Social Viral: मन्नत की पेटी में भगवान से मौत की गुहार, बहु ने नोट पर लिखा- 'स्वामी! सास का टॉर्चर अब बर्दाश्त नहीं
आंध्र प्रदेश से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर की दान पेटी में मिले 20 रुपये के नोट एक महिला ने भगवान से कुछ ऐसा मांग लिया जिसे देख सबके होश उड़ गए। मामला अनंतपुर जिले के पम्पनुरु में स्थित प्रसिद्ध सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी मंदिर का है। जानकारी के अनुसार, जब मंदिर के अधिकारी और कर्मचारी हर महीने की तरह दान पेटी में आए चढ़ावे की गिनती कर रहे थे, तभी नोटों के ढेर के बीच उन्हें 20 रुपये का नोट मिला।
इस नोट पर पेन से हाथ से एक संदेश लिखा हुआ था, जिसे पढ़ते ही वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। आमतौर पर दान पेटी में लोग सुख-समृद्धि की मन्नतें डालते हैं, लेकिन इस नोट पर लिखी बात ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
'सास की प्रताड़ना अब बर्दाश्त नहीं होती'- नोट पर लिखा दर्द और कड़वाहट
चढ़ावे के पैसों के बीच मिले इस 20 रुपये के नोट पर गुहार लगाने वाले लहजे में साफ-साफ लिखा था, 'स्वामी, मैं अपनी आंटी (सास) की प्रताड़ना अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। कृपया कुछ ऐसा करें कि वह जल्द ही मर जाए।'
नोट पर लिखी यह बात सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस संदेश को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर के भीतर चल रहा पारिवारिक क्लेश और मानसिक प्रताड़ना किस स्तर तक पहुंच चुकी थी कि पीड़ित को भगवान के दरबार में जाकर सीधे मौत की मन्नत मांगनी पड़ी।
हैरान कर्मचारियों ने रोका काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अजीबोगरीब नोट को देखने के बाद मंदिर के कर्मचारी और वहां मौजूद भक्त पूरी तरह स्तब्ध रह गए। आमतौर पर मंदिरों में श्रद्धालु अच्छे स्वास्थ्य, नौकरी, विवाह या संतान प्राप्ति जैसी सकारात्मक प्रार्थनाएं करते हैं, लेकिन किसी की मौत मांगने वाली इस मन्नत ने सबको अवाक कर दिया। नोट मिलने के बाद अधिकारी और कर्मचारी कुछ देर के लिए अपना काम रोककर उस संदेश को दोबारा पढ़ने लगे।
इस घटना को लेकर जहां कुछ लोगों को इस अनोखी मन्नत पर हंसी आ गई, वहीं कई लोग नोट में छलकती कड़वाहट और घरेलू हिंसा व क्लेश के इस स्तर को देखकर काफी विचलित नजर आए।
Hair Care Tips: मानसून में स्कैल्प में डैंड्रफ का बढ़ जाता है खतरा! इन घरेलू उपायों से बालों को रखें हेल्दी
Hair Care Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों और स्कैल्प के लिए कई नई परेशानियां भी लेकर आता है। बढ़ी हुई नमी और पसीने के कारण स्कैल्प में फंगल ग्रोथ तेजी से बढ़ सकती है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यही वजह है कि मानसून में बालों की देखभाल को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
अगर आपके कंधों पर सफेद परतें नजर आने लगी हैं या स्कैल्प में लगातार खुजली हो रही है, तो समय रहते ध्यान देना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं मानसून में बालों और स्कैल्प को हेल्दी रखने के असरदार तरीके।
मानसून हेयर केयर टिप्स
नीम के पानी से बाल धोएं
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और इससे बालों को धोएं। यह स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ कम करने में मदद कर सकता है।
दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं
दही स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, जबकि नींबू अतिरिक्त तेल और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है। दोनों को मिलाकर 20 से 30 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
टी ट्री ऑयल में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण होते हैं। अपने नियमित हेयर ऑयल या शैंपू में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल करने से स्कैल्प को साफ रखने में मदद मिल सकती है।
बालों को गीला न छोड़ें
मानसून में अक्सर लोग बारिश में भीगने के बाद बालों को लंबे समय तक गीला छोड़ देते हैं। इससे स्कैल्प में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। बालों को अच्छी तरह सुखाने की आदत डालें।
एलोवेरा जेल का उपयोग करें
एलोवेरा में मौजूद गुण स्कैल्प को ठंडक देने और खुजली कम करने में मदद कर सकते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें।
संतुलित खानपान पर दें ध्यान
बालों की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करती। विटामिन, प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन बालों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।
मानसून में बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स
- सप्ताह में 2 से 3 बार बाल धोएं।
- माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
- दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल करने से बचें।
- स्कैल्प को साफ और सूखा रखने की कोशिश करें।
- जरूरत से ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स लगाने से बचें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)




Haribhoomi


















