Donald Trump की Great Leaders लिस्ट में PM Modi को चीन के President Xi Jinping के बराबर बताया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘‘महान नेता’’ और ‘‘बेहद सख्त व्यक्ति’’ बताया तथा कहा कि वह 12 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं। ट्रंप ने समाचार वेबसाइट ‘एक्सियोस’ के साथ एक साक्षात्कार में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मोदी को प्रभाव, ताकत तथा नतीजे देने की क्षमता के लिहाज से अपने दो सबसे पसंदीदा महान नेता बताया।
ट्रंप से पूछा गया कि ताकत, प्रभाव और नतीजे देने की क्षमता के आधार पर उनके दो सबसे पसंदीदा नेता कौन हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मोदी बहुत अच्छे हैं। भारत के कुछ बहुत अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। वह युद्ध से दूर रहते हैं, जो समझदारी भरा कदम है। वह 1.5 अरब लोगों का नेतृत्व करते हैं। भारत वास्तव में सबसे बड़ा देश है और मोदी एक महान नेता हैं।’’ ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार करता है लेकिन पहले भारत ‘‘हमसे अनुचित लाभ उठाता था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं लेकिन अब व्यापार निष्पक्ष तरीके से होता है। पहले वे वास्तव में हमसे बहुत अधिक लाभ उठाते थे। मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। हमारे यहां ऐसे नासमझ नेता थे, जिन्होंने ऐसा होने दिया लेकिन हम अब भी काफी व्यापार करते हैं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘वे इससे बहुत खुश नहीं हैं क्योंकि पहले उन्हें कहीं अधिक फायदा होता था।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति ने शी को भी ऊंचे कद और आत्मविश्वास वाला नेता बताया।
ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर इन दोनों में से किसी पर फिल्म बनाई जाए तो उनकी भूमिका निभाने के लिए हॉलीवुड में कोई उपयुक्त अभिनेता नहीं मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है। उनका बहुत सम्मान किया जाता है। मैं असली मोदी को जानता हूं। वह बेहद सख्त व्यक्ति हैं। मुझे उनके व्यक्तित्व के कुछ ऐसे पहलुओं का पता चला, जिन्हें मैं पहले अच्छी तरह नहीं जानता था।’’ ट्रंप और मोदी ने बुधवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पिछले एक साल से तनावपूर्ण रहे संबंधों को सुधारने के प्रयास के तहत यह बैठक की। ट्रंप ने कहा कि वह कई वर्षों से भारत को देख रहे हैं और उन्होंने वहां नेताओं को अक्सर बदलते देखा है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई छह महीने तक पद पर रहता था तो कोई एक साल तक। फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए और वह 12 साल से अधिक समय से वहां हैं। उनकी स्थिति बहुत मजबूत है। वह बहुत शांत और संतुलित ढंग से काम करते हैं लेकिन फिर भी वह शांत व्यक्ति नहीं हैं। वह बेहद सख्त नेता हैं।’’ इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का उन नेताओं के तौर पर जिक्र किया जिन्हें वे पसंद करते हैं।
ठाणे की अदालत ने प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोप से दो लोगों को बरी किया
ठाणे की अदालत ने प्रतिबंधित गुटखा बेचने के आरोप से दो लोगों को बरी किया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24





















