बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे परफेक्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन की जिंदगी में आने से बहुत पहले अमिताभ बच्चन किसी और के प्यार में गिरफ्तार थे. स्ट्रगल के दिनों में बिग बी का दिल ब्रिटिश एयरवेज में काम करने वाली एक हसीना पर आ गया था. यहां तक कि बच्चन परिवार भी बिग बी की पहली गर्लफ्रेंड को बहुत पसंद करता था.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 28 रन के भीतर ही टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसमें रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का बड़ा हाथ रहा।
नई गेंद से प्रसिद्ध ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर इनफॉर्म बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर दिया। प्रसिद्ध की ये गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की तरफ थी और इस पर गुरबाज ने बल्ला अड़ाने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। रहमानुल्लाह 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी।
प्रसिद्ध का तूफान यहीं नहीं थमा। अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में प्रसिद्ध ने रहमत शाह को आउट कर दिया। इस बार भी गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन से बाहर की तरफ निकली और बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में समा गई।
इस बार भी गेंदबाज प्रसिद्ध और कैच पकड़ने वाले रोहित थे। एक ओवर बाद ही फिर इस जोड़ी ने कमाल किया और प्रसिद्ध की गेंद पर रोहित ने इब्राहिम जादरान का आसान सा कैच स्लिप में लपक लिया। ये भारत के वनडे इतिहास का 1078वां मुकाबला है और ऐसा वनडे की किसी पारी में पहली बार हुआ है, जब पहले तीन विकेट में एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया।
वैसे, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा 2002 में पहली बार हुआ था, तब भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के गेंदबाज डगलस होंडो और एलिस्टर कैंपबेल की जोड़ी ने पहले तीन विकेट हासिल किए थे। इसके बाद 2017 में वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ और विकेटकीपर शाई होप चमके और कैरेबियाई पेसर और विकेटकीपर की इस जोड़ी ने इंग्लैंड के पहले गिरे तीनों विकेट झटकने में योगदान दिया था। वहीं, 2024 में अमेरिका और यूएई के बीच हुए एक वनडे में बतौर गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर और फील्डर स्मित पटेल ने भी ऐसा ही कमाल दिखाया था। अब रोहित और प्रसिद्ध भी इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए।