Responsive Scrollable Menu

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: ट्रस्ट सदस्य पर 40% कमीशन का आरोप, SIT अयोध्‍या से रवाना, रडार पर कौन-कौन?

राम मंदिर निर्माण कार्य में 40% कमीशन लेने के आरोप. प्रयागराज के इंजीनियर दीनानाथ वर्मा का दावा क‍ि शिकायत करने पर उन्हें पद से हटाया गया. SIT के रडार पर चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई बड़े नाम.

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत लगातार दो मैच जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर भी बनेंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अब तक खेले 2 मैच में एक ही जीत पाई हैं। पिछले साल 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर बराबरी की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी-20 खेले गए हैं। भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया। श्रेयंका की जगह राधा को मौका मिल सकता है टखने की चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह भारत राधा यादव को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। इससे टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकेगी। स्मृति लगातार 2 फिफ्टी लगा चुकीं वोल्वार्ट ने भारत के खिलाफ 520 रन बनाए वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत की तलाश में दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की है। टीम न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। अगर वह श्रीलंका को भी हरा देती है तो सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बन जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया । टीम के खाते में 2 अंक हैं और एक और जीत उसे अंतिम-4 की रेस में मजबूती से बनाए रखेगी। वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि इसी साल श्रीलंका ने कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में हराया था। अटापट्टू बनाम मैथ्यूज मौसम और पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज-श्रीलंका मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैनचेस्टर में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच नई पिच पर खेला जाएगा। यहां इस वर्ल्ड कप के दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत Vs साउथ अफ्रीका भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। वेस्टइंडीज Vs श्रीलंका वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, चिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, निमाशा मीपागे। Sat, 20 Jun 2026 23:00:10

  Videos
See all

Gold Silver Price Today: 1 लाख तक गिरेगा सोना? | Gold Rate Today | Investment | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T22:30:14+00:00

Bharat Tiwari Encounter Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में क्या अपडेट आया? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T23:00:30+00:00

International Yoga Day: कमर दर्द, तनाव और शरीर की जकड़न से पाएं राहत | Butterfly Yoga | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T23:30:30+00:00

IIT Bombay News: IT Bombay में घुसा खूंखार तेंदुआ! पलक झपकते ही कुत्ते का किया शिकार! Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T22:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers