A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

पानी दिलवा दो...UNSC में जाकर भारत का नाम लेकर रोया पाकिस्तान

पाकिस्तान  दुनिया भर को बड़ी-बड़ी ज्ञान बांट रहा है।  खुद भारत ने जब उसकी हवा टाइट की तो पाकिस्तान पानीपानी चिल्ला रहा है।  सिंधु जलसिंधी का मुद्दा पाकिस्तान यूएनएससी में लेकर पहुंच गया है। क्योंकि भारत के दिखाए हुए ठेंगे ने पाकिस्तान को परेशान कर दिया है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री ईशाक डार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सिंधु जल संधि के कथित उल्लंघन के मामले में भारत के खिलाफ संज्ञान लेने की अपील की है। भारत ने तो साफ कर दिया है कि एक बूंद भी नहीं जाने देंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि जो पानी पाकिस्तान को जाता हो उसका इस्तेमाल भारत सकुशल तरीके से कर ले क्योंकि भारत के नागरिकों का खून और भारत का पानी एक साथ नहीं बहेगा। साफ तौर पर पाकिस्तान छटपटाया हुआ है और अब यूएनएससी के दरवाजे पर है। 

इसे भी पढ़ें: 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा', UN में नई दिल्ली ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि असीम इफ्तखार अहमद ने बताया कि उन्होंने इशाक डार का पत्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष लियोनूर जालावाटा टोरेस को सौंपा है। पत्र में भारत द्वारा चिनाब नदी से जुड़ी दो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर पाकिस्तान की चिंताओं को रेखांकित करने की बात की जा रही है। आसिफ इफ्तखार ने सोशल मीडिया पर बताया है कि इस पत्र के माध्यम से सुरक्षा परिषद का ध्यान तत्काल इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि दक्षिण एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर यूएनएससी अध्यक्ष को जानकारी दी गई है। विश्व बैंक की मध्यता से साल 1960 में हुई सिंधु जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली और उनकी सहायक नदियों में जल बंटवारे को नियंत्रित करती रही है। 

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने इस संधि को निलंबित कर दिया। इसके पहले भी अप्रैल में इशाकदार ने इसी मुद्दे को लेकर यूएनएससी अध्यक्ष को पत्र लिखकर पाकिस्तान की चिंताओं से अवगत कराया था। इसके अलावा भी वक्त-वक्त पर पाकिस्तान की तरफ से भारत को धमकी दी जाती रही है कि अगर पानी नहीं मिलेगा तो वह भारत में तबाही ला देंगे। हालांकि यह सपने हैं और सपने देखने पर कोई टैक्स नहीं है। इसलिए पाकिस्तान सपने देख सकता है क्योंकि उसके आर्थिक हालात इतने अच्छे नहीं है कि सपने देखने पर टैक्स लगता तो वो सपने देख पाता।  
Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 

Continue reading on the app

पाकिस्तान पर भीषण ड्रोन अटैक, मारे गए भारत के कई दुश्मन!

भारत तो पाकिस्तान की खैर सेना और आतंकियों को तगड़ा सबक सिखाते हुए इन्हें 72 औरों के पास पहुंचा ही रहा है। लेकिन अब भारत के प्रति वफादारी दिखाने वाले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पालतू जिहादियों को ढेर करना शुरू कर दिया है। इस बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से ऐसा बदला लिया है कि जिसकी तबाही को देखकर मुनीर और शहबाज ने इमरजेंसी मीटिंग बुला डाली और पाकिस्तान के कई इलाकों को हाईलाइट पर रखा गया है। दरअसल पाकिस्तान की एयरफोर्स ने हाल ही में अफगानिस्तान में कई हवाई हमले किए थे जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी हमले किए थे। लेकिन इन हमलों में पाकिस्तान को कम नुकसान हुआ था। मगर कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बहुत बड़ा बदला लेते हुए पूरे पाकिस्तान को धुआधुआ कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: UN में PoJK पर बवाल, भारत ने जमकर पाकिस्तान और OIC को धोया

खबर है कि अफगानिस्तान ने बलूचिस्तान और खबर पख्तूनखा में ताबड़तोड़ ढूंढ हमले किए हैं जिसमें आईएसआईएस आतंकियों के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। कहा जा रहा है कि हमले इतने जबरदस्त थे कि कई आतंकियों के चितड़े उड़ गए। गौर करने वाली बात तो यह भी है कि जिन आतंकी ठिकानों को अफगानिस्तान की सेना ने इस बार निशाना बनाया है। यहां से ही भारत के खिलाफ हमले की साजिशें रचने की खबरें आती रहती है। अफगानिस्तान की इस तगड़ी कार्रवाई ने पूरे पाकिस्तान में भगदड़ मचा दी है। तालिबान का पाकिस्तान के भीतर ड्रोन हमले को अंजाम देना असीम मुनीर की सेना के लिए बहुत बड़ा झटका है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए पाकिस्तान में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें: इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन जगहों से अफगानिस्तान के खिलाफ कई घातक हमलों की साजिश रची गई थी। ऐसे में उनकी आर्मी ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के दो प्रांतों में इन ठिकानों को निशाना बनाया। हवाई हमलों में आईएसआईएस के ठिकानों के साथ-साथ उन चरमपंथी समूह के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया जो अफगानिस्तान के विरोधी है। दरअसल पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान पर लगातार अटैक कर रहा था। तब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही थी। लेकिन अब उसने ऐसा कर भी दिया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि पिछले हफ्ते नंगाहार और पख्तिया में पाकिस्तान के हवाई हमलों में जान माल का भारी नुकसान हुआ था। इनमें अफगान महिलाएं और बच्चे मारे गए थे। 
Stay updated with International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi   

Continue reading on the app

  Sports

Team India को बड़ा झटका: Hardik Pandya इंग्लैंड सीरीज से बाहर, Virat Kohli पर भी सस्पेंस बरकरार!

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। यह सीरीज़ 1 जुलाई को पांच T20 मैचों में से पहले मैच के साथ शुरू होगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ खेली जाएगी और यह जुलाई के आखिर में खत्म होगी। इस बीच, स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अभी भी बाहर हैं। उन्हें यह चोट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फ़ाइनल के दौरान लगी थी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया था। इंग्लैंड सीरीज़ से पहले, 26 जून को कोहली का फ़िटनेस टेस्ट होने की संभावना है।
 

इसे भी पढ़ें: तीसरे ODI में भारत की प्लेइंग XI पर सस्पेंस! Harshit Rana इन, इन 2 दिग्गजों को छुट्टी?


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की T20I टीम की घोषणा कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही ODI टीम का भी ऐलान किया जाएगा। पांड्या को पैर में खिंचाव की समस्या हुई; इससे पहले उन्हें पीठ में ऐंठन की दिक्कत हुई थी, जिसके कारण वे IPL में मुंबई इंडियंस (MI) के 14 में से चार मैच नहीं खेल पाए थे। IPL के दौरान, हार्दिक अपनी बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और कप्तानी से कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। MI अंक तालिका में निचले आधे हिस्से में रही और पांड्या 10 पारियों में 22.88 के औसत और 138.25 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 206 रन बना सके और केवल चार विकेट ले पाए।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 में Yuvraj Singh का Coaching डेब्यू तय, Delhi Capitals से जुड़ेंगे


पांड्या अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का भी हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, अफ़गानिस्तान सीरीज़ से पहले CoE ने पांड्या को फ़िट घोषित कर दिया था और उन्होंने तय रवानगी से दो दिन पहले ही BCCI को अपनी फ़िटनेस रिपोर्ट भी सौंप दी थी। एक सूत्र ने ANI को बताया कि CoE ने उन्हें फ़िट घोषित कर दिया था और उन्होंने दो दिन पहले ही बोर्ड को अपनी फ़िटनेस रिपोर्ट भेज दी थी, लेकिन CoE से निकलने से ठीक पहले हुए आख़िरी सेशन के बाद उन्हें अपनी फ़िटनेस को लेकर कुछ दिक्कतें महसूस हुईं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 20 Jun 2026 14:16:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर करवाए मां गंगा के दर्शन | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:15:21+00:00

पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार उद्धव ठाकरे | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:17:16+00:00

बुड्ढे को हाथ लगाना पड़ गया भारी | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:14:50+00:00

रक्षा में आत्मनिर्भरता के लिए भूमि पूजन | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once