चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को कुछ शुरुआती अटकलों के बाद कन्फर्म किया है कि Tecno Camon Slim जल्द ही लॉन्च होगा। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर टीजर भी पोस्ट किए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।
Rhea Anil Kapoor: अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया की जूलरी चोरी होने की खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने 1.35 करोड़ रुपये कीमत के हीरे जड़े झुमके चोरी होने के बाद FIR दर्ज की है।
IND vs AFG:अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में भारत को 219 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की टीम पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई और 44.2 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी पारी खेली। वो आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। उन्होंने 102 रन जोड़े।
भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। ये पहला मौका है, जब प्रसिद्ध ने वनडे में 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा गुरनुर बरार, प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला।
मैच की अगर बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। 10 ओवर के अंदर ही अफगानिस्तान के 4 विकेट गिर गए थे। ये चारों ही विकेट प्रसिद्ध के खाते में आए। वह भारत के लिए वनडे में पहले 10 ओवर के भीतर 4 विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बने। इस लिस्ट में सबसे आगे मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पहले 10 ओवर में 5 विकेट झटके थे।
प्रसिद्ध की चार में से पहली तीन सफलताओं में रोहित शर्मा का भी बड़ा हाथ रहा। रोहित ने प्रसिद्ध की गेंदों पर तीन कैच लपककर खास उपलब्धि अपने नाम की। भारत की तरफ से वनडे में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने पहले तीन बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया। हालांकि, पहले चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच 5वें विकेट के लिए अहम साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने 117 गेंद में 105 रन जोड़े।
प्रिंस यादव ने 29वें ओवर में उमरजई को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा सी गई। हालांकि, शाहिदी आखिरी तक डटे रहे और 43.4 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर चौका लगाकर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा होते ही उन्होंने हेलमेट उतारकर दोनों हाथ उठाए और सजदा किया। तेज गर्मी और उमस की वजह से शाहिदी को बल्लेबाजी में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद वो डटे रहे और आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे।