Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

IND VS AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव

IND VS AFG Toss Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी है...

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान ने टॉस जीतकर कहा, "हम आज पहले बैटिंग करना चाहते हैं. भारत में इस महीने हमेशा गर्मी रहती है. विकेट भी अच्छा लग रहा है. यह सूखा और सख्त है. उम्मीद है कि बैटिंग में हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी. पिछले दो मैचों में हमसे कुछ गलतियां हुईं और हम उस तरह नहीं खेल पाए जैसा पहले खेलते रहे हैं. उम्मीद है कि आज हम वापसी करेंगे, अच्छी पार्टनरशिप करेंगे और सही जगहों पर बॉलिंग करेंगे. टीम में चार बदलाव हैं. नबी की वापसी हुई है और अजमत खेल रहे हैं."

भारत की प्लेइंग-11 में हुए बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करेगी. टॉस पर भारतीय कप्तान गिल ने कहा, पिच बहुत अच्छी लग रही है. मैं भी पहले बल्लेबाजी ही करता. पिछले मैच में काफ़ी गर्मी थी और यहां भी हालात वैसे ही रहेंगे। हमें बस उन जगहों पर लगातार अच्छी गेंदबाज़ी करनी है जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं. चेजिंग (लक्ष्य का पीछा करना) एक ऐसी चीज है जिसमें हम अभी तक सफल नहीं हो पाए हैं. टीम में 3 बदलाव हुए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है.

क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था. वहीं, दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 170 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. ऐसे में अब तीसरे व आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम सीरीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

चेन्नई की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं. यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, तो पिच खराब होती जाती है. अब तक चेपॉक स्टेडियम में 28 वनडे मुकाबले हुए हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मैच में जीत जीते हैं.

हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

IND vs AFG के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत ने 5 मैच जीते हैं और एक मैच टाई हुआ था, जो 2018 एशिया कप में खेला गया था. इसका मतलब है कि आज तक अफगानिस्तान की टीम भारत के सामने एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें: श्रीसंत के बॉक्सिंग रिंग में वाले चैलेंज पर आया भज्जी का रिएक्शन, जानिए ऐसा क्या कहा, जो हर तरफ होने लगी चर्चा

Continue reading on the app

PM विकसित भारत रोजगार योजना का पैसा मिला या नहीं? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत देश के युवाओं को 2400 करोड़ रुपये की सौगात दी है. इस रोजगार प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य नौकरियों में विस्तार करना, रोजगार को मजबूत बनाना, स्किल इंक्रीज करना और ऐसे रोजगार में PF, बीमा-पेंशन से संबंधित सुरक्षा के दायरे को बढ़ाना है. केंद्र सरकार ने ऐसा पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत EPFO में पहली बार पंजीकृत लाभार्थियों को सालाना 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है. यह राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी. लाभार्थियों को यह पैसे 12 महीने की सेवा में दो बार प्राप्त होंगे. यानी की 2 किस्तों में पैसे मिलेंगे, इसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है. अगर आपके पैसे नहीं आए हैं तो कैसे स्टेटस चेक करें. जानिए.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लक्ष्य युवाओं को औपचारिक यानी फॉर्मल सेक्टर की नौकरियों से जोड़ना है. केंद्र सरकार का प्लान है कि देश के ज्यादा से ज्यादा युवा EPFO से जुड़ी कंपनियों के अंदर काम करें ताकि उन्हें भविष्य में PF, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ प्राप्त हो सकें. यह योजना विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जो पहली बार किसी प्राइवेट या ऑर्गेनाइज्ड कंपनी में नौकरी शुरू कर रहे हैं.

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना के तहत उन कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा, जो 1 अगस्च 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 के बीच किसी कंपनी या संस्था में पहली बार नौकर प्राप्त कर रहे हैं. यह योजना उन लोगों के लिए है, जो पहले EPFO के सदस्य नहीं रहे हैं. पूरी तरह से नए कर्मचारियों को ध्यान में रखकर इस योजना को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएगा 23वीं किस्त का पैसा

पैसे आए या नहीं, कैसे करें अपना स्टेटस चेक?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से फायदा लेने के लिए कर्मचारियों को अलग से किसी भी आवेदन या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. योजना का अमाउंट सीधे उन्हें DBT के माध्यम से दी जाएगी. अगर पैसे नहीं मिले हैं तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं.

EPFO मेंबर पोर्टल

स्टेटस चेक करने के लिए आप EPFO मेंबर्स पोर्टल पर UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं और अपना पासबुक और प्रोफाइल चेक कर सकते हैं.

उमंग App

उमंग मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से भी आप अपना UAN नंबर जेनरेट कर सकते हैं और पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. 

इसके अलावा, अपना वो बैंक अकाउंट चेक करें, जो आधार से लिंक और DBT-enabled हों.

पैसे न आने पर क्या करें?

यदि आपके अकाउंट में पैसा नहीं पहुंचा है तो आप इसके लिए शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. कई बार तकनीकी समस्याओं से भी पैसे अटक सकते हैं. इसके लिए आपको सुनिश्चित करना है कि आपकी कंपनी ने EPFO पर सही समय पर और सही जानकारी के साथ ECR भरा है या नहीं. इसके अलावा, आप प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल पर भी जा सकते हैं.

नौकरी देने वाली कंपनी को भी मिलेगा पैसा

PM विकसित भारत रोजगार योजना के युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी केंद्र सरकार द्वारा 3000 रुपये तक प्रति कर्मचारी राशि मिलेगी.

दूसरी किस्त कब मिलेगी?

योजना के तहत 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी. पहली किस्त नौकरी शुरू करने और निर्धारित अवधि तक सेवा पूरी करने के बाद दी गई है, जो 19 जून को जारी कर दी गई है. वहीं, दूसरी किस्त 12 महीने की निरंतर सेवा पूरी होने पर लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. इससे युवाओं को नौकरी में बने रहने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें

  • employee पहली बार EPFO से जुड़ा होना चाहिए
  • नौकरी 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू हुई हो
  • आधार और बैंक अकाउंट एक-दूसरे से लिंक होना जरूरी है
  • कंपनी द्वारा EPFO में कर्मचारी का पंजीकरण सही तरीके से किया गया हो
  • कर्मचारी का UAN नंबर सक्रिय होना चाहिए

ये भी पढ़ें- दो-दो AC चलाने के बाद भी बिजली बिल आ रहा जीरो, पीएम सूर्य घर योजना से परिवारों को मिली राहत, कैसे पाएं सब्सिडी?

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng: हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर भी सवाल

ind vs eng: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर पाए और इसी वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंड्या अभी तक वनडे क्रिकेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वर्कलोड पूरा नहीं कर पाए हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें कुछ और समय की जरूरत है। फिटनेस टेस्ट के दौरान पंड्या फुल 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए। 

वहीं, विराट कोहली भी चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे नहीं खेले हैं। उनकी फिटनेस पर भी अपडेट आया है। कोहली का फिटनेस टेस्ट 26 जून को हो सकता है। अगर उसमें फिट पाए जाते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। 

हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे नहीं खेलेंगे
32 साल के पंड्या लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे। हाल ही में ऐसा लग रहा था कि उनकी वापसी करीब है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और रिहैब पूरा किया था। प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि इंग्लैंड सीरीज में उनकी वापसी हो सकती। हालांकि, रिहैब के दौरान उन्हें एक और झटका लगा। 

हार्दिक दोबारा हो गए चोटिल
इसी महीने हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। तब उन्हें क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की समस्या हुई थी। माना जा रहा है कि फिटनेस हासिल करने के लिए बढ़ाए गए गेंदबाजी वर्कलोड का असर उनकी मांसपेशियों पर पड़ा और नई चोट उभर आई।

हार्दिक आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे
आईपीएल 2026 भी हार्दिक के लिए आसान नहीं रहा था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे कई मुकाबलों से बाहर रहे थे। हालांकि सीजन के अंतिम चरण में उन्होंने वापसी की थी। लेकिन पूरी तरह फिट नहीं दिखे।

हार्दिक की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता है। एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर वह टीम को बेहतरीन संतुलन देते हैं। जब भी वह टीम से बाहर होते हैं, भारत को सही संयोजन तलाशने में परेशानी होती है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगी टखने की चोट के बाद भी टीम को इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को नियमित रूप से 50 ओवर क्रिकेट खिलाने की योजना बना रहा था। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर भी हाल में कह चुके हैं कि जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक को फिट रखना टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस बीच भारतीय टीम ऑलराउंडर विकल्पों की तलाश में जुटी हुई। सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने हाल ही में नितीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के संभावित बैकअप और भविष्य के विकल्प के रूप में सराहा था। ऐसे में आगामी महीनों में टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर भी नजर बनाए रखेगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पंड्या समय रहते पूरी फिटनेस हासिल कर पाएंगे। क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप की राह में उनका फिट रहना भारत की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा ।

Sat, 20 Jun 2026 12:51:29 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Lalitpur Visit : ललितपुर पहुंचे सीएम योगी, जनसभा में विकास को लेकर किया बड़ा ऐलान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:45:32+00:00

Manisha Mittal Shimla Case: दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला पूरा शिमला | Himachal News | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:41:23+00:00

Amit Shah को लेकर Eknath Shinde ने कही ऐसी बात लगने लगे ठहाके | #shortsviral #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:43:06+00:00

NEET UG 2026 Re-Examination: Noida में सुरक्षा के कड़े इंतजाम | #shortsviral #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:41:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers