Responsive Scrollable Menu

भीड़ ने बच्चा चोर समझकर 2 NGO कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा, महिला के फाड़े कपड़े

महिला कार्यकर्ता ने भीड़ को अपना आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। भीड़ ने उनके स्कूटर की चाभी निकाल ली और दोनों को बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

Continue reading on the app

Electric Bike: रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Electric Bike: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू कर दी है। कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए शहर में एक विशेष सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, जिससे बाइक मालिकों को आसान और तेज सेवाएं मिल सकेंगी। आधुनिक फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक बाइक में 154 किमी की रेंज और 3.91kWh बैटरी पैक मिलेगा।

बेंगलुरु में बनाया गया विशेष सर्विस नेटवर्क
कंपनी ने बेंगलुरु के BTM Layout में एक प्रमुख सर्विस सेंटर स्थापित किया है, जहां Flying Flea C6 से जुड़े विशेष तकनीकी और सर्विस कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, शहरभर में फैले सर्विस टचपॉइंट्स नियमित मेंटेनेंस और सामान्य सर्विसिंग का काम संभालेंगे। Flying Flea ब्रांड रॉयल एनफील्ड के मौजूदा डीलर नेटवर्क का भी उपयोग कर रहा है।

शॉप-इन-शॉप मॉडल में मिलेगी सुविधा
Flying Flea C6 के लिए अलग शोरूम बनाने के बजाय कंपनी ने अपने मौजूदा Royal Enfield शोरूम और सर्विस सेंटरों में ही शॉप-इन-शॉप कॉन्सेप्ट अपनाया है। इससे ग्राहकों को अधिक पहुंच और बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बाइक मालिकों को 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन विकल्प
Flying Flea C6 को इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, कंपनी के Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत ग्राहक इसे 1.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें बैटरी की लागत अलग रखी जाती है।

154 किमी की रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 154 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें लगा Permanent Magnet Synchronous Motor 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। केवल 124 किलोग्राम वजन के साथ यह बाइक हल्की और फुर्तीली है। इसमें 19-इंच के बड़े व्हील्स और 90-सेक्शन के पतले टायर्स दिए गए हैं।

फीचर्स भी हैं हाईटेक
Flying Flea C6 में 3.5-इंच का गोलाकार कलर TFT डिस्प्ले, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पांच राइडिंग मोड्स, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स राइडिंग को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और आरामदायक बनाते हैं।

कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

39 साल, 51 दिन… रोहित शर्मा की ऐतिहासिक पारी, ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी

Rohit Sharma: भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने एक शानदार शतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. Sat, 20 Jun 2026 22:11:53 +0530

  Videos
See all

Iran America War: होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल? | Strait of Hormuz | Mojtaba | Trump | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T17:03:32+00:00

US-Iran War Update: डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच क्या हुआ? | US Iran Deal News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T17:10:11+00:00

Viral News: बारात आई, लेकिन दुल्हन नहीं मिली! #viralvideo #viralnews #shortvideo #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T17:04:14+00:00

News Ki Patshala | Rubika Liyaquat | हिजाब ना पहनने पर ईरानी सिंगर को सजा #ianisinger #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T17:04:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers