीम लंबे समय से अपनी बहुसांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती रही है। अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले खिलाड़ियों ने देश को कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब दिलाए हैं। टीम ने 1984 और 2000 में UEFA यूरो चैंपियनशिप भी जीती थी। वर्तमान दौर में किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रिजमैन और अन्य स्टार खिलाड़ियों के कारण फ्रांस को हर बड़े टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जाता है।

Continue reading on the app

Diwali Food Recipe: दीपावली पर परिवार के संग लें स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा, घर पर ऐसे बनाएं ये लजीज पकवान

Diwali Food Recipe: दीपावली के अवसर पर विधि-विधान से पूजन के बाद रात में कुछ स्वादिष्ट खाने का मन करता है। इसीलिए इस बार हम आपको कुछ टेस्टी डिशेज की रेसिपी बता रहे हैं। इन्हें बनाइए और अपने परिवार के संग लें इनका मजा।

मेरीनेटेड बेबी पोटेटोज
सामग्री:
बेबी पोटेटोज-250 ग्राम, टमाटर का पेस्ट-आधा कप, प्याज का पेस्ट-चौथाई कप, बारीक कटा अदरक-1 बड़ा चम्मच, कटी हरी मिर्च-1 छोटा चम्मच, कटा हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच, फेंटा हुआ दही-1 कप, नमक-स्वादानुसार, जीरा-1 छोटा चम्मच, हल्दी-1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पावडर-1/2 छोटा चम्मच, धनिया पावडर-1/2 छोटा चम्मच, गर्म मसाला-1/4 छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल-1 बड़ा चम्मच।

विधि: बेबी पोटेटोज को उबालकर छील लें। दही में नमक, लाल मिर्च और हल्दी मिलाएं। उबले आलुओं को कांटे से गोदकर दही के मिश्रण में डालकर आधे घंटे के लिए रख दें।
कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, प्याज का पेस्ट, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज के सुनहरी हो जाने पर टमाटर पेस्ट, धनिया पावडर और थोड़ा सा नमक मिलाकर भूनें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब दही में लिपटे आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मंदी आंच पर थोड़ी देर पकाएं। गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर परोसें।

बेबी कॉर्न रायता
सामग्री:
ताजा दही-200 ग्राम, क्रीम-1 बड़ा चम्मच, बेबी कॉर्न-100 ग्राम, बारीक कटी पालक-1 बड़ा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, लाल मिर्च पावडर- ¼ छोटा चम्मच, भुना पिसा जीरा-1 छोटा चम्मच।

विधि: दही फेंटकर उसमें क्रीम डालें, बेबी कॉर्न फ्राई करके छोटे टुकड़ों में काट लें। फेंटे हुए दही में बेबी कॉर्न के टुकड़े डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। कटी पालक, भुना पिसा जीरा और लाल मिर्च डालकर सर्व करें।

कुरकुरा सलाद
सामग्री:
प्याज-2, स्प्राउटेड मूंग-½ कप, मूली-1, हरी मिर्च-1, तुलसी के पत्ते-2, नीबू-1, पापड़-1, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च पावडर- ½ छोटा चम्मच।

विधि: सबसे पहले प्याज छीलकर पतले स्लाइस काट लें। मूली छीलकर कस लें। हरी मिर्च के छल्ले काट लें। तुलसी के पत्ते बारीक काट लें। पापड़ को छोड़कर सभी सामग्री मिला लें। पापड़ भूनकर चूरा कर लें। सलाद के ऊपर पापड़ चूरा डालकर परोसें।

पीनट पूरी
सामग्री: गेहूं का आटा-2 कप, सूजी-1/4 कप, भुनी मूंगफली का पावडर-1/2 कप, लाल मिर्च पावडर-1 छोटा चम्मच, अमचूर पावडर-1 छोटा चम्मच, गर्म मसाला-1/2 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-तलने के लिए।

विधि: तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री आटे में मिला लें। आवश्यक्तानुसार पानी मिलाकर थोड़ा कड़ा आटा गूंथ लें। इस पर तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। फिर इसकी छोटी-छोटी पेड़ियां बनाकर पूरियां बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करके मीडियम फ्लेम पर सारी पूरियां सुनहरी होने तक तल लें। दही या अचार के साथ गर्म-गर्म पीनट पूरी परोसें।

चना दाल कढ़ी
सामग्री:
चना दाल-1/4 कप, दही-1 कप, बारीक कटी हरी मिर्च-2, अदरक पेस्ट-1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया-थोड़ा सा, मेथी दाना-1 छोटा चम्मच, हींग-चुटकी भर, लाल मिर्च पावडर-1/2 छोटा चम्मच, हल्दी पावडर-1/2 छोटा चम्मच, धनिया पावडर-1 छोटा चम्मच, जीरा-1/2 छोटा चम्मच, गर्म मसाला-1/2 छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार, घी-1 बड़ा चम्मच, तेल-1 बड़ा चम्मच।

विधि: सबसे पहले चने की दाल को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें। तीन-चार बार पानी निकालने के बाद इसे पंद्रह-बीस मिनट के लिए पानी में भिगो दें। दाल फूलने पर पानी से निकालकर मिक्सर में पीस लें। अब दही फेंटकर इसमें मिला लें। इसके बाद इसमें चार कप पानी, नमक, हल्दी और धनिया पावडर मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करके मेथी-हींग का छोंक लगाएं। अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। तैयार घोल मिलाकर हाई फ्लेम पर दो-तीन उबाल के बाद धीमी आंच पर पंद्रह-बीस मिनट पकने दें। तड़का पैन में घी गर्म करके जीरे और लाल मिर्च का छोंक बनाकर इसमें डालें। ऊपर से गर्म मसाला और हरा धनिया डालें।
 
काजू मैंगोज
सामग्री: काजू-2 कप, पिसी चीनी-2 कप, घी-3 बड़े चम्मच, दूध-1 कप, कटी पिस्ता-1 छोटा चम्मच, खाने वाला नारंगी और हरा रंग- कुछ बूंदें, लौंग-थोड़ी सी

विधि: काजू को चार-पांच घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो दें। पानी से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीस लें। अब घी को गर्म कड़ाही में डालें। घी गर्म हो जाने पर काजू पेस्ट, दूध और पिसी चीनी डाल दें। इसमें लगातार चम्मच चलाती रहें। जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे तब आंच से उतार लें। थोड़ा ठंड़ा होने पर बॉल्स बनाएं। हर बॉल को अपने हाथ से मैंगो का शेप दें। आम के ऊपर डंडी दिखाने के लिए लौंग लगा दें। ब्रश की मदद से हल्के हरे और नारंगी रंग से शेड दें। काजू मैंगोज तैयार हैं।

रेसिपी: ओम प्रकाश गुप्ता

Continue reading on the app

  Sports

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

स्पेन की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 21 जीत दर्ज कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। फिनलैंड को आठ विकेट से हराकर स्पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की।

यह मुकाबला 2028 टी20 विश्व कप के लिए यूरोप उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर सी में स्पेन का पहला मैच था। फिनलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का लक्ष्य दिया था। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार जीत का सिलसिला 21 मुकाबलों तक पहुंचा दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, स्पेन की यह लगातार 21वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत है। उसका यह सिलसिला फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ जीत से शुरू हुआ था। इसके बाद टीम ने जर्सी, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, ग्रीस और फिनलैंड जैसी यूरोपीय टीमों को लगातार हराया है। साल 2025 का अंत भी स्पेन ने लगातार 20 जीत के साथ किया था और 2026 में अपने पहले ही आधिकारिक मुकाबले में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी स्पेन के ही नाम था। हालांकि अब उसने अपनी उपलब्धि को और आगे बढ़ा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003-04 के दौरान लगातार 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते थे। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने 2003 विश्व कप तक लगातार 17 एकदिवसीय मुकाबले जीते थे और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में भी जीत हासिल की थी।

स्पेन की क्रिकेट यात्रा को देखें तो यह टीम कुछ साल पहले तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा चर्चा में नहीं थी। स्पेन को 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की संबद्ध सदस्यता मिली थी और 2017 में उसे सहयोगी सदस्य का दर्जा मिला। 2019 में टी20 अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद से उसने 50 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 41 में जीत मिली और केवल आठ में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि स्पेन में क्रिकेट का इतिहास भी काफी पुराना है। देश में 1809 तक क्रिकेट मुकाबले खेले जाने के प्रमाण मिलते हैं। बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे फुटबॉल के लिए मशहूर शहरों में 1980 के दशक से क्रिकेट क्लब भी सक्रिय रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की लंबे समय से चल रही विकास योजनाओं ने भी स्पेन में इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद की है।

स्पेन की इस उपलब्धि को एक और बड़ी सफलता उसी समय मिली है। देश की राष्ट्रीय खेल परिषद ने क्रिकेट को आधिकारिक रूप से मान्यता दे दी है। ऐसे में लगातार 21 जीत का रिकॉर्ड और खेल को मिली सरकारी मान्यता स्पेन में क्रिकेट के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
Sun, 16 Aug 2026 18:39:21 +0530

  Videos
See all

NSA Ajit Doval: ऑपरेशन सिंदूर की प्लानिंग पर NSA डोभाल का बड़ा बयान #pakistan #worldnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:01:24+00:00

Uttar Pradesh News: अभी अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! | Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers