Responsive Scrollable Menu

5 हीरो... जिन्होंने बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में दिलाई पहली टेस्ट जीत, कंगारुओं के गढ़ में रचा इतिहास

5 heroes Bangladesh beat Australia: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली बार टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने कंगारुओं को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. बांग्लादेश के इस ऐतिहासिक उलटफेर में हसन महमूद की घातक गेंदबाजी, मेहदी हसन का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, तंजीद हसन का एतिहासिक शतक, कप्तान शंटो की कप्तानी पारी और मोमिनुल हक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी सबसे बड़ा आधार बनी. बांग्लादेश के उन 5 सूरमाओं के बारे में जानि जिनके दम पर ऑस्ट्रेलिया को अपने ही गढ़ में घुटने टेकने पड़े.

Continue reading on the app

PM मोदी की 'दिमागी नक्सल' टिप्पणी पर बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू, विपक्ष को दिया करारा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन में 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद से विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है. विपक्षी पार्टियों ने पीएम और सत्ता पक्ष पर दिमागी नक्सली शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है.  

रिजजू ने कुछ वजहों का जिक्र किया

अब इस केस को लेकर सरकार की ओर सफाई सामने आई है. संसदीय कार्यों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को साफ किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा है. इसके बाद रिजजू ने कुछ वजहों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जो लोग इन मुद्दों का समर्थन करते हैं, सरकार उन्हें दमागी नक्सल मानती है. 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी बात को रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के तमाम नेताओं को जवाब दिया. पीएम मोदी की दिमागी नक्सल वाली टिप्पणी के बाद इस पर तंज कसा गया था. किरेन रिजिजू ने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा है. उन्होंने केवल उन लोगों को नक्सली कहा है, जो इन कामों का साथ देते हैं.

  • वह लोग जो माओवाद का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को नहीं मानते हैं.  
  • वह लोग अलगाववादियों के साथ खड़े होते हैं. धारा 370 का समर्थन करते हैं. 
  • वह लोग चिकन नेक को काटकर पूर्वोस्तर के राज्यों को भारत से अलग करना चाहते हैं. 

क्या बोले थे पीएम मोदी? 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर अपना संबोधन देकर बोला था कि देश के लोगों को दिमागी नक्सल से सावधान रहने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि देश हथियारी नक्सलों को जंगलों में खत्म करने में सफल रहा. उसके वैचारिक समर्थक हिंसा और आराजकता को बढ़ावा देने के अवसर तलाश रहे हैं. पीएम ने जोर देकर कहा कि देशवासियों को दिमागी नक्सलियों से सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग व्यवस्था में अपनी पैठ बनाकर नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: 'जमीन, आसमान या पाताल...' ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

मैं हार स्वीकार करता हूं...बांग्लादेश ने हमें तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ा, कप्तान बोले- कोई बहाना नहीं

Pat Cummins admits loss: बांग्लादेश के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम की कमियों को खुलकर स्वीकार किया है. कमिंस के अनुसार, मैच के पहले ही दिन बल्लेबाजों का जल्दी सिमटना और गेंदबाजों का दबाव न बना पाना हार की मुख्य वजह रहा. उन्होंने माना कि बांग्लादेश ने अनुशासित खेल दिखाते हुए उन्हें हर विभाग में पछाड़ा. हालांकि, जोश हेज़लवुड के 300 विकेट और कैमरन ग्रीन के जुझारू शतक की तारीफ करते हुए कमिंस ने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी का भरोसा जताया है. Sun, 16 Aug 2026 17:31:05 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir News : मौलाना साजिद ने उमर से क्या पूछा ? #omarabdullah #jammuandkashmir #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:12:44+00:00

Amit Shah On Congress | वंदे मातरम का गायन अधूरा छोड़ना शर्मनाक-शाह #ytshorts #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T12:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers