Responsive Scrollable Menu

जले बर्तन को देखकर माथा पकड़ लेते हैं? बस 2 मिनट में बर्फ से होंगे साफ

Kitchen Cleaning Hacks: जले हुए बर्तन को साफ करने में अक्सर काफी मेहनत लगती है। लेकिन अगर एक आसान और कम खर्च वाला तरीका मिल जाए, तो यह काम कुछ ही मिनटों में आसान हो सकता है। यहां हम एक बहुत आसान और असरदार हैक शेयर कर रहे हैं।

Continue reading on the app

Priyanka Chopra: प्रियंका ने दिया बड़ा सरप्राइज, हॉलीवुड क्वीन Angelina Jolie के साथ करेंगी काम! जानें डीटेल्स

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। पीसी जल्द ही भारत में वाराणसी फिल्म से कमबैक करने वाली हैं, इसी बीच उन्होंने एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज स्टार एंजेलिना जोली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं।

एंजेलिना जोली को बताया इंस्पिरेशन
हाल ही में 'फॉर्च्यून इंडिया' से बात करते हुए प्रियंका ने कन्फर्म किया कि वह हॉलीवुड की मशहूर स्टार एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि वह जोली के साथ किसी फिल्म, एडवर्टाइजिंग कैंपेन या किसी चैरिटी से जुड़े काम में साथ आएंगी।

दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एंजेलिना उन महिलाओं में से हैं जो उन्हें लगातार प्रेरित करती हैं। प्रियंका ने यह भी बताया कि हॉलीवुड अभिनेत्रियां पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक भी उनके लिए इंस्पिरेशन रही हैं।

'वाराणसी' के जरिए भारतीय सिनेमा में कमबैक
प्रियंका चोपड़ा लंबे अंतराल के बाद भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की बिग बजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।

फिल्म की शूटिंग दुनिया के कई हिस्सों में की गई है, जिनमें जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद शामिल हैं। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 Women World cup: एलिस पेरी ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, टी20 विश्व कप इतिहास में हासिल किया बड़ा मुकाम

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही पेरी टी20 विश्व कप के इतिहास में 50 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि मेंस और वुमेंस दोनों वर्गों को मिलाकर हासिल की।

35 साल की पेरी लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की पहचान रही हैं। उन्होंने 2008 में महज 17 साल की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार ऑस्ट्रेलिया की सफलता का अहम हिस्सा बनी हुईं। अपनी प्रतिभा, निरंतरता के दम पर पेरी ने खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शामिल किया है।

ICC T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा मैच खेले गए (मेंस और वुमेंस मिलाकर):

खिलाड़ी     मैच
एलिस पेरी - 50

रोहित शर्मा-  47
सूजी बेट्स-  43
जोस बटलर- 43
शाकिब अल हसन-43
एलिसा हीली-42
हरमनप्रीत कौर-41
डेविड वॉर्नर-41
सोफी डिवाइन-40
आदिल रशीद-38

पेरी का टी20 विश्व कप सफर भी बेहद शानदार रहा। वह 2009 में शुरू हुए पहले महिला टी20 विश्व कप से लेकर अब तक हर संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रही हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार खिताब जीता और इन सफलताओं में पेरी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पेरी टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 42 विकेट हासिल किए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 17.16 का रहा है, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 12 रन है। बल्लेबाजी में भी उन्होंने टीम को कई अहम मौकों पर संभाला और अब तक 559 रन बना चुकी हैं।

एलिस पेरी के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज है। वह मेंस और महिला क्रिकेट को मिलाकर टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर्स में गिना जाता।

अपने 50वें टी20 विश्व कप मैच के बारे में बात करते हुए पेरी ने कहा कि वह इस उपलब्धि पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनना हमेशा खास रहा है और हर विश्व कप का अनुभव अलग और यादगार रहा है। उनके मुताबिक, इतने लंबे समय तक टीम के लिए खेलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

पेरी की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट के विकास और उसमें उनकी असाधारण भूमिका का भी प्रतीक है। आने वाले वर्षों में इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

Sat, 20 Jun 2026 17:01:25 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी पर फायर ऋतब्रत बनर्जी ! #ritabratabanerjee #tmc #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:46:41+00:00

Viral video | सड़क पर खतरे में थी नन्हीं जान,पुलिस बनी रक्षक #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:42:28+00:00

international yoga day 2026: PM के साथ योग करेंगे 35 हज़ार लोग #pmmodi #internationalyogaday #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:45:21+00:00

PM Modi News : राष्ट्रपति से पीएम मोदी क्या बात करने लगे ? #droupadimurmu #pmmodi #odishanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T11:42:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers