Responsive Scrollable Menu

NEET Re-exam: री-एग्जाम में पेपर लीक रोकने के लिए NTA की जोरदार तैयारी, सुरक्षा चाक-चौबंद, घड़ी भी NTA की; CCTV से मॉनिटरिंग

NTA ने 21 जून NEET री-एग्जाम से पहले जयपुर समेत देशभर के केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से पेपर पहुंचे, साथ ही इस बार घड़ियां और CCTV भी NTA के ही लगेंगे।

Continue reading on the app

'अखिलेश बाबू छिप-छिप कर मुंबई क्यों जा रहे हो, यहां जो भाग रहे हैं उन्हें कौन देखेगा, कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में...', ओपी राजभर का नया धमाका

सुभासभा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू छिप-छिप के मुंबई क्यों जा रहे हो? अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: 1078 वनडे में पहली बार हुआ ऐसा, रोहित-कृष्णा की जोड़ी हो गई 'प्रसिद्ध'

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 28 रन के भीतर ही टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसमें रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का बड़ा हाथ रहा।

नई गेंद से प्रसिद्ध ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर इनफॉर्म बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया। प्रसिद्ध की ये गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की तरफ थी और इस पर गुरबाज ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। रहमानुल्लाह 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी।

प्रसिद्ध का तूफान यहीं नहीं थमा। अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में प्रसिद्ध ने रहमत शाह को आउट कर दिया। इस बार भी गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन से बाहर की तरफ निकली और बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में समा गई। 

इस बार भी गेंदबाज प्रसिद्ध और कैच पकड़ने वाले रोहित थे। एक ओवर बाद ही फिर इस जोड़ी ने कमाल किया और प्रसिद्ध की गेंद पर रोहित ने इब्राहिम जादरान का आसान सा कैच स्लिप में लपक लिया। ये भारत के वनडे इतिहास का 1078वां मुकाबला है और ऐसा वनडे की किसी पारी में पहली बार हुआ है, जब पहले तीन विकेट में एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया। 

वैसे, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा 2002 में पहली बार हुआ था, तब भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के गेंदबाज डगलस होंडो और एलिस्टर कैंपबेल की जोड़ी ने पहले तीन विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 2017 में वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ और विकेटकीपर शाई होप चमके और कैरेबियाई पेसर और विकेटकीपर की इस जोड़ी ने इंग्लैंड के पहले गिरे तीनों विकेट झटकने में योगदान दिया था। वहीं, 2024 में अमेरिका और यूएई के बीच हुए एक वनडे में बतौर गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और फील्डर स्मित पटेल ने भी ऐसा ही कमाल दिखाया था। अब रोहित और प्रसिद्ध भी इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए। 

Sat, 20 Jun 2026 15:32:36 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: Bengal में सियासी बवाल...हस्ताक्षर विवाद की जांच में शोभनदेब के घर पहुंची CID #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:12:46+00:00

Guwahati में बड़ा सत्यापन अभियान... 13 संदिग्ध नागरिक हिरासत में | Assam Police | Arya Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:08:43+00:00

Ram Mandir Donation Chori LIVE News: राम मंदिर में भ्रष्टाचार कौन गुनाहगार? | Anjana OM Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:08:20+00:00

Amit Shah का बड़ा वार! पहले 'Shinde Sena' कहते थे, अब सिर्फ एक Shiv Sena | Uddhav Thackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T10:06:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers