Responsive Scrollable Menu

Explainer: फिल्म के आखिर में दिखने वाला 'Special Thanks' क्या होता है? किन्हें दिया जाता है ये क्रेडिट, जानें सबकुछ

Movies Special Thanks Credit: जब भी कोई फिल्म खत्म होती है, तो उसके बाद स्क्रीन पर लंबे-लंबे क्रेडिट्स दिखाई देते हैं. इनमें एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर, कैमरा टीम, मेकअप आर्टिस्ट और सैकड़ों लोगों के नाम शामिल होते हैं. लेकिन इन सबके बीच एक शब्द ऐसा भी होता है, जो अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है, 'Special Thanks'. कभी आपने सोचा है कि आखिर ये स्पेशल थैक्स क्या होता है? इसे किसे दिया जाता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए डिटले में जानते हैं.

क्या होता है 'Special Thanks'?

फिल्म के आखिर में दिया जाने वाला सेप्शल थैक्स फिल्म की टीम की ओर से उन लोगों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने किसी न किसी रूप में फिल्म बनाने में मदद की होती है. हालांकि वो डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर या तकनीकी टीम का हिस्सा नहीं होते हैं. वहीं, इन दिनों फिल्मों में कुछ स्टार्स कैमियो भी करते दिखाई देते हैं. तो उन लोगों को भी स्पेशल थैक्स  दिया जाता है. 

क्यों दिया जाता है ये क्रेडिट?

जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हो, वो ये जानते ही होंगे कि एक फिल्म बनाने में सालों लग जाते हैं. इसमें केवल कलाकार और तकनीशियन ही नहीं, बल्कि कई बाहरी लोग भी मदद करते हैं. कई बार किसी व्यक्ति की छोटी-सी मदद भी फिल्म के लिए बेहद जरूरी साबित हो जाती है. ऐसे में फिल्म निर्माता उन लोगों का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद करना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्हें 'Special Thanks' का क्रेडिट दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Explainer: भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', जानें कहानी से स्टार कास्ट तक पूरी डिटेल

किन-किन लोगों को मिल सकता है 'स्पेशल थैक्स'?

1. लोकेशन उपलब्ध कराने वाले लोग

कई फिल्मों की शूटिंग महलों, होटलों, स्कूलों, कॉलेजों, घरों या निजी संपत्तियों में होती है. अगर किसी फेमस लोकेशन के मालिक ने शूटिंग की इजाजत दी हो, तो उसे 'Special Thanks' दिया जा सकता है. अक्सर ऐसा ऐतिहासिक इमारत में शूटिंग करने पर होता है.

2. सरकारी विभाग और संस्थाएं

कई फिल्मों की शूटिंग रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सेना के कैंप या सरकारी भवनों में होती है. तो इसके लिए सरकार की अनुमति लेनी पढ़ती है और भारतीय सरकार को भी स्पेशल थैक्स दिया जाता है. 

3. विशेषज्ञ और सलाहकार

कुछ फिल्मों में रियल डॉक्टर, वकील, पुलिस अधिकारी, वैज्ञानिक या इतिहासकारों की सलाह ली जाती है ताकि कहानी रियलिस्टीक लगी. ऐसे में इन लोगों को भी थैक्यू के तोर पर फिल्म के अंत में स्पेशल क्रेडिट दिया जाता है.

4. दोस्तों और परिवार के सदस्य

कई बार फिल्ममेकर, राइटर, या इससे जुड़े लोगों की मदद उनके करीबी दोस्त या परिवार वाले भी करते हैं. भले ही वे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न हों, लेकिन उनी मदद से फिल्म में कुछ ना कुछ देखने को जरूर मिलता है. तो उन्हें भी धन्यवाद दिया जा सकता है.

Photograph: (AI Generated)

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या आपको मालूम है आखिर कैसे मिलता है B-Grade एक्ट्रेस का टैग? यहां जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

क्या इसके लिए कोई नियम होता है?

फिल्म इंडस्ट्री में 'Special Thanks' देने का कोई सख्त नियम नहीं होता है. ये पूरी तरह से फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस पर निर्भर करता है कि वो किसी थैक्यू कहना चाहते हैं और किसे नहीं. इन दिनों फिल्म प्रमोशन का एक अलग ट्रेंड भी चल रहा है, जहां बड़े स्टार फिल्म को प्रमोट करते हैं, या किसी अन्य तरीके से मेकर्स की मदद करते हैं. ऐसे में उन्हें भी 'Special Thanks' दिया जाता है. हालांकि जरूर नहीं कि ये देना ही पड़ता है. ये पूरी तरह से मेकर्स पर डिपेंड होता है.

दुनियाभर में होता है इसका यूज

बता दें, सिर्फ बॉलिवुड में ही नहीं, ये स्पेशल थैक्स देना  हॉलीवुड और दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है. मार्वल, डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों की फिल्मों में भी एंड क्रेडिट्स के दौरान 'Special Thanks' सेक्शन देखने को मिलता है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी ये अब आम बात हो गई है. वहीं, कुछ लोग समझते हैं कि ये कोई अवॉर्ड होता है. तो बता दें कि ऐसा नहीं है, ये बस फिल्म की टीम की ओर से धन्यवाद होता है.

एंड क्रेडिट्स इतने लंबे क्यों होते हैं?

आजकल एक फिल्म बनाने के पीछ हजारों लोगों की मेहनत लगती है. पहले जहां एक छोटी टीम फिल्म बनाती थी, वहीं अब विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन, कॉस्ट्यूम, डिजिटल मार्केटिंग, साउंड डिजाइन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी कई अलग-अलग टीमें होती हैं . इसी वजह से फिल्म खत्म होने के बाद लंबे क्रेडिट्स दिखाए जाते हैं ताकि फिल्म में योगदान देने वाले हर एक  व्यक्ति का इसका क्रेडिट मिल सके. 

क्या 'Special Thanks' से कोई पैसा मिलता है?

आज के समय में जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन पेड करवाया जाता है. ऐसे में स्पेशल थैक्स को लेकर भी लोगों के बीचसवाल उठता है कि क्या कोई अपना नाम फिल्म में पैसे देखकर लिखवाता है. तो फिलहाल इसे लेकर कुछ ऑफिशियल सामने नहीं आया है तो बता दें कि ऐसा नहीं है. ये सिर्फ सम्मान और आभार जताने का एक तरीका होता है, जिससे फिल्म की टीम उस व्यक्ति के योगदान को स्वीकार करती है.

Photograph: (AI Generated)

FAQ

1. फिल्मों में 'Special Thanks' क्रेडिट क्या होता है?
-ये उन लोगों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाने वाला धन्यवाद होता है, जिन्होंने फिल्म बनाने में किसी न किसी रूप में मदद की हो.

2. क्या 'Special Thanks' पाने वाले लोग फिल्म की टीम का हिस्सा होते हैं?
- जरूरी नहीं। कई बार ये लोग फिल्म की आधिकारिक टीम का हिस्सा नहीं होते, लेकिन उनका सहयोग फिल्म के लिए अहम होता है.

3. किन लोगों को 'Special Thanks' मिल सकता है?
- लोकेशन उपलब्ध कराने वाले लोग, सरकारी विभाग, विशेषज्ञ, सलाहकार, कैमियो करने वाले स्टार्स, दोस्त और परिवार के सदस्य इसे पा सकते हैं.

4. क्या 'Special Thanks' देने का कोई तय नियम है?
- नहीं, ये पूरी तरह फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के फैसले पर निर्भर करता है कि वे किसे यह क्रेडिट देना चाहते हैं.

5. क्या 'Special Thanks' से कोई पैसा मिलता है?
- नहीं, ये कोई अवॉर्ड या भुगतान नहीं होता, बल्कि किसी व्यक्ति या संस्था के योगदान के लिए सम्मान और आभार जताने का तरीका है.

ये भी पढ़ें- Explainer: कौन थे रंगा-बिल्ला? जिनकी हैवानियत पर बेस्ड है सीरीज 'Raakh', जानें क्या था ये खौफनाक कांड

Continue reading on the app

  Sports

क्या सिर्फ फील्डिंग से हार गई महिला टीम, बल्लेबाजों के एप्रोच पर सवाल क्यों नहीं, फटाफट फॉर्मेट के लिए फार्मूला बदलना जरूरी

खेल का यही स्वभाव है यह क्रूर और अप्रत्याशित होता है. हमेशा यह समझ पाना आसान नहीं होता कि इतनी बेहतरीन खिलाड़ी लगातार दो आसान कैच कैसे छोड़ सकती है. किसी और दिन, वह ऐसे 100 में से 99 कैच पकड़ लेतीं, जिनमें कई इससे भी ज्यादा मुश्किल होते लेकिन उस दिन उन्होंने कैच छोड़े, और भारत हार गया खेल में ऐसा होता है यह पहली बार नहीं है, और आखिरी बार भी नहीं होगा. Mon, 22 Jun 2026 14:55:13 +0530

  Videos
See all

Bengal Budget 2026: बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए 20% DA का ऐलान | Suvendu Adhikari News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:15:21+00:00

Republic Summit 2026: दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देंगे - CM रेखा गुप्ता | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:04+00:00

Command Centre with Major Gaurav Arya: किसी भी वक्त टूट सकती है US-Iran Peace Deal | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:13:57+00:00

CM Himanta Biswa Sarma ने बताया असम में घुसपैठ को कैसे रोकेगी सरकार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers