A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

जब अक्षय कुमार का नाम लेते ही भड़के आमिर खान! ट्विंकल खन्ना को मारने वाले थे थप्पड़, जानिए 'मेला' के सेट का मजेदार किस्सा

Aamir Khan- Twinkle Khanna: फिल्मी दुनिया में कई ऐसे किस्से होते हैं जो सालों बाद सामने आते हैं और लोगों को चौंका देते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा आमिर खान और ट्विंकल खन्ना से जुड़ा हुआ है. जब मेला फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान एक्ट्रेस बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे, इसकी नौबत यहां तक आ गई थी कि वह एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने वाले थे. इतने सालों बाद भी एक्ट्रेस को यह वाकिया याद है. उन्होंने इस बारे में अपनी बुक लॉन्च में बात की थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि इस पर दोनों का क्या कहना है और इसमें अक्षय कुमार का नाम कैसे जुड़ गया. 

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वाकिया

आपको बता दें कि  यह किस्सा उस समय का है जब आमिर खान और ट्विंकल खन्ना मेला फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. एक्ट्रेस ने 2015 में अपनी किताब Mrs Funnybones के लॉन्च इवेंट इस किस्से के बारे में बात की थी. इसी इवेंट में आमिर खान भी पहुंचे थे. इवेंट के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर ने आमिर से पूछा कि ट्विंकल के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा. इस सवाल का जवाब देने से पहले ही ट्विंकल ने मेला की शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान आमिर उनसे काफी परेशान हो गए थे क्योंकि उनका पूरा ध्यान काम पर नहीं था.

अक्षय कुमार के बारे में सोच रही थीं ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने बताया कि शूटिंग के दौरान आमिर ने उनसे पूछा था कि आखिर उनका ध्यान काम पर क्यों नहीं है. आमिर जानना चाहते थे कि वह बार-बार खोई हुई क्यों नजर आ रही हैं. इस पर ट्विंकल ने कहा कि वह अक्षय कुमार के बारे में सोच रही थीं. यह सुनकर आमिर का रिएक्शन देखने लायक था. ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगा जैसे आमिर उन्हें थप्पड़ मारने वाले हों. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय वे दोनों आउटडोर शूट कर रहे थे और आमिर को उनका जवाब बिल्कुल पसंद नहीं आया था. हालांकि यह बात उन्होंने हंसते हुए सुनाई थी और माहौल भी हल्का-फुल्का ही रहा.

आमिर खान को याद नहीं था पूरा मामला

उस समय ट्विंकल की बात सुनकर आमिर खान खुद कन्फ्यूज हो गए थे क्योंकि उन्हें इस बारे में ठीक से याद नहीं था. उन्होंने तुरंत पूछा कि क्या सच में ऐसा हुआ था.जब ट्विंकल ने दोबारा जोर देकर कहा कि उन्हें यह बात अच्छी तरह याद है, तो आमिर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना गुस्से वाला रिएक्शन नहीं दिया था. इस पर ट्विंकल ने मजाक में कहा कि आपके चहरे का रिएक्शन तो यही बता रहा था. दोनों की यह बातचीत सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. यह पल इवेंट के सबसे मजेदार पलों में से एक बन गया.

ट्विंकल को लेकर क्या बोले आमिर खान

बातचीत के दौरान आमिर खान ने ट्विंकल खन्ना की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि हर इंसान की अपनी खासियत होती है और ट्विंकल में भी कई खूबियां हैं. हालांकि इसके बाद आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ट्विंकल लोगों की बेइज्जती करने में काफी एक्सपर्ट हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब से वह उन्हें जानते हैं, तब से ट्विंकल लगातार उनकी खिंचाई करती आई हैं.आमिर की इस बात पर ट्विंकल भी हंस पड़ीं और दोनों के बीच का बॉन्ड साफ नजर आई. बता दें कि मेला फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान और ट्विंकल खन्ना के अलावा फैसल खान भी नजर आए थे. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित नहीं हो सकी, लेकिन इसके गाने, डायलॉग और किरदार आज भी लोग पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'मुझ में कमी नहीं, बस जल्दी बच्चा चाहिए', 35 की उम्र में IVF से मां बनेंगी एक्ट्रेस, बताई प्रेग्नेंसी जर्नी

Continue reading on the app

गूगल ने अमेरिका में पेश किया सर्च एजेंट:बैकग्राउंड में 24 घंटे काम करेगा AI; अपडेट्स पर तुरंत देगा अलर्ट

25 साल से इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढने का तरीका लगभग एक जैसा रहा है। जब भी किसी प्रोडक्ट, फ्लाइट टिकट या किसी खबर की जानकारी चाहिए होती है, हमें गूगल पर जाकर सर्च करना पड़ता है। कई बार लोग किसी सेल का इंतजार करते हैं, स्टॉक में वापस आने वाले प्रोडक्ट के लिए वेबसाइट रिफ्रेश करते रहते हैं या किसी खास विषय पर लगातार अपडेट देखते रहते हैं। अब गूगल इस पूरी प्रक्रिया को बदलना चाहता है। कंपनी ने सर्च एजेंट्स नाम का नया एआई फीचर पेश किया। यह ऐसा डिजिटल एजेंट है, जो आपके लिए 24 घंटे इंटरनेट पर नजर रखता है। यूजर्स के लिए चार फायदे 1. कोई प्रोडक्ट स्टॉक में आते ही अपडेट देता है मान लीजिए आप किसी लिमिटेड एडिशन किताब या नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। एआई को सिर्फ ये प्रॉम्प्ट दीजिए कि यह प्रोडक्ट भारत में उपलब्ध होते ही आपको अपडेट करे। जैसे ही वह स्टॉक में आएगा, गूगल आपको अलर्ट भेज देगा। 2. फ्लाइट सस्ती होते ही मिलेगा नोटिफिकेशन अगर आप किसी शहर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो एआई को बता सकते हैं कि टिकट का किराया कम होने पर जानकारी दे। एआई लगातार अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमतें देखता रहेगा। 3. खबर पर लगातार अपडेट करेगा परीक्षा से जुड़े अपडेट चाहते हैं, तो इंटरनेट पर नई जानकारी के आधार पर इससे जुड़े अपडेट देता रहेगा। 4. प्रॉपर्टी या रेंट पर घर लेने में भी मदद करेगा अभी हर प्रॉपर्टी वेबसाइट पर जाकर बजट, लोकेशन और दूसरे फिल्टर दोबारा भरने पड़ते हैं। सर्च एजेंट में अपनी जरूरत एक बार बताने के बाद एआई वेबसाइट्स पर उसी आधार पर नए विकल्प मिलने पर सूचना देगा। ऐसे काम करेगा सर्च एजेंट अभी तक गूगल पर कोई सवाल पूछने पर यूजर्स को सर्च रिजल्ट, वेबसाइट्स के लिंक और एआई ओवरव्यू दिखाई देता है। अगर विस्तार से जानकारी चाहिए तो एआई मोड का इस्तेमाल करना पड़ता है। सर्च एजेंट्स के साथ यह तरीका बदल जाएगा। यूजर एआई मोड में जाकर सिर्फ एक बार अपनी जरूरत बताएगा। इसके बाद एआई बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट स्कैन करता रहेगा। जैसे ही उससे जुड़ी कोई नई जानकारी मिलेगी, वह खुद नोटिफिकेशन भेज देगा। इस्तेमाल कैसे करेंगे? एआई मोड खोलिए व अपनी जरूरत लिखिए। उदाहरण के लिए... मुझे दिल्ली से टोक्यो जाना है। इसकी फ्लाइट जैसी ही सस्ती हो, तो मुझे अपडेट कीजिए... यानी जितना स्पष्ट निर्देश देंगे, उतने बेहतर परिणाम देगा। जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा - शुरुआत में अमेरिका में उपलब्ध है। - इसका इस्तेमाल केवल गूगल एआई अल्ट्रा सब्सक्राइबर कर सकते हैं। - जल्द ही इसे एआई प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी साबित होंगे एक्स फैक्टर! तिलक वर्मा की कप्तानी की अग्निपरीक्षा, फाइनल में इस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है भारत

India A Likely XI vs Sri Lanka A Final: श्रीलंका ए के खिलाफ दांबुला में होने वाले वनडे ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा की अगुआई वाली इंडिया ए खिताब जीतने उतरेगी. लीग स्टेज में दो बार मिली हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम को अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी. इस महामुकाबले में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी, जिनका चलना भारत के लिए बेहद जरूरी है. प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़ और फॉर्म में चल रहे निशांत सिंधू के दम पर टीम इंडिया इस बार चैंपियन बनने का सपना पूरा करना चाहेगी. Sat, 20 Jun 2026 17:05:58 +0530

  Videos
See all

PM Modi News : राष्ट्रपति से पीएम मोदी क्या बात करने लगे ? #droupadimurmu #pmmodi #odishanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:42:57+00:00

Viral video | सड़क पर खतरे में थी नन्हीं जान,पुलिस बनी रक्षक #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:42:28+00:00

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी पर फायर ऋतब्रत बनर्जी ! #ritabratabanerjee #tmc #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:46:41+00:00

Khan Sir Controversy: Khan Sir केस में आया नया ट्विस्ट #khansir #khansirpatna #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once