Tax Guru: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी देना होगा टैक्स, एक्सपर्ट ने समझाया पूरा गणित
Tax Guru: सीएनबीसी-आवाज चैनल के शो 'टैक्स गुरु' में लक्ष्मण रॉय से बात करते हुए टैक्स एक्सपर्ट शरद कोहली ने बताया कि करोड़ों रुपये की कमाई करने वाले 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी नियमानुसार इनकम टैक्स देना होगा. चूंकि यह कमाई वैभव ने अपने हुनर और काबिलियत के दम पर की है, इसलिए इस पर 'क्लबिंग ऑफ इनकम' का नियम लागू नहीं होगा और वैभव के ही पैन कार्ड पर उसकी अलग रिटर्न फाइल की जाएगी. हालांकि, 18 साल से कम उम्र होने के कारण वह खुद रिटर्न साइन नहीं कर सकते, इसलिए उसके माता-पिता या गार्जियन को इस पर साइन करना होगा. अनुमान के मुताबिक, 7 करोड़ रुपये की आय पर करीब 2 करोड़ रुपये तक टैक्स देनदारी बन सकती है. इसमें एक पेच यह है कि अगर इस कमाई को बैंक या दूसरे निवेश में लगाया जाता है तो उससे मिलने वाला ब्याज क्लबिंग नियम के तहत माता-पिता की आय में जुड़ सकता है.
सचिन तेंदुलकर के 'अभेद्य' किले में जो रूट की दस्तक... क्या टूट जाएगा मास्टर ब्लास्टर के टेस्ट क्रिकेट का महारिकॉर्ड
Joe Root 14000 Test runs: द ओवल में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड के जो रूट 14,000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे और सबसे तेज ब्रिटिश बल्लेबाज बन गए हैं. पिछले 16 सालों से इस शिखर पर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर अकेले राज कर रहे थे, लेकिन अब रूट ने उनके महा-रिकॉर्ड की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. तेंदुलकर के 15,921 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को अब महज कुछ ही रनों की दरकार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







