Electric Bike: रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Electric Bike: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू कर दी है। कंपनी ने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए शहर में एक विशेष सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, जिससे बाइक मालिकों को आसान और तेज सेवाएं मिल सकेंगी। आधुनिक फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक बाइक में 154 किमी की रेंज और 3.91kWh बैटरी पैक मिलेगा।
बेंगलुरु में बनाया गया विशेष सर्विस नेटवर्क
कंपनी ने बेंगलुरु के BTM Layout में एक प्रमुख सर्विस सेंटर स्थापित किया है, जहां Flying Flea C6 से जुड़े विशेष तकनीकी और सर्विस कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, शहरभर में फैले सर्विस टचपॉइंट्स नियमित मेंटेनेंस और सामान्य सर्विसिंग का काम संभालेंगे। Flying Flea ब्रांड रॉयल एनफील्ड के मौजूदा डीलर नेटवर्क का भी उपयोग कर रहा है।
शॉप-इन-शॉप मॉडल में मिलेगी सुविधा
Flying Flea C6 के लिए अलग शोरूम बनाने के बजाय कंपनी ने अपने मौजूदा Royal Enfield शोरूम और सर्विस सेंटरों में ही शॉप-इन-शॉप कॉन्सेप्ट अपनाया है। इससे ग्राहकों को अधिक पहुंच और बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बाइक मालिकों को 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन विकल्प
Flying Flea C6 को इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, कंपनी के Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम के तहत ग्राहक इसे 1.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें बैटरी की लागत अलग रखी जाती है।
154 किमी की रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 154 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें लगा Permanent Magnet Synchronous Motor 15.4kW की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। केवल 124 किलोग्राम वजन के साथ यह बाइक हल्की और फुर्तीली है। इसमें 19-इंच के बड़े व्हील्स और 90-सेक्शन के पतले टायर्स दिए गए हैं।
फीचर्स भी हैं हाईटेक
Flying Flea C6 में 3.5-इंच का गोलाकार कलर TFT डिस्प्ले, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पांच राइडिंग मोड्स, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स राइडिंग को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और आरामदायक बनाते हैं।
कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है।
(मंजू कुमारी)
Delhi Metro Update: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर, योग दिवस पर बदली दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानिए DMRC का शेड्यूल
Delhi Metro Update: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में व्यापक स्तर पर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में भाग लेने वाले नागरिकों और शहर में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।



Haribhoomi
Republic Bharat
















