A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

मैं बहुत दूर जा रहा हूं, कहां पता नहीं:RE-NEET देने वाले 2 छात्रों का सुसाइड, पेपर लीक के चलते 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

21 जून को नीट का एग्जाम है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स नीट की तैयारी में जुटे वहीं दूसरी तरफ नीट कैंडिडेट्स की सुसाइड की खबरे भी सामने आ रही हैं। राजस्थान के सीकर में रहने वाले 22 साल के छात्र उमेश माली ने सोमवार दोपहर अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 जून को उमेश की भी नीट की परीक्षा थी और ये उनका तीसरा अटेम्प्ट था। उमेश के पिता टाइल्स का काम करते हैं उमेश माली, झुंझुनूं के नवलगढ़ का रहने वाला था। उमेश के पिता लक्ष्मणराम मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का काम करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने सीकर में एक फ्लैट ले रखा था। इसी फ्लैट में उमेश अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ रहता था। एक दिन पहले ही घर से लौटा था उमेश उमेश सोमवार सुबह ही अपनी मां को गांव छोड़कर सीकर वापस लौटा था। रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश फ्लैट पर अकेला था और दोपहर करीब ढाई बजे करीब उसने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। दोपहर बाद जब उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई वापस फ्लैट पर लौटे, तब अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को तलाशी के दौरान उमेश के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सीकर में 22 वर्षीय नीट परीक्षार्थी उमेश माली की आत्महत्या का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के कारण इस वर्ष राजस्थान के प्रदीप मेघवाल सहित कई बच्चों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 16, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पेपर लीक को जिम्मेदार बताया मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा - सीकर में 22 वर्षीय नीट परीक्षार्थी उमेश माली की आत्महत्या का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के कारण इस वर्ष राजस्थान के प्रदीप मेघवाल सहित कई बच्चों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि, प्रश्न-पत्र लीक होने की व्यवस्था के सामने हमारे युवाओं का हौसला टूट रहा है। 16 जून को देहरादून की रिया ने भी सुसाइड किया देहरादून की रिया कुमारी थापा पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। लेकिन, इस बार नीट की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है। खुद ट्यूशन पढ़ाकर उठाती थी पढ़ाई का खर्च 16 जून को देहरादून की रिया का शब भी उनके घर में मिला था। रिया NEET की तैयारी कर रही थीं और पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च खुद उठाती थी। मंगलवार को रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को बुलाया। पिता ने दरवाजा खोला तो अंदर रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिया के पिता कारगिल युद्ध के दौरान जंग लड़ चुके हैं। वहीं, उसकी मां हाउसवाइफ हैं। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पढ़ाई में सफलता ना मिलने का जिक्र किया है। परिचितों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। रिया ने 12वीं की परीक्षा में 97.6 % अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था।

Continue reading on the app

AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, सीबीटी परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई के बीच किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा या नर्सिंग डिग्री। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : इन संस्थानों में होगी भर्ती : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें : UPSC में बिना प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम दिए होगी भर्ती:400 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 44 हजार तक मिलेगी सैलरी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में 400 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तरह Prelims और मेन्स रिटन एग्जाम नहीं होगी। यानी इस भर्ती से कई युवाओं को सीधे अफसर बनने का मौका मिल सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

भारत का फास्टेस्ट 200+ रनचेज, 128 बॉल रहते जीत हासिल:रोहित ने द्रविड़ को पीछे छोड़ा, गिल छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 203 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 128 गेंद रहते मैच खत्म कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 या उससे ज्यादा रन का रनचेज है। शनिवार को यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्डस देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल को छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। IND vs AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत ने 128 गेंद रहते टारगेट हासिल किया भारत ने 200+ रन चेज करते हुए सबसे तेज जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन का टारगेट 127 गेंद रहते हासिल किया था। ओवरऑल वनडे में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। पहले नंबर पर 2003 में वेस्टइंडीज का कनाडा के खिलाफ 177 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज है। 2. गिल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी शुभमन गिल ने वनडे में 6वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित की बराबरी की। दोनों 6 अवॉर्ड के साथ संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है। 3. यशस्वी ने छठवें वनडे में दूसरा शतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में ऐसा किया।यशस्वी ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने 7 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. रोहित का 95वीं बार वनडे में 50+ स्कोर रोहित सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने 94 बार यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर 154 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. रोहित 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह वनडे में 71वां मौका है, जब रोहित शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। वे सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर 99 के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. भारत के पहले ओवर में 23 रन बने भारत ने चेन्नई में पहले ओवर में 23 रन बनाए। इसमें 5 रन पेनाल्टी के भी थे। यह वनडे क्रिकेट भारतीय पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहले ओवर में 22 रन बने थे। 7. प्रसिद्ध ने टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। वे वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने 2023 में न्यूजीलैंड और 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। 8. शाहिदी ने डेब्यू के 4644 दिन बाद जड़ा पहला शतक हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू करने के बाद वनडे में पहला शतक लगाया है। वे वनडे में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिनों में मेडेन शतक पूरा करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा 5040 दिनों के साथ पहले स्थान पर हैं। 9. अजमतुल्लाह उमरजई ने 36 पारियों में 50 छक्के पूरे किए अजमतुल्लाह उमरजई ने चेन्नई में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 50 छक्के भी पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 36 पारियां खेलीं। वे वनडे में सबसे कम पारी में 50 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 32 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। 10. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध की गेंद पर 3 कैच पकड़े रोहित ने प्रसिद्ध की गेंद पर तीन बल्लेबाजों का स्लीप में कैच पकड़ा। वे वनडे क्रिकेट में एक ही मैच किसी एक गेंदबाज की बॉल पर 3 कैच पकड़ने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन 2018 और वीवीएस लक्ष्मण 2004 में यह कारनामा कर चुके हैं। 11. प्रसिद्ध का चेपॉक में बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस प्रसिद्ध ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के रवि रामपाल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रामपाल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. प्रसिद्ध ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली गेंद लेंथ डाली। गुरबाज ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। 2. बरार की बाउंसर पर अफगानी कप्तान नीचे गिरे पहली पारी के 38वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नीचे गिर गए। गुरनूर बरार ने ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर डाली। शाहिदी ने डक करने गए, लेकिन ऑफ बैलैंस होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपना आर्म गार्ड उतारा और अपने दाएं हाथ को स्ट्रेच करते दिखे। शतकीय पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की दिक्कत भी महसूस हुई। 3. भारत को पेनाल्टी के 5 रन मिले शाहीदी अपनी पारी के दौरान अपांयर की वार्निंग के बावजूद बार-बार पिच के डेंजर एरिया में गए। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए हशमत फिर डेंज एरिया में गए। अंपायर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही सिंगल कैंसिल कर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। भारतीय पारी की शुरुआत से पहले ही टीम के स्कोरबोर्ड पर 5 रन थे। 4. रोहित ने राशिद की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की रोहित ने पारी के 16वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। राशिद खान ने ओवर की दूसरी गेंद गुगली डाली। रोहित ने घुटने के बल बैठकर फाइन लेग की चौका जड़ दिया। इसके साथ रोहित ने अपने 50 रन भी पूरे किए। 5. श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर दूर गिरा भारतीय पारी के 24वें ओवर में श्रेयस अजीबो-गरीब वाकया हुआ। राशि के ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस ने जोर से शॉट लगाया। इस दौरान श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर हवा में गया और दूर जा गिरा। हालांकि किसी को भी कोई चोट नहीं आई। 6. यशस्वी ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया यशस्वी जायसवाल ने नबी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 29वें ओवर में मोहम्मद नबी की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया। शतक पूरा होने के बाद उन्होंने हेलमेट निकाला और दोनों हाथ हवा में लहराए। इसी ओवर में चौका और छक्का जड़कर उन्होंने भारत की जीत दिला दी। Sat, 20 Jun 2026 23:00:00

  Videos
See all

Ayodhya Wax Museum: अयोध्या में खुला देश का सबसे बड़ा Wax Museum! | CM Yogi Adityanath Inaugurates #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T21:30:27+00:00

Gold Silver Price Today: 1 लाख तक गिरेगा सोना? | Gold Rate Today | Investment | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T22:30:14+00:00

Bharat Tiwari Encounter Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में क्या अपडेट आया? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T23:00:30+00:00

IIT Bombay News: IT Bombay में घुसा खूंखार तेंदुआ! पलक झपकते ही कुत्ते का किया शिकार! Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T22:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once