Responsive Scrollable Menu

PM विकसित भारत रोजगार योजना का पैसा मिला या नहीं? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत देश के युवाओं को 2400 करोड़ रुपये की सौगात दी है. इस रोजगार प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य नौकरियों में विस्तार करना, रोजगार को मजबूत बनाना, स्किल इंक्रीज करना और ऐसे रोजगार में PF, बीमा-पेंशन से संबंधित सुरक्षा के दायरे को बढ़ाना है. केंद्र सरकार ने ऐसा पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत EPFO में पहली बार पंजीकृत लाभार्थियों को सालाना 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है. यह राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी. लाभार्थियों को यह पैसे 12 महीने की सेवा में दो बार प्राप्त होंगे. यानी की 2 किस्तों में पैसे मिलेंगे, इसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है. अगर आपके पैसे नहीं आए हैं तो कैसे स्टेटस चेक करें. जानिए.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लक्ष्य युवाओं को औपचारिक यानी फॉर्मल सेक्टर की नौकरियों से जोड़ना है. केंद्र सरकार का प्लान है कि देश के ज्यादा से ज्यादा युवा EPFO से जुड़ी कंपनियों के अंदर काम करें ताकि उन्हें भविष्य में PF, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ प्राप्त हो सकें. यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जो पहली बार किसी प्राइवेट या ऑर्गेनाइज्ड कंपनी में नौकरी शुरू कर रहे हैं.

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना के तहत उन कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा, जो 1 अगस्च 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 के बीच किसी कंपनी या संस्था में पहली बार नौकर प्राप्त कर रहे हैं. यह योजना उन लोगों के लिए है, जो पहले EPFO के सदस्य नहीं रहे हैं. पूरी तरह से नए कर्मचारियों को ध्यान में रखकर इस योजना को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएगा 23वीं किस्त का पैसा

पैसे आए या नहीं, कैसे करें अपना स्टेटस चेक?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से फायदा लेने के लिए कर्मचारियों को अलग से किसी भी आवेदन या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. योजना का अमाउंट सीधे उन्हें DBT के माध्यम से दी जाएगी. अगर पैसे नहीं मिले हैं तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं.

EPFO मेंबर पोर्टल

स्टेटस चेक करने के लिए आप EPFO मेंबर्स पोर्टल पर UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं और अपना पासबुक और प्रोफाइल चेक कर सकते हैं.

उमंग App

उमंग मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से भी आप अपना UAN नंबर जेनरेट कर सकते हैं और पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

इसके अलावा, अपना वो बैंक अकाउंट चेक करें, जो आधार से लिंक और DBT-enabled हों.

पैसे न आने पर क्या करें?

यदि आपके अकाउंट में पैसा नहीं पहुंचा है तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. कई बार तकनीकी समस्याओं से भी पैसे अटक सकते हैं. इसके लिए आपको सुनिश्चित करना है कि आपकी कंपनी ने EPFO पर सही समय पर और सही जानकारी के साथ ECR भरा है या नहीं. इसके अलावा, आप प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल पर भी जा सकते हैं.

नौकरी देने वाली कंपनी को भी मिलेगा पैसा

PM विकसित भारत रोजगार योजना के युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी केंद्र सरकार द्वारा 3000 रुपये तक प्रति कर्मचारी राशि मिलेगी.

दूसरी किस्त कब मिलेगी?

योजना के तहत 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी. पहली किस्त नौकरी शुरू करने और निर्धारित अवधि तक सेवा पूरी करने के बाद दी गई है, जो 19 जून को जारी कर दी गई है. वहीं, दूसरी किस्त 12 महीने की निरंतर सेवा पूरी होने पर लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. इससे युवाओं को नौकरी में बने रहने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें

  • employee पहली बार EPFO से जुड़ा होना चाहिए
  • नौकरी 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू हुई हो
  • आधार और बैंक अकाउंट एक-दूसरे से लिंक होना जरूरी है
  • कंपनी द्वारा EPFO में कर्मचारी का पंजीकरण सही तरीके से किया गया हो
  • कर्मचारी का UAN नंबर सक्रिय होना चाहिए

ये भी पढ़ें- दो-दो AC चलाने के बाद भी बिजली बिल आ रहा जीरो, पीएम सूर्य घर योजना से परिवारों को मिली राहत, कैसे पाएं सब्सिडी?

Continue reading on the app

यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए किस टीम में कौन से खिलाड़ियों से किए जाएंगे ट्रेड

Yashasvi Jaiswal : इंडियन क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के मैदान पर लगातार धमाल रहे हैं. यशस्वी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की है. अब आईपीएल 2027 में पहले वो अपने टीम को बदल सकते हैं, अब सवाल उठता है कि यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर किस टीम में जाएंगे और कौन सी टीम के किस खिलाड़ी से ट्रेड किए जाएंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स का साथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज और रियान पराग के बाद टीम की कप्तानी करने के प्रबल दावेदार यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड किए जा सकते हैं. आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से यशस्वी जायसवाल को ट्रेड कर सकती है. 

किस खिलाड़ियों को कौन सी टीम में रिप्लेस करेंगे यशस्वी 

दरअसल, रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को हार्दिक पांड्या के बदले मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर सकती है. बता दें कि, आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद से ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस को छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करने पर विचार कर रही है.

हार्दिक पांड्या के नाम कई आईपीएल टीमों के साथ जुड़ चुका है, जिससे में ट्रेड हो सकते हैं. इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का नाम शामिल है. इन सभी टीमों को मजबूत कप्तान की जरूरीत है. हार्दिक अपनी कप्तानी में पहली बार में ही गुजरात टाइटंस को साल 2022 में चैंपियन बना चुके थे. इसके बाद उन्होंने 2023 में अपनी टीम को फिर से फाइनल में पहुंचाया था. 

मुबंई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से अपने साथ जोड़ा था और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर आईपीएल 2024 में कप्तान बना दिया था. उसके बाद से टीम का प्रदर्शन लगातार खबरा रहा और टीम ट्रॉफी तो दूर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई. इसकी वजह मुंबई इंडियंस की टीम में सीनियर खिलाड़ियों के बीच पड़ी फूट को बताया जा रहा है. 

अब यशस्वी जायसवाल अगर हार्दिक से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में जाते हैं तो ये राजस्थान रॉयल्स के एक बड़ा झटका होगा. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं. ऐसे में वो मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम से भली भांति परिचित हैं, जो मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है. इसके साथ ही यशस्वी के आईपीएल आंकड़े भी शानदार हैं. 

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर

यशस्वी जायसवासल ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. 

ये भी पढ़ें : क्या रोहित शर्मा कल लेंगे वनडे क्रिकेट से संन्यास? अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी इंटरनेशनल मैच, जानिए पूरी सच्चाई

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: जीत की हैट्रिक पर Team India की नजर, South Africa देगी सबसे कड़ी टक्कर

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में शानदार शुरूआत के बाद अब रविवार को यहां ग्रुप वन के कठिन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका जैसी खतरनाक टीम के सामने उस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान पर 64 रन से जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने बल्ले से योगदान दिया जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाये।

नीदरलैंड को दूसरे मैच में भारत ने 95 रन से हराया। पांच बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। अब उसे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिये विख्यात दक्षिण अफ्रीका की चुनौती से पार पाना है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी और भारत की बल्लेबाजी के बीच हो सकता है। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की मंधाना की काबिलियत और हरमनप्रीत के अनुभव के साथ शेफाली वर्मा और रिचा की आक्रामक बल्लेबाजी अहम होगी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान लौरा वोल्वार्ट और मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से मिली पराजय के बाद पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर वापसी की। पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैनचेस्टर की पिच स्पिनरों की मददगार साबित हो सकती है। दोनों टीमों को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा क्योंकि अब तक के मैचों में यह पहलू अहम साबित हुआ है। भारत के लिये सकारात्मक बात यह है कि टीम किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं है और सभी ने योगदान दिया है। टीम प्रबंधन संतुलन से भी खुश होगा जिससे गेंदबाजी के विकल्पों में विविधता मिली है।

दीप्ति की आफ स्पिन के अलावा भारत के पास अच्छे तेज और स्पिन गेंदबाजी विकल्प है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट की सबसे प्रतिस्पर्धी टीमों में से है। पिछली बार टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुकी इस टीम के पास दबाव से निपटने का काफी अनुभव है। दोनों टीमों के पास अच्छे हरफनमौला हैं और यह इस ग्रुप का सबसे अहम मुकाबला साबित हो सकता है। भारत को श्रेयंका पाटिल की कमी खलेगी जो पिछले मैच में चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया है जिन्होंने अभी तक भारत के लिये पदार्पण नहीं किया है।

टीमें : भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा , जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, राधा यादव , प्रेमा रावत। दक्षिण अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, नडाइन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मरियाने काप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, काराबो मेसो, एन मलाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन, डेन वान नीकर्क मैच का समय : शाम सात बजे से।

Sat, 20 Jun 2026 14:48:50 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price Today:सोने के रेट कितने गिरे ? Top News | Latest News | MCX।Gold Rates।Break #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:37:24+00:00

दिल्ली आगरा हाईवे पर टला बड़ा हादसा | #viralnews | #viralvideo | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:33:59+00:00

Viral Video | बच्ची के साथ खेलती दिखीं जरीन खान, | #viralvideo #shorts #shortvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:35:24+00:00

Shivsena के MLA का बड़ा दावा, Uddhav Thackeray को लगेगा एक और झटका, बोले- ऑपरेशन 3 और 4 भी होगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T09:34:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers