ट्रेडिंग डील में ऋषभ पंत को होगा करोड़ों का नुकसान, 27 करोड़ से घटकर सिर्फ इतनी रह जाएगी उनकी सैलरी?
Rishabh pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत को ट्रेडिंग के जरिए अपने साथ जोड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन, रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि ऋषभ की सैलरी कम होने वाली है. तो आइए आपको बताते हैं कि अगर ये ट्रेड होता है, तो ऋषभ की सैलरी में कितनी कटौती संभव है.
ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर सकती है LSG
क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त चर्चा हो रही है कि ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबित, आईपीएल की सबसे बड़ी ट्रेड डील होने वाली है, जिसमें ऋषभ पंत दिल्ली लौटेंगे, तो कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे. हालांकि, इस खबर की अब तक न तो खिलाड़ी की ओर से पुष्टि हुई है और न ही फ्रेंचाइजी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है.
ऋषभ पंत की सैलरी में होने वाली है कटौती
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम देकर खरीदा था और अपने साथ जोड़ा था. मगर, अब ऋषभ की सैलरी में कटौती देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को 15 करोड़ रुपये में ट्रेड करके अपने साथ जोड़ना चाहती है. यदि ये खबर सही साबित होती है, तो ऋषभ पंत को 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है.
???? PANT TO TAKE A 12CR PAYCUT AT DC. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 19, 2026
- Rishabh Pant will be joining Delhi Capitals at 15cr. (Cricbuzz). pic.twitter.com/M7Lp3qnzsl
IPL 2026 के बाद ऋषभ पंत ने छोड़ दी थी कप्तानी
IPL 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी. इसकी आधिकारिक घोषणा खुद LSG ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किए पोस्ट के जरिए की थी. उसके बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि ऋषभ की आईपीएल टीम बदल सकती है.
आपको बता दें, आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें स्थान पर रही थी. इससे पहले 2025 में भी लखनऊ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह 7वें स्थान पर रहे थे.
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
केएल राहुल को बनाया जा सकता है कप्तान
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. मगर, उन्होंने टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में सौंपी थी. मगर, लगातार 2 निराशाजनक सीजन के बाद अब फ्रेंचाइजी कप्तान बदलने के बारे में सोच रही है. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2027 के लिए अक्षर पटेल की जगह केएल राहुल को कप्तानी सौंपने के बारे में सोच रही है.
ऋषभ पंत के आईपीएल आंकड़े
ऋषभ पंत ने आईपीएल में अब तक कुल 139 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.61 के औसत और 146.79 की स्ट्राइक रेट से 3865 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 349 चौके और 181 छक्के निकले हैं.
ऋषभ के आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 71 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 33 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है. जबकि 36 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह पंत का विनिंग प्रतिशत 46.47 का रहा है.
ये भी पढ़ें: श्रीसंत के बॉक्सिंग रिंग में वाले चैलेंज पर आया भज्जी का रिएक्शन, जानिए ऐसा क्या कहा, जो हर तरफ होने लगी चर्चा
धौलपुर में पिता बना ऐसा जल्लाद! 2 जवान बेटियों को मार डाला, पूरी कहानी चौंकाने वाली
Dholpur Honour Killing Case : राजस्थान के धौलपुर में परिवार बना पत्थर दिल, जिसने अपनी ही जवान बेटियों की कर दी हत्या? आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसमें बेटियों की जिंदगी छोटी लगी? रात 9 बजे का वो खौफनाक राज…जिसमें मार गईं दो बहनें?




News Nation
Asianetnews

















