Kal Ka Mausam 21 June: दिल्ली-पटना से चंडीगढ़ तक लू का टॉर्चर; मुंबई-पुणे में कब बरसेगा मानसून? जानें IMD क्या बता रहा
Kal Ka Mausam 21 June: कल देश में मौसम के दो विपरीत रूप दिखाई देंगे. अल नीनो के प्रभाव से सुस्त पड़े मानसून के बीच दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू और उमस का प्रकोप जारी रहेगा. दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट है जबकि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश की संभावना है. मुंबई और पुणे में फिलहाल शुष्क मौसम के साथ केवल हल्की बूंदाबांदी ही देखने को मिलेगी.
मिनी बाईपास पर 16.72 करोड़ से बनेगा बरेली का तीसरा बस डिपो, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
मिनी बाईपास पर बन रहा यह नया बस अड्डा सैटेलाइट बस स्टेशन और पुराने रोडवेज के बाद बरेली का तीसरा और सबसे बड़ा डिपो होगा. लगभग 16 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट करीब 2.285 हेक्टेयर यानी लगभग 5.6 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है. इस आधुनिक बस अड्डे को हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.यात्रियों के लिए वातानुकूलित और सामान्य प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, आधुनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी सुरक्षा, वाणिज्यिक दुकानें और फूड स्टॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















